ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एचडीएफसी ने एक हफ्ते में दिया दूसरा झटका, एमसीएलआर में वृद्धि कर सभी लोन किए महंगे
Share
Notification Show More
Latest News
स्वास्थ्य मंत्री के जन्मदिवस पर योग आयोग अध्यक्ष ने नवजात को दिया ‘श्याम’ का नाम
स्वास्थ्य मंत्री के जन्मदिवस पर योग आयोग अध्यक्ष ने नवजात को दिया ‘श्याम’ का नाम
October 1, 2026
shreekanchanpath 348 # 01 September 2026
October 1, 2026
डेटा लेबलिंग और एआई में बलरामपुर ने रचा इतिहास, प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित
October 1, 2026
संबलपुर की चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’, रायपुर में लहराया परचम
October 1, 2026
गैर-आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल… 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन
October 1, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeaturedNational

एचडीएफसी ने एक हफ्ते में दिया दूसरा झटका, एमसीएलआर में वृद्धि कर सभी लोन किए महंगे

By @dmin Published June 7, 2022
Share
एचडीएफसी ने एक हफ्ते में दिया दूसरा झटका, एमसीएलआर में वृद्धि कर सभी लोन किए महंगे
एचडीएफसी ने एक हफ्ते में दिया दूसरा झटका, एमसीएलआर में वृद्धि कर सभी लोन किए महंगे
SHARE

बिजनेस डेस्क/नई दिल्ली (एजेंसी)। एचडीएफसी बैंक ने इस महीने एक बार फिर अपने ग्राहकों को तगड़ा झटका दिया है। दरअसल, बैंक ने मार्जिन कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट्स (एमसीएलआर) में 35 बेसिस प्वाइंट की भारी वृद्धि की है। बैंक की वेबसाइट पर साझा जानकारी के अनुसार, नई दरें सात जून से प्रभावी होंगी। इस फैसले से लोन लेने वालों पर ईएमआई का बोझ बढ़ जाएगा।

इस संबंध में जारी रिपोर्ट के मुताबिक, एमसीएलआर में 0.35 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद एक रात की अवधि के लोन के लिए यह दर 7.15 फीसदी से बढ़कर 7.50 फीसदी हो गई है। इसके अलावा एक महीने के लिए 7.55 फीसदी और तीन महीने की अवधि के लिए 7.60 फीसदी हो गई है। छह महीने की अवधि के लोन पर एमसीएलआर दर बढ़कर अब 7.70 फीसदी, जबकि एक साल के लिए 7.85 फीसदी कर दी गई है। बता दें कि एक साल के लिए एमसीएलआर एसबीआई में फिलहाल 7.2 फीसदी और पीएनबी में 7.4 फीसदी है।

बैंक की ओर से साझा जानकारी के मुताबिक, इस वृद्धि के बाद दो और तीन वर्षों की अवधि के लिए एमसीएलआर दर क्रमश: 7.95 फीसदी व 8.05 फीसदी हो गई है। गौरतलब है कि एचडीएफसी बैंक ने हफ्तेभर के भीतर दूसरी बार कर्ज महंगा किया है। इससे पहले इस महीने की शुरुआत में यानी एक जून को बैंक ने आरपीएलआर (रिटेल प्राइम लेंडिंग रेट) में पांच बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की थी।

यहां बता दें कि एमसीएलआर में बढ़ोतरी से सभी तरह के लोन पर असर होता है और ज्यादातर लोन एक साल की अवधि वाले एमसीएलआर से संबंधित होते हैं। इसमें वृद्धि से होम लोन, पर्सनल लोन और ऑटो लोन समेत सभी तरह के कर्ज महंगे हो जाते हैं। इसके साथ ही लोन लेने वाले ग्राहकों पर ईएमआई का बोझ भी बढ़ जाता है।

You Might Also Like

स्वास्थ्य मंत्री के जन्मदिवस पर योग आयोग अध्यक्ष ने नवजात को दिया ‘श्याम’ का नाम

डेटा लेबलिंग और एआई में बलरामपुर ने रचा इतिहास, प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित

संबलपुर की चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’, रायपुर में लहराया परचम

गैर-आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल… 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

बेटिकट यात्रियों की धरपकड़ : हथबंद रेलवे स्टेशन पर सरप्राइज चेकिंग में एक लाख से ज्यादा का जुर्माना

@dmin June 7, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 17 साल में की पहली नौकरी, 135 से ज्यादा डेली सोप प्रोड्यूस करने वालीं एकता कपूर की नेटवर्थ है इतने करोड़….
Next Article दोहरे मानदंड अपना रहा मानवाधिकार आयोग व संयुक्त् राष्ट्र, बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमला एक सोची समझी साजिश-आरएसएस कांग्रेस दफ्तर में ‘चड्डी’ भेज रहे हैं आरएसएस कार्यकर्ता, पूर्व सीएम सिद्धारमैया के बयान से गरमाई सियासत

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?