ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पार्षद निधि से कोविड उपकरण की अनुमति दिलाने विधायक वोरा ने की निकाय मंत्री से चर्चा…. रेमडेसिविर के प्रति जनता को जागरूक करें चिकित्सक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

पार्षद निधि से कोविड उपकरण की अनुमति दिलाने विधायक वोरा ने की निकाय मंत्री से चर्चा…. रेमडेसिविर के प्रति जनता को जागरूक करें चिकित्सक

By @dmin
Published: April 18, 2021
Share
116 accounts opened in banks for 77 crore amount of Municipal Corporation
कार्पोरेशन के सभी सेक्शन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, विभागीय अधिकारियों ने वोरा को नववर्ष की बधाई दी
SHARE

दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने दुर्ग निगम के पार्षदों के आग्रह पर नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया से चर्चा कर मांग किया कि पार्षद निधि द्वारा भी कोरोना आपदा से निपटने ऑक्सीजन सिलिंडर व अन्य उपकरण खरीदी की अनुमति प्रदान करें जिस पर निकाय मंत्री ने जल्द अनुमति देने आश्वस्त किया है, 13 दिन के लॉक डाउन के बाद भी संक्रमितों के संख्या जिले में लगातार बढ़ रही है। प्रशासन के अथक प्रयासों के बाद भी आम जनों के भटकाव की स्थिति थमती नजर नहीं आ रही है विशेष तौर पर अचानक से मांग में आई रेमडीसीवर इंजेक्शन के लिए लोग जगह जगह चक्कर काट रहे हैं। जिसे लेकर भी वोरा ने राज्य के ड्रग कंट्रोलर केडी कुंजाम से दूरभाष पर चर्चा कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली।
कुंजाम ने बताया कि राज्य में सप्लाई मांग के अनुरूप मंगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। रेमडीसीवर दवा की देश भर से मांग आने के कारण दिक्कतें आ रही हैं। गंभीर मरीजों को अत्यावश्यक होने पर ही डॉक्टरी सलाह पर रेमडीसीवर दिया जाता है। विधायक वोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के मार्गदर्शन में प्रदेश बाकी प्रदेशों से बेहतर स्थिति में है लगातार ऑक्सीजन बेड एवं आईसीयू के साथ वेन्टीलेटर्स में भी वृद्धि की जा रही है। पैरामेडिकल स्टाफ एवं डॉक्टरों की भर्ती कर अस्पतालों की क्षमता में विस्तार किया जा रहा है। देश भर में उत्पन्न संकट के बीच राज्य की वैक्सीनेशन एवं जांच दर राष्ट्रीय औसत से बेहतर है। किंतु भटकाव की स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सकों को भी वीडियो संदेश, सोशल मीडिया अथवा अखबारों के माध्यम से कोरोना अप्रोप्रिएट बिहेवियर, मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग व रेमडीसीवर इंजेक्शन के प्रति जनता को जागरूक करने एवं वास्तविक आवश्यकता समझाने की जरूरत है साथ ही प्रशासन को नियंत्रण बढ़ाने की आवश्यकता है।
शासकीय एवं निजी अस्पतालों से मरीजों के नाम पर आवश्यकता के अनुरूप आधार कार्ड एवं पॉजिटिव रिपोर्ट के साथ मांग आने पर उनके नाम पर ही वॉयल जारी किया जाए एवं परिजनों अथवा मरीजों से इंजेक्शन लगाए जाने की पुष्टि कराई जाए। साथ ही अस्पतालों में भेजे गए इंजेक्शन की मात्रा को पारदर्शी रखा जाए। इस तरह की त्रिस्तरीय ऑडिट की व्यवस्था से ना सिर्फ वास्तविक जरूरतमंद मरीज को समय पर दवा मिल सकेगी बल्कि भटकाव की परिस्थिति एवं कालाबाजारी पर भी नियंत्रण पाया जा सकेगा। उन्होंने लक्षण आने पर रिपोर्ट का इन्तेजार किए बिना रोगनिरोधी किट तत्काल देने के फैसले के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है। साथ ही कलेक्टर से डीएमएफ फंड की राशि का उपयोग कर जिला अस्पताल में ऑक्सीजन बेड, ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर मशीन व आईसीयू बेड बढ़ाने व विधायक निधि से कोरोना नियंत्रण हेतु उपकरण की खरीदी हेतु स्वीकृत राशि तत्काल जारी करने को कहा।

लखीमपुर खीरी हिंसा: मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा की जमानत याचिका खारिज
गृह विभाग के अवर सचिव के नाम फर्जी दस्तावेज वायरल, शासन की छवि खराब करने की कोशिश की तो जाना पड़ेगा जेल
प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, महिला की यह जिद बनी हत्या की वजह… आरोपी गिरफ्तार
सीएम साय ने किया हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ, भारत माता की जय व वंदे मातरम से गूंजा मुख्यमंत्री निवास
हमारी सरकार हर वंचित तबके तक उनके अधिकार पहुंचाने के लिए कर रही है काम: मुख्यमंत्री बघेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Delhi CM Kejriwal's announcement: Delhi government will also impose a vaccine free of cost दिल्ली में कोरोना: सीएम केजरीवाल ने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मांगी मदद, बोले- पॉजिटिविटी रेट 30 फीसदी, अस्पतालों में आईसीयू बेड की कमी
Next Article श्रीकंचनपथ 184 # 18 april 2021
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?