ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग में पार्किंग ठेकेदार की हत्या, चाकू मारकर फरार हुए नकाबपोश बदमाश… आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

दुर्ग में पार्किंग ठेकेदार की हत्या, चाकू मारकर फरार हुए नकाबपोश बदमाश… आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

By Mohan Rao
Published: May 23, 2024
Share
दुर्ग में पार्किग ठेकेदार की हत्या
SHARE

दुर्ग। कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार रात को पार्किंग ठेकेदार की हत्या कर दी गई। देर शाम शराब लेकर नदी की ओर जा रहे पार्किंग ठेकेदार पचरीपारा निवासी मंत्री यादव अपने साथी बलराम यादव के साथ एक्टिवा में जा रहा था। मोड़ पर मुंह पर कपड़ा बांधे अज्ञात बदमाशों ने रास्ता रोककर चाकू से मंत्री पर हमला कर दिया था। हमले के बाद उसे गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। इस मामले में कोतवाली पुलिस बुधवार दिनभर आरोपियों का सुराग खंगालने में लगी रही लेकिन कुछ पता नहीं चला। हत्या के तीसरे दिन गुरुवार को भी पुलिस के हाथ इस मामले में खाली हैं।

मिली जानकारी के अनुसार पचरी पारा निवासी मंत्री यादव दुर्ग बस स्टैंड में पार्किंग का ठेकेदार था। मंगलवर देर शाम वह अपने साथी बलराम यादव के साथ गंजपारा शराब दुकान पहुंचा और वहां से शराब लेकर नदी घाट की ओर जाने लगा। इसबीच मोड़ पर मुंह में कपड़ा बांधे बदमाशों ने चाकू मार दिया। इसके बाद वह गंभीर हालत में लगभग 300 मीटर दौड़ा और एक दुकान के सामने बेहोश हो गया। काफी देर बाद सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद मृतक मंत्री यादव के परिवार के सदस्यों के साथ ही वार्ड के लोग बड़ी संख्या में जिला अस्पताल पहुंच गए। देर रात अस्पताल के बाहर काफी हंगामा भी हुआ। लोगों की भीड़ को देखते हुए पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। मामले की गंभीरता को देखते हुए दुर्ग एसपी ने जल्द से जल्द आरोपियों की पतासाजी करने का निर्देश दिया। इसके बाद कोतवाली पुलिस व एसीसीयू टीमें लगातार आरोपियों की खोजबीन में लग गई। बुधवार को इस मामले में पुलिस ने कुछ संदेहियों को हिरासत में लिया है लेकिन अभी तक हत्या के मामले का खुलासा नहीं हो सका है।

साजिश के तहत हत्या की आशंका
पुलिस को आशंका है कि पार्किंग ठेकेदार की हत्या एक साजिश के तहत की गई है। पुलिस को शक है कि हत्याकांड में दुर्ग शहर के एक बड़े हिस्ट्रीशीटर के परिवार का हाथ है। इस मामले में पुलिस ने इनके परिवार के कुछ सदस्यों को हिरासत में लिया है। नगर पुलिस अधीक्षक चिराग जैन ने बताया कि हत्या के मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।

५० से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, भूपेश सरकार के कामकाज से हुए प्रभावित
ऑक्सीजन की कमी से मरने वालों के परिवारों को 5 लाख रुपये देगी दिल्ली सरकार
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रखा सबके हितों का ध्यान, पेश किया भरोसे का बजट : लक्ष्मीपति राजू
दो ट्रैक मैनटेनर को किया संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित
महामाया के द्वार पहुंची MP की पूर्व CM उमा भारती, रतनपुर के प्रसिद्ध सिद्धपीठ में की पूजा-अर्चना, की सुख-समृद्धि की कामना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुपेला अंडरपास ने छीनी ठेले खेमचों वालों की रोजी, ठेला लगाने से खदेड़ रही पुलिस… विधायक रिकेश से मांगेगे जगह
Next Article प्रदेश के सभी संभागों में बारिश की संभावना, तेज हवाओं के साथ बरसेंगे बादल प्रदेश के सभी संभागों में बारिश की संभावना, तेज हवाओं के साथ बरसेंगे बादल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?