ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पैसे ले कर आतंकियों को सुरंग पार कराता था डीएसपी, शुरुआती जांच में हुआ खुलासा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Featured

पैसे ले कर आतंकियों को सुरंग पार कराता था डीएसपी, शुरुआती जांच में हुआ खुलासा

By @dmin
Published: January 14, 2020
Share
SHARE

नई दिल्ली । आतंकवादियों के साथ गिरफ्तार जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी देविंदर सिंह ने पूछताछ में जांच एजेंसियों को बताया कि वह उन आतंकियों को सरेंडर कराने ले जा रहा था। देविंदर के इस दावे की जांच की जा रही है। हालांकि अगर आतंकियों को सरेंडर कराए जाने की बात होती तो कई अन्य अफसरों के पास भी वह सूचना होती, लेकिन किसी बड़े अफसर के पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि देविंदर सिंह आतंकियों से पैसे लेकर उन्हें बनिहाल सुरंग पार कराते थे। इस बार भी 12 लाख रुपये में डील हुई थी। वह खुद गाड़ी में इसलिए बैठे थे ताकि कोई पुलिस अधिकारी को वाहन में बैठा देखकर रोकेगा नहीं। जांच में यह भी पता चला कि नवीद बाबू ने ये पैसे न रास्ता पार कराने और जम्मू में आश्रय देने के लिए दिए थे।
शुरुआती जांच से पता चला है कि कम से कम पांच बार डीएसपी ने आतंकियों को बनिहाल सुरंग पार कराने और जम्मू में शेल्टर देने के बदले पैसे वसूले हैं। इस बीच इस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए को सौंप दी गई है। इस बात को जांच के दायरे में रखा गया है कि कहीं आतंकी दिल्ली में 26 जनवरी से पहले कोई वारदात करने तो नहीं आ रहे थे? डीएसपी देविंदर सिंह को हिजबुल कमांडर सैयद नवीद मुश्ताक उर्फ बाबू और इरफान शफी मीर के साथ शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। सोमवार को एजेंसियों ने श्रीनगर में इंदिरा नगर स्थित उसके घर की तलाशी ली। यहां से कई चीजें बरामद हुई हैं, लेकिन पुलिस ने उसका ब्यौरा देने से इनकार कर दिया। नवीद के साथ पकड़ा गया दूसरा शख्स वकील है और वह पांच बार पाकिस्तान जा चुका है। आरोप है कि वह वहां ‘हैंडलरों’ के संपर्क में था।
बहादुरी के लिए राष्ट्रपति मेडल से सम्मानित देविंदर सिंह से उसका अवॉर्ड वापस लिया जा सकता है। इस पर विचार शुरू हो गया है। इससे पहले संसद हमले के दोषी अफजल गुरु के एक पत्र के जरिए जब देविंदर सिंह का नाम सामने आया था। अफजल ने आरोप लगाया था कि डीएसपी ने उसे और उसके परिवार को उनके आदेश न मानने पर काफी प्रताड़ित किया था, लेकिन संसद हमले में इस पुलिस अधिकारी का नाम उछलने पर राज्य पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने तमाम आरोपों को खारिज कर दिया था। कांग्रेस ने सोमवार को सवाल किया कि संसद और पुलवामा में हुए हमलों में इस अधिकारी की क्या भूमिका थी? क्या वह एक बड़ी साजिश का प्यादा भर है? पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, देविंदर सिंह कौन है? पुलवामा हमले में उसकी क्या भूमिका थी जहां वह डीएसपी था? क्या वह हिजबुल आतंकियों को खुद लेकर जा रहा था या सिर्फ एक प्यादा है और बड़े साजिकशकर्ता कहीं और हैं? क्या एक बड़ी साजिश है?

आधार सेवाओं में उत्कृष्टता के लिए छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय सम्मान, बच्चों के बायोमैट्रिक अपडेट के लिए मिला गौरव
ग्रामीणों के लिए संजीवनी बनी ‘डॉक्टर तुमचो दुआर’, दूरस्थ इलाकों तक एक कॉल पर पहुंच रहे हैं डॉक्टर
मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दी तीजा तिहार की बधाई
मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ में हादसा : रोपवे की ट्राली टूटकर नीचे गिरी, भाजपा नेता रामसेवक पैकरा घायल
भारत की दृष्टिबाधित बेटियों ने रचा इतिहास… नेपाल को हराकर जीता ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारतीय नौसेना प्राप्त करेगी उन्नत ईंधन एचएफएचएसडी-आईएन 512
Next Article गगनयान के बाद भारत अंतरिक्ष में स्थापित करेगा अपना स्पेस स्टेशन : सिवन

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?