ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बारिश के बीच रेलवे के सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग की पहल, छत्तीसगढ़ में रेलवे कर रहा मेंटेनेंस पर फोकस
Share
Notification Show More
Latest News
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली उपस्थिति, अंतर्राज्यीय पर्यटन सहयोग को मिला नया आयाम
October 10, 2026
चाइल्ड लाइन में महिला से मारपीट करने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
October 10, 2026
हाथियों के उत्पात से प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिले… दिए त्वरित राहत के निर्देश
October 10, 2026
नवा रायपुर में बैडमिंटन अकादमी शुरू करेंगे पुलेला गोपीचंद, प्रदेश की प्रतिभाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण
October 10, 2026
ऑटोम्यूटेशन से मिली बड़ी राहत, तहसील कार्यालय की दौड़भाग और लंबे इंतजार से मिली मुक्ति
अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम
October 10, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

बारिश के बीच रेलवे के सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग की पहल, छत्तीसगढ़ में रेलवे कर रहा मेंटेनेंस पर फोकस

By Mohan Rao Published July 11, 2025
Share
SHARE

रायपुर। मानसून का आगमन के साथ बारिश का दौर अपने पूरे शबाब पर है। बारिश के दौरान रेलवे जैसे विशाल नेटवर्क के लिए यह कई चुनौतियां भी साथ लाता है। रेल पटरियों पर जलभराव, सिग्नल प्रणाली में नमी प्रवेश, बिजली आपूर्ति में व्यवधान जैसी समस्याएं मानसून में सामान्य हैं, जो रेल संचालन को प्रभावित कर सकती हैं। छत्तीसगढ़ में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे इन चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का सिग्नल एवं दूरसंचार (एसएंडटी) विभाग विशेष सावधानियों के साथ मानसून के दौरान भी रेल परिचालन को संरक्षित, समयबद्ध एवं निर्बाध बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा रेलवे स्टेशनों के प्वाइंट एवं ट्रैक सर्किट क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति को रोकने हेतु यार्डों की जल निकासी प्रणाली की सफाई कराई गई है। मानसून से पहले ही सभी सुधारात्मक कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। साथ ही, आकाशीय बिजली से बचाव के लिए कई स्टेशनों पर सेल्फ-रिस्टोरिंग PPTC फ्यूज लगाए गए हैं, जिससे उपकरणों की सुरक्षा और संचालन की विश्वसनीयता सुनिश्चित हो सके।

सिग्नल प्रणाली की नमी से रक्षा
सभी सिग्नल पोस्ट की जांच कर उनके अंदर पानी या नमी के रिसाव की संभावनाओं को पूरी तरह समाप्त किया गया है । सिग्नल इकाइयों को विशेष गैस्केट और सीलिंग से सुरक्षित किया गया है । सिग्नल लैंपों के प्रत्येक छिद्र को बंद कर पूरी प्रणाली को मौसमरोधी बनाया गया है।

रिले रूम एवं उपकरण कक्षों की मरम्मत
रिले रूम, बैटरी रूम और पैनल रूम की छतों की सफाई कर पानी जमा होने की स्थिति से बचाव किया गया है। क्षतिग्रस्त खिड़कियाँ, दरवाजे और छतों की मरम्मत समय रहते की गई है। ड्रेनेज पाइपों को भी साफ कर किसी भी तरह की रुकावट को दूर किया गया है। लोकेशन बॉक्सों की भी गहन जांच कर आवश्यक मरम्मत की गई है।

बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उपाय
मानसून के दौरान विद्युत आपूर्ति में संभावित व्यवधान को ध्यान में रखते हुए स्टैंडबाय पावर सप्लाई की व्यवस्था की गई है। जहां कहीं भी बिजली आपूर्ति में अनियमितता पाई गई, वहाँ जेनेरेटर सेट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, ताकि बैटरी निरंतर चार्ज हो सकें और सिग्नलिंग व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

केबल और उपकरणों की सतत निगरानी
पुराने या क्षतिग्रस्त केबलों को मानसून से पहले ही बदला गया है। सभी जंक्शन बॉक्स, लोकेशन बॉक्स तथा सिग्नल पोस्ट में केबल की इंसुलेशन जांच की गई है और अर्थ फॉल्ट को दूर किया गया है। सभी महत्वपूर्ण उपकरण जैसे ब्लॉक इंस्ट्रूमेंट, आईपीएस, एक्सल काउंटर, इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग आदि पर उचित अर्थिंग की गई है और उनकी कार्यक्षमता सुनिश्चित की गई है।

निरंतर समीक्षा और सुधार की व्यवस्था
जोनल मुख्यालय स्तर पर सभी विभागों के अधिकारी और पर्यवेक्षक प्रतिदिन पर फेलियर की समीक्षा करते हैं और आवश्यक सुधारात्मक सुझाव प्रदान करते हैं। इन सुझावों का पालन कर्मचारीगण पूरी तत्परता से करते हैं, जिससे संपूर्ण प्रणाली की दक्षता और विश्वसनीयता बनी रहती है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग मानसून की कठिन परिस्थितियों में भी रेल संचालन को संरक्षित और प्रभावी बनाए रखने के लिए अत्यंत गंभीर और सजग है। इन पूर्व तैयारियों और सावधानियों के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि यात्रीगण किसी भी प्रकार की असुविधा के बिना अपनी यात्रा पूरी कर सकें।

You Might Also Like

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली उपस्थिति, अंतर्राज्यीय पर्यटन सहयोग को मिला नया आयाम

चाइल्ड लाइन में महिला से मारपीट करने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

हाथियों के उत्पात से प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिले… दिए त्वरित राहत के निर्देश

नवा रायपुर में बैडमिंटन अकादमी शुरू करेंगे पुलेला गोपीचंद, प्रदेश की प्रतिभाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण

अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम

Mohan Rao July 11, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राज्य स्थापना दिवस पर होगा विधानसभा के नए भवन का उद्घाटन, रजत जयंती वर्ष में मिलेगा विधायक-मंत्रियों को नया पता
Next Article shreekanchanpath 268 # 11 July 2025

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?