ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Good News : एस आर हॉस्पिटल में शुरू हुए पैरामेडिकल कोर्स, दुर्ग-भिलाई के स्टूडेंट्स के लिए सुनहरा मौका
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Good News : एस आर हॉस्पिटल में शुरू हुए पैरामेडिकल कोर्स, दुर्ग-भिलाई के स्टूडेंट्स के लिए सुनहरा मौका

By Mohan Rao
Published: December 22, 2023
Share
प्रेसवार्ता के दौरान एसआर हॉस्पिटल के चेयरमेन संजय तिवारी
SHARE

सरकारी नौकरी में मिलेगी प्राथमिकता, पैथालॉजी लैब टेक्निशियन, एक्स रे टेक्निशियन व ऑपरेशन थयेटर टेक्निशियन कोर्स की मिलेगी ट्रेनिंग

भिलाई। दुर्ग जिले के सबसे बड़े निजी चिकित्सालय एस. आर. हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेन्टर चिखली धमधा रोड़ दुर्ग में छ.ग.शासन के पैरामेडिकल कोर्स भी शुरू हो चुका है।अस्पताल प्रबंधन को छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग के अधिनस्थ छत्तीसगढ़ पैरामेडिकल काउन्सिल द्वारा पैरामेडिकल पाठयकम संचालन करने की अनुमति प्रदान की गई है। छत्तीसगढ शासन द्वारा अनापत्ति प्रदान करने के पश्चात छ.ग.पैरामेडिकल काउन्सिल द्वारा विधिवत अनुमति दी गई है।

पैरामेडिकल कोर्स के संबंध में जानकारी देते हुए अस्पताल के मेडिकल सुप्रीटेन्डेन्ट व वरिष्ठ चिकित्सक डॉ एस पी केसरवानी ने बताया कि छ ग शासन के पैरामेडिकल काउन्सिल द्वारा एस.आर. हॉस्पिटल को पैथालॉजी लैब टेक्निशियन, एक्स रे टेक्निशियन, ऑपरेशन थयेटर टेक्निशियन कोर्स में प्रशिक्षण प्रदान करने की अनुमति दी गई है। जिसमें पैथालॉजी लैब टेक्निशियन की 20 सीटें व एक्स रे टेक्निशियन की 30 सीटें व आँपरेशन थयेटर टेक्निशियन की 30 सीटें है। इस प्रकार दुर्ग संभाग में एस.आर. हॉस्पिटल में छ ग पैरामेडिकल कार्स के लिए सर्वाधिक 80 सीटें हैं।

डॉ केसरवानी ने बताया कि यह पाठ्यक्रम एक वर्षीय सर्टीफिकेट कोर्स है। जिसका पंजीयन छत्तीसगढ़ पैरामेडिकल काउन्सिल में होता है। इस कोर्स में 10+2 पैटर्न में बारहवी या समकक्ष बायोलीजी पैरामेडिकल काउन्सिल द्वारा ग्रुप (फिजिक्स, केमेस्ट्री एवं बायोलॉजी) के छात्र एवं छात्राएं ही प्रवेश ले सकते हैं। वर्तमान में इन सभी कोर्सेस के लिए प्रवेश प्रांरभ है। प्रवेश की अंतिम तिथी 30 दिसम्बर 2023 है। कोर्स में प्रवेश लेने के लिए 10 वी एवं 12 वी मार्कशीट व आई डी प्रुफ व अन्य दस्तावेज की आवश्कता होगी। छात्र-छात्राओं के लिए अस्पताल में ही हॉस्टल व मेस की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है।

अनुभवी डॉक्टर व सिनियर टीचर्स देंगे प्रशिक्षण
डॉ केसरवानी ने बताया कि सभी छात्र व छात्राओं को अनुभवी डॉक्टर व सिनियर टीचर्स द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। स्वंय के 180 बिस्तरों के अस्पताल में प्रेक्टीकल कराया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद अस्पताल में छात्र व छात्राओं को इर्न्टनशीप करने की सुविधा भी दी जाएगी। डॉ केसरवानी ने बताया कि कोर्स पूरा होने के बाद जॉब प्लेसमेन्ट की सुविधा भी दी जाएगी। छात्र अपनी सुविधा अनुसार नौकरी का चयन भी कर सकते हैं। यही नहीं एस आर हॉस्पिटल में छात्र-छात्राओं के लिए सेन्ट्रल लाइब्रेरी व डिजीटल लाईब्रेरी की सुविधा भी उपलब्ध है।

कोर्स पूरा होने के बाद प्रतिष्ठित अस्पतालों में मिलेगा सेवा मौका
डॉ केसरवानी ने यह भी बताया कि पैरामेडिकल पाठ्यकम के पश्चात सरकारी नौकरी के साथ देश के प्रतिष्ठित अस्पतालो में मरीजो की सेवा करने का अवसर निश्चित रूप से मिलता है। शासकीय प्रयोगशाला में पैथालॉजी लैब टेक्निशियन की मांग निरन्तर बनी रहती है। एस आर हॉस्पिटल 180 बिस्तरो का दुर्ग जिले का सबसे बडा निजी अस्पताल है। अस्पताल को आयुष्मान भारत, रेलवे, सीजीएचएस, सीएसपीडीसीएल व अन्य सभी शासकीय कर्मचारियों के ईलाज के लिए मान्यता प्राप्त है। क्षेत्र का सर्वश्रेष्ठ ट्रामा सेन्टर होने के कारण अस्पताल में गंभीर मरीज उपचार व ऑपरेशन के लिए निरन्तर भर्ती होते है।

छात्र-छात्राएं इस सुनहरे अवसर का लाभ लें : संजय तिवारी (चेयरमेन)
एस. आर. अस्पताल के चेयरमेन संजय तिवारी ने मेडिकल फील्ड में सेवा देने के इच्छुक छात्र-छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि मेडीकल के क्षेत्र में कॅरियर बनाने का यह एक सुनहरा अवसर है जिसका ज्यादा से ज्यादा लाभ लें।  संजय तिवारी ने यह भी बताया कि वैश्विक महामारी कोविड के संकमंण में पूरे विश्व में डॉक्टर्स, नर्सेस, टेक्निशियन व अस्पताल की टीम ने अपनी जान की परवाह न करते हुए मानव सेवा की है। जिसके कारण समाज में देवदूत जैसे सम्मान जनक शब्दो से भी सम्बोधन किया जाता है। मेडीकल फिल्ड अत्यन्त ही सम्मानजनक फिल्ड है । आज प्रेसवार्ता के दौरान डॉ. एस पी केसरवानी, विजय गवान्डे, जे एन पाण्डेय, मनोज साहू मो जाकीर, राजेश त्रिपाठी आदि  उपस्थित रहे।

Breaking News : छत्तीसगढ़ में शराब के शौकीनों को राहत, अब 480 की मिलेगी बोतल, 40 से 300 रुपए तक रेट घटे… पढ़ें पूरी खबर
कोरोना संक्रमण और मानसिक स्वास्थ्य पर वेबिनार: विशेषज्ञों ने कहा लॉकडाउन और सोशल डिस्टेसिंग ने मानसिक स्वास्थ्य को किया सर्वाधिक प्रभावित
राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की महिलाएं टीकाकरण में निभा रही हैं महती भूमिका, रजिस्ट्रेशन से लेकर वेरीफिकेशन तक का कर रही है काम
जमीन दरों में नई गाइडलाइन जारी : लैंड वेल्यूवेशन के लिए बने नए नियम… सभी जिलों से मांगी रिपोर्ट
रजत जयंती महोत्सव : 500 करोड़़ रूपए की लागत से होंगे 28 महत्वपूर्ण सड़कों के कार्य
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : छत्तीगसढ़ के सभी निकायों में एल्डरमेन की नियुक्तियां रद्द, नगरीय प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश
Next Article Breaking News : सरकार बनने के बाद पहली प्रशासनिक सर्जरी, दुर्ग के सहायक कलेक्टर लक्ष्मण तिवारी सहित तीन अफसरों का तबादला
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?