ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पाक विदेश मंत्री कुरैशी ने कहा था- अभिनंदन को जानें दें, नहीं तो भारत 9 बजे कर देगा हमला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

पाक विदेश मंत्री कुरैशी ने कहा था- अभिनंदन को जानें दें, नहीं तो भारत 9 बजे कर देगा हमला

By @dmin
Published: October 29, 2020
Share
Pakistan Foreign Minister Qureshi said
Pakistan Foreign Minister Qureshi said
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। मार्च 2019 में विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की रिहाई लेकर भारत के सख्त रुख पर पाकिस्तान की सियासी पार्टी पीएमएल-एन के सांसद ने बड़ा खुलासा किया है। इस खुलासे से पाकिस्तान की सियासत में नया तूफान आ सकता है। इस सांसद ने बताया कि अभिनंदन की रिहाई न होने पर भारत, पाकिस्तान पर हमले के लिए तैयार बैठा था। पीएमएल-एन सांसद अयाज सादिक ने संसद में खुलासा किया कि विदेश मंत्री एसएम कुरैशी ने पीपीपी, पीएमएल-एन और सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा सहित संसदीय नेताओं के साथ एक बैठक में अभिनंदन को मुक्त करने के लिए कहा था। उस वक्त विपक्ष ने अभिनंदन समेत तमाम मुद्दों पर सरकार का साथ देने का वादा किया था। अयाज सादिक ने कहा कि विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने इस महत्वपूर्ण बैठक में कहा था कि अगर पाकिस्तान ने अभिनंदन को नहीं छोड़ा तो भारत पाकिस्तान पर रात नौ बजे तक हमला कर रहा है।
वायरल वीडियो में वे कह रहे हैं मुझे बखूबी याद है कि एमएम कुरैशी उस बैठक में थे जिसमें पीएम इमरान खान ने भाग लेने से इनकार कर दिया था। कुरैशी के पैर कांप रहे थे, उन्हें पसीना आ रहा था। इस बैठक में विदेश मंत्री कुरैशी ने कहा था कि अल्लाह के वास्ते इसको (अभिनंदन) वापस जाने दो, क्योंकि रात 9 बजे हिंदुस्तान, पाकिस्तान पर हमला कर देगा। साथ ही अयाज ने कहा कि हिंदुस्तान हमला नहीं करने वाला था। सरकार को सिर्फ घुटने टेककर अभिनंदन को वापस भेजना था, जो उन्होंने किया।

बता दें कि पिछले साल फरवरी 2019 में भारत ने बालाकोट में आतंकी कैंप पर स्ट्राइक किया जिसके बाद पाकिस्तान ने अपने फाइटर जेट भारत में हमले के लिए भेजे थे। इसके जवाब में विंग कमांडर अभिनंदन ने मिग-21 लेकर उड़ान भरी थी। विंग कमांडर अभिनंदन ने पाकिस्तान के एफ-16 विमान को मार गिराया था। इस दौराव वह विमान का पीछा करते हुए सीमा पार चले गए थे और उन्हें पकड़ लिया गया था। पूछताछ के दौरान पाक आर्मी ने उन्हें चाय पीने को दी थी और इसका विडियो शेयर कर दिखाने की कोशिश की थी कि अभिनंदन की किस तरह खातिरदारी की जा रही है। भारत के सख्त रुख ने पाकिस्तान को अभिनंदन वर्तमान को सही सलामत भारत भेजने पर मजबूर कर दिया था। एक मार्च को वह अटारी-वाघा बॉर्डर से भारत वापस आए थे। बहरहाल, पाकिस्तानी सांसद का ये एक बहुत बड़ा खुलासा माना जा रहा है और इसे लेकर यहां जारी सियासत में एक अलग रुख देखने को मिल सकता है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ विपक्ष लगातार हमलावर व लामबंद है। अब इस खुलासे के बाद इमरान सरकार और मुश्किलों में घिर सकती है।  

"India is going attack Pakistan at 9pm if we don't release Abhinandan," foreign minister Qureshi told the opposition leaders.

So was it 9pm PST or IST? 🤔 pic.twitter.com/8f1tkLkypK

— Naila Inayat (@nailainayat) October 28, 2020
नेपाल खोलने जा रहा है चीन संग दूसरा बॉर्डर पॉइंट, आयात करेगा सामान
150 से ज्यादा जवानों ने घुसपैठियों के खिलाफ फिर चलाया सर्च अभियान, दुर्ग के गया नगर और नंदिनी थाना क्षेत्र खंगाले गए
रक्षा, एयरोस्पेस और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में निवेश का नया केंद्र बनने की ओर छत्तीसगढ़
प्रदेश के नौ और स्वास्थ्य संस्थाओं को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र, स्वास्थ्य मंत्री ने दी बधाई
छत्तीसगढ़ ने स्थापित किया राष्ट्रीय मानक, रायपुर की IPHL देश की पहली NQAS प्रमाणित प्रयोगशाला बनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य बना भारत, पीएम मोदी ने कहा- वैश्विक शांति और सुरक्षा को देंगे बढ़ावा कोरोना वैक्सीन: पीएम मोदी बोले- सबको मिलेगा टीका, एक भी भारतीय नहीं छूटेगा
Next Article Corona in Chhattisgarh: The total number of infected persons cross 90 thousand छत्तीसगढ़ में कोरोना के 1929 नए मामले….. 55 मरीजों की मौत…. 1900 के पार पहुंचा मौतों का आंकड़ा

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?