ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, गोलीबारी में एक जवान शहीद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, गोलीबारी में एक जवान शहीद

By @dmin
Published: October 1, 2020
Share
जम्मू-कश्मीर: पुंछ में पाकिस्तान ने की गोलीबारी, एक जवान शहीद, तीन घायल
जम्मू-कश्मीर: पुंछ में पाकिस्तान ने की गोलीबारी, एक जवान शहीद, तीन घायल
SHARE

जम्मू (एजेंसी)। पड़ोसी देश पाकिस्तान अपनी कायराना हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। बुधवार रात पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।
इस दौरान हुई गोलीबारी में एक जवान शहीद हो गए। एक रक्षा प्रवक्ता ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कल रात कृष्णा घाटी में पाक द्वारा किए गए संघर्ष विराम के उल्लंघन में एक लांस नायक करनैल सिंह शहीद हो गए।
रक्षा प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि पाकिस्तान की सेना ने मनकोट और कृष्णा घाटी सेक्टरों में नियंत्रण रेखा के पास छोटे हथियारों से गोलीबारी कर और मोर्टार के गोले दागकर बुधवार रात को बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।
उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। प्रवक्ता ने बताया कि सीमा पार से गोलीबारी में लांस नायक करनैल सिंह शहीद हो गए।
उन्होंने कहा कि व्हाइट नाइट कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग और सभी रैंक के अधिकारी पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में 30 सितंबर की रात को सर्वोच्च बलिदान देने वाले बहादुर लांस नायक करनैल सिंह को सलाम करते हैं और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं।

Jammu and Kashmir: Lance Naik Karnail Singh lost his life in an incident of ceasefire violation by Pakistan in Krishna Ghati Sector last night, says Defence PRO, Jammu. https://t.co/bSYb0AWc4s pic.twitter.com/MVZaV65NG9

— ANI (@ANI) October 1, 2020

खबरों के अनुसार, कृष्णा घाटी सेक्टर में गोलीबारी में एक अन्य जवान घायल हो गया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पाकिस्तान पिछले पांच दिनों से पुंछ में बस्तियों को निशाना बना रहा है। गोलेबारी में मंगलवार को कई जानवर घायल हो गए थे। पाकिस्तान ने सितंबर में 47 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।
अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी बलों ने पांच सितंबर को राजोरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास भारी गोलीबारी की थी और मोर्टार के गोले दागे थे। इस दौरान सेना का एक जवान शहीद हो गया था और एक अधिकारी समेत दो जवान घायल हो गए थे।
इससे पहले राजौरी के केरी सेक्टर में भी पाकिस्तानी सेना ने दो सितंबर को संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था और इस दौरान एक जेसीओ शहीद हो गया था।

भिलाई चरोदा निगम पार्षद की हत्या…. एक दिन पहले मनाया था जन्मदिन… तालाब के किनारे मिला शव
चीन और रूस के लड़ाकू विमान घुसे दक्षिण कोरिया की हवाई सीमा क्षेत्र में, बढ़ा तनाव
राजधानी में दिन दहाड़े लूट, कारोबारी की कार रुकवाकर चाकू-कट्टा अड़ाया, अंगूठी व कैश लूट ले गए बदमाश
कोविड प्रभाव को कम करने व रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने होगा वर्चुअल योगाभ्यास एवं योग परामर्श कार्यक्रम…. 31 मई से दो पालियों में कराया जायेगा योगाभ्यास
गुलाब के स्वास्थ्यबर्धक फायदे जानकर आप रह जाएंगी हैरान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चाइना की दोहरी चाल...बाहर शांति का सुर और सीमा पर सीनाजोरी चीन की हेकड़ी तोड़ने को जापान में बनेगी योजना, एक मंच पर होंगे चार देश
Next Article सुबह की सैर पर निकले भाजपा नेता की हत्या, दो दिन पहले हुए थे पार्टी में शामिल

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?