ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पाक तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने रचा इतिहास, चार गेंदों में 4 विकेट झटक हासिल किया खास मुकाम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

पाक तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने रचा इतिहास, चार गेंदों में 4 विकेट झटक हासिल किया खास मुकाम

By @dmin
Published: September 21, 2020
Share
2022 तक के लिए टल जाएगा T-20 विश्व कप, अक्तूबर में IPL कराने पर कल होगा विचार
एक अक्तूबर से बदल जाएंगे क्रिकेट के नियम, अब पिच से बाहर जाकर गेंद खेली तो नहीं मिलेंगे रन
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने इंग्लैंड में हो रहे वाइटैलिटी टी-20 ब्लास्ट में शानदार गेंदबाजी करते हुए चार गेंदों पर चार विकेट लेने का कारनामा कर दिया है। एक मैच के दौरान उन्होंने कुल छह विकेट झटककर अपनी टीम को यादगार जीत दिलाई। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए हेम्पशायर ने 9 विकेट खोकर 141 रन का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में मिडिल की टीम 17 ओवर में 6 विकेट पर 121 रन बना लिए थे। जीत के लिए 18 गेंद पर 21 रन की जरूरत थी लेकिन यहां पर शाहीन ने एक ही ओवर में 4 विकेट लेकर मैच का पासा पटल दिया। मिडिलसेक्स की टीम 121 रन पर ऑलआउट हो गई और इस तरह हेम्पशायर ने 20 रन से मैच अपने नाम किया।

WICKET | @iShaheenAfridi bowling 𝙧𝙤𝙘𝙠𝙚𝙩𝙨 🚀🔥@Middlesex_CCC 80-6 (14 overs)

📺 https://t.co/cNkJ7vdkkn or on free Hampshire Cricket App 📲 pic.twitter.com/659ZGgLFR3

— Hampshire Cricket (@hantscricket) September 20, 2020

हेम्पशायर की तरफ से खेलते हुए पारी का 18वां ओवर लेकर आए इस युवा गेंदबाज ने तीसरी, चौथी, पांचवीं और छठी गेंद पर विकेट हासिल कर पारी को खत्म किया। शाहीन की खास बात यह थी कि उन्होंने चारों विकेट बल्लेबाज को बोल्ड करके लिए। 17.3 गेंद पर अफरीदी ने जॉन सिम्पसन, स्टीव फिन और थिलन वाल्लाविटा को आउट कर हैट्रिक पूरी की। इसके बाद अगली गेंद पर टिम मुर्ताग का विकेट हासिल कर लगातार चार गेंद पर चार विकेट लेने की खास उपलब्धि हासिल कर ली।
शाहीन अफरीदी पाकिस्तान के उन गेंदबाजों में से एक हैं जिन्हें टीम की तरफ से क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में खेलने का मौका मिला है। इस गेंदबाज ने पाक की तरफ से 11 टेस्ट खेले हैं जिसमें उनके नाम 35 विकेट दर्ज हैं। इस दौरान उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी पांच विकेट खोकर 77 रन है। इसके अलावा लिमिटेड ओवर क्रिकेट में इनका प्रदर्शन काफी सराहनीय है। उन्होंने वनडे और टी-20 क्रिकेट में क्रमश: 40 और 18 विकेट लिए हैं। जहां वनडे क्रिकेट में उन्होंने किफायती गेंदबाजी करते हुए 5.50 की इकॉनमी से वहीं टी-20 क्रिकेट में 7.5 की इकॉनमी से रन दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने बस्तर पुलिस को “आमचो कुटुम्ब” की दी सौगात
पाकिस्तान पर एक और सर्जिकल स्ट्राइक, अब ईरान ने घुसकर आतंकियों को मारा
वायु प्रदूषण: सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, वर्क फ्रॉम होम के पक्ष में नहीं है केंद्र
मुख्यमंत्री साय बोले- जनजातीय विकास को सांसद संकुल विकास परियोजना से मिलेगी गति
Gustakhi Maaf: भाजपा का ‘ट्रायल एंड एरर’ फार्मूला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बिहार चुनाव के एलान से पहले सौगातों की बारिश, पीएम से सीएम तक कर रहे हैं परियोजनाओं का शिलान्यास बिहार चुनाव के एलान से पहले सौगातों की बारिश, पीएम से सीएम तक कर रहे हैं परियोजनाओं का शिलान्यास
Next Article Breaking News: Bhilai Chamber demands from District Administration गणेश चतुर्थी की तरह नवरात्रि भी रहेगी फीकी: रायपुर जिला प्रशासन ने मूर्ति स्थापना को लेकर जारी किए दिशानिर्देश… जाने कैसी होगी इस बार की पूजा

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?