ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लोगों ने की अमृत मिशन, राशन दुकानों की शिकायत… विधायक वोरा ने कहा- नागरिकों की मूलभूत सुविधा के लिए प्रशासनिक कसावट आवश्यक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

लोगों ने की अमृत मिशन, राशन दुकानों की शिकायत… विधायक वोरा ने कहा- नागरिकों की मूलभूत सुविधा के लिए प्रशासनिक कसावट आवश्यक

By @dmin
Published: October 14, 2021
Share
लोगों ने की अमृत मिशन, राशन दुकानों की शिकायत… विधायक वोरा ने कहा- नागरिकों की मूलभूत सुविधा के लिए प्रशासनिक कसावट आवश्यक
लोगों ने की अमृत मिशन, राशन दुकानों की शिकायत… विधायक वोरा ने कहा- नागरिकों की मूलभूत सुविधा के लिए प्रशासनिक कसावट आवश्यक
SHARE

दुर्ग। विधायक अरुण वोरा द्वारा लगातार दौरा कार्यक्रम जारी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार द्वारा लागू की गई लोक कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना सुनिश्चित करने के लिए वोरा स्वयं अधिकारियों का अमला साथ लेकर मॉनिटरिंग कर रहे हैं। शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, महतारी दुलार योजना, राजीव आश्रय योजना के अंतर्गत पट्टा वितरण, अमृत मिशन से पेयजल कनेक्शन से लेकर शहर में हो रहे बड़े विकास कार्यों के लिए नियमित रूप से बैठकों एवं निरीक्षण के साथ ही जनसंपर्क का दौर जारी है।

आमदी मंदिर वार्ड पहुंचने पर नागरिकों ने विधायक से निगम की कार्यप्रणाली की एक बार फिर शिकायत करते हुए बताया कि जगह जगह गड्ढे कर पाइप लाइन तो बिछा दिया गया है किंतु नल का कनेक्शन देने एवं सड़कों का रेस्टोरेशन करने में लगातार ढिलाई बरती जा रही है। राशन दुकानों के युक्तियुक्तकरण के प्रशासनिक आदेश के बाद भी दुकानों की संख्या बढ़ाई नहीं गई हैं जिससे लोगों को लंबी दूरी तय कर राशन लेने जाना पड़ता है उसमें भी ज्यादातर समय दुकानें बंद पाई जाती हैं जिसके लिए लोगों में आक्रोश है साथ ही पट्टा वितरण के लिए किए गए सर्वे में भी कई हितग्राही छूट गए हैं एवं राज्य शासन की मोर जमीन मोर मकान योजना का लाभ लेने से वंचित हो रहे हैं।

वोरा ने सिलसिलेवार लोगों की समस्या सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर त्वरित निराकरण करने के निर्देश देते हुए कहा कि नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं में कोई कमी ना आए इसके लिए प्रशासनिक कसावट आवश्यक है। उन्होंने एसडीएम पोयाम, निगम आयुक्त एवं खाद्य अधिकारी से बात कर संबंधित शिकायतों का कैम्प लगाकर निराकरण करने के निर्देश दिए। श्री वोरा लंबे समय से कछवा गति से चल रहे धमधा नाका अंडरब्रिज निर्माण का मिरिक्षण करने रेल्वे एवं ब्रिज अधिकारियों के दल बल के साथ पहुंचे एवं मार्च तक कार्य पूर्ण करने का अल्टीमेटम दिया। मंडल अभियंता ने बताया कि निगम द्वारा सर्विस रोड निर्माण के लिए अब तक मांग पत्र नहीं भेजा गया है जिस कारण लोगों को असुविधा हो रही है। पोल शिफ्टिंग एवं सर्विस रोड निर्माण के अलावा आर पार जाने फुट ओवर ब्रिज निर्माण के भी विधायक ने निर्देश दिए। इस दौरान रेल्वे के मंडल अभियंता शशांक शेखर, ब्रिज एसडीओ आर पी शराफ, आई एल देशमुख, निगम अभियंता राजेश पांडेय, गिरीश दीवान, राजकुमार पाली, पप्पू श्रीवास्तव, गौरव उमरे मौजूद थे।

National Tourism Day: छत्तीसगढ़ में पर्यटन की अपार संभावनाएं, पौराणिक एवं सांस्कृतिक विरासत में भी बेहद समृद्ध है-ताम्रध्वज साहू
लक्ष्मीनारायण वार्ड के शिवमंदिर में 108 किलो दूध से महादेव का रूद्राभिषेक, शिवलिंग पर हुई फूलों की वर्षा
पुलिस स्मृति दिवस परेड में शामिल हुए सीएम साय, कहा- इन्हीं की बदौलत कायम है कानून व्यवस्था
पैसे के लालच में भुलाई इंसानियत, गुजरात में नकली रेमडेसिविर की 2 लाख 73 हजार खुराकें जब्त
बड़ी दुर्घटना टली: चालक को आई झपकी, डिवाइडर में जा घुसी बस, 30 यात्री थे सवार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article खतरे में छोटे और बड़े उद्योग…. एंसीलरी एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा लगातार बढ़ रहा लोहे का दाम खतरे में छोटे और बड़े उद्योग…. एंसीलरी एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा लगातार बढ़ रहा लोहे का दाम
Next Article अखिलेश से मिले बसपा के पांच बागी विधायक महानवमी पर रामनवमी की बधाई! अखिलेश के ट्वीट पर बीजेपी ने ली चुटकी, कहा-जनता को मत पहनाइए टोपी

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?