ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : मलकीत हत्याकांड के विरोध में निकाली पदयात्रा, चक्काजाम कर मांगा इंसाफ… तीसरे दिन भी जारी है प्रदर्शन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : मलकीत हत्याकांड के विरोध में निकाली पदयात्रा, चक्काजाम कर मांगा इंसाफ… तीसरे दिन भी जारी है प्रदर्शन

By Mohan Rao
Published: September 18, 2023
Share
SHARE

भिलाई। खुर्सीपार आईटीआई मैदान के पास 15 सितंबर की रात को हुई मलकीत सिंह की हत्या के बाद तीसरे दिन भी क्षेत्र में तनाव का माहौल है। सोमवार को लगातार तीसरे दिन पीड़ित परिवार के साथ पूरा सिख समाज व स्थानीय लोग जुटे हुए हैं। मलकीत सिंह की हत्या के विरोध में खुर्सीपार में आज पदयात्रा निकाली गई। वहीं खुर्सीपार थाने के पास चक्काजाम भी किया गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन मुस्तैद रही और किसी तरह से चक्काजाम को खत्म कराया।

बता दें खुर्सीपार में मलकीत की हत्या के बाद माहौल बेहद तनाव पूर्ण बना हुआ है। भाजपा नेता पीड़ित परिवार के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं। पीड़ित परिवार पहले दिन से ही 50 लाख रुपए मुआवजा और आश्रित को सरकारी नौकरी देने की मांग पर अड़ा है। हालांकि इस बीच सरकार की ओर पांच लाख रुपए की सहायता व स्थाई सविंदा नियुक्ति देने का निर्देश दिया गया। इस संबंध में पीडित परिवार को बैठाकर बताया गया लेकिन सरकार के ऑफर को पीड़ित परिवार ने ठुकरा दिया। इसके बाद सोमवार को तीसरे दिन भी पीडित परिवार के लोग प्रदर्शन कर इंसाफ मांग रहे हैं।

पदयात्रा निकालकर दोषियों के लिए फांसी की मांग
खुर्सीपार में पीडित परिवार के साथ क्षेत्र के लोगों ने पदयात्रा निकाली। इस दौरान लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। गुंडागर्दी खत्म करने व दोषियों को फांसी देने की मांग पदयात्रा के दौरान नारेबाजी के साथ की गई। खुर्सीपार थाने से शुरू हुई पदयात्रा न्यू खुर्सीपार, जोन-3, जोन-2, श्रीराम चौक होते हुए केनाल रोड से खुसीपार थाने पहुंचकर खत्म हुआ। इस दौरान पीड़ित परिवार के साथ लोगों ने दुर्ग से रायपुर मार्ग पर चक्काजाम भी कर दिया। लगभग आधे घंटे तक सड़क पर डटे रहे। इस दौरान पुलिस की समझाइश के बाद जाम हटाया। फिलहाल सभी खुर्सीपार थाने में डटे हुए हैं।

बारिश के बीच रेलवे के सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग की पहल, छत्तीसगढ़ में रेलवे कर रहा मेंटेनेंस पर फोकस
नितिश कश्यप बने अखिल भारतीय असंगठित कामगार मजदूर कांग्रेस के छत्तीसगढ़ सोशल मीडिया प्रदेश उपाध्यक्ष
एक पेड़ मां के नाम’ अभियान : सीएम साय ने किया शुभारंभ…. 33 जिलों में होगा 4 करोड़ वृक्षों का रोपण
वेदांता बालको ने हासिल किया एएसआई का परफॉर्मेंस स्टैंडर्ड वी3 सर्टिफिकेट, बालको यह सर्टिफिकेट पाने वाली देश की पहली कंपनी है
सुपेला अस्पताल में सुविधाओं का किया जा रहा विस्तार…. कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देश पर 50 बिस्तर अस्पताल की हुई व्यवस्था…. नॉन कोविड मरीजों को मिलेगी चिकित्सा सुविधा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 53 # 06 December 2023 श्रीकंचनपथ 336 # 18 September 2023
Next Article बीजापुर में बोले सीएम बघेल- जिन स्कूलों से गोलियों की आवाज आती थीं, वहा अब बच्चे गा रहे पोयम
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?