ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चावल जमा करने की अनुमति जल्द मिले तो धान खरीदी व्यवस्था और बेहतर होगी: मुख्यमंत्री बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

चावल जमा करने की अनुमति जल्द मिले तो धान खरीदी व्यवस्था और बेहतर होगी: मुख्यमंत्री बघेल

By @dmin
Published: December 28, 2020
Share
भूपेश बघेल से विभिन्न औद्योगिक और व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात, लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों की रैंकिंग में दुसरा स्थान प्राप्त होने पर दी शुभकामनाएं…
भूपेश बघेल से विभिन्न औद्योगिक और व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात, लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों की रैंकिंग में दुसरा स्थान प्राप्त होने पर दी शुभकामनाएं…
SHARE
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पामगढ़ में आयोजित गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए
  • पामगढ़ चौक का नामकरण पहले विधायक श्री बाहुरिक लाल सूर्यवंशी के नाम पर होगा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि केन्द्र सरकार से एफसीआई में जमा चावल शुरू करने की जल्द अनुमति मिले तो छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदने की व्यवस्था और बेहतर हो जाएगी। चावल जमा करने की अनुमति मिलने से मिलिंग के लिए धान का उठाव होगा और खरीदी केन्द्रों पर धान के लिए जगह मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि धान खरीदी को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए बारदाने का भी पर्याप्त संख्या में प्रबंध किया जा रहा है। पीडीएस से बारदाना लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के बारदानों को भी उपयोग के लिए लिया गया है। किसानों को समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री बघेल जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम पंचायत पामगढ़ में आयोजित गुरूघासीदास जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पामगढ़ के चौक का नाम पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रथम विधायक श्री बाहुरिक लाल सूर्यवंशी के नाम पर रखने की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री ने अपार जनसमुदाय एवं बाबा गुरूघासीदास जी के अनुयायियों को संबोधित करते हुए कहा कि गुरूघासीदास ने सामाजिक एकता का संदेश दिया है। आपसी भाईचारा और शांति के पथ पर चलने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने मनखे-मनखे एक समान का नारा देकर समाज की एकता के लिए मार्ग प्रशस्त किया है। कार्यक्रम की शुरूआत राज गीत अरपा पैरी के धार से हुयी। मुख्यमंत्री सहित उपस्थित अतिथियों ने बाबा गुरू घासीदास एवं जैतखंभ की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि किसानों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए राज्य सरकार ने राजीव गांधी न्याय योजना के माध्यम से प्रति एकड़ दस हजार रूपए देना प्रारंभ किया है। जिसकी तीन किस्त किसानों को मिलने से खुशहाली का माहौल है। गांव में गौठान बनाकर गोबर को दो रूपए में खरीदने के लिए गोधन न्याय योजना बनाकर गौमाता की सेवा करने वाला छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान फसल काटने के बाद पैरा को गौमाता की सेवा के लिए गौठान में पैरा दान कर सकते हैं। खेत में पैरा जलाने से भूमि की उर्वरा शक्ति नष्ट हो जाती है साथ ही पर्यावरण को भी नुकसान होता है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि अनुसूचित जाति जनजाति के उत्थान के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं। बाबा गुरूघासीदास के विचार को जन-जन तक पहुंचाने एवं संस्कृति को सहेजने के लिए नया रायपुर में गुरूघासीदास संग्रहालय एवं शोधपीठ की स्थापना भी की जाएगी। श्री बघेल ने बताया कि स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर बनाने के लिए मिनीमाता के नाम पर ब्लाक स्तर पर डायग्नोस्टिक सेंटर बनाए जाएंगे। सेंटर में खून, पेशाब जांच, एक्स-रे से लेकर स्वास्थ्य संबंधी अनेको जांच की सुविधाएं उपलब्ध रहेगी। आमजनों को नि:शुल्क उपचार की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
कार्यक्रम को नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रुद्र कुमार, राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत राजेश्री राम सुंदर दास, विधायक पामगढ़ श्रीमती इंदु बंजारे ने भी संबोधित किया।

Railway Breaking : दुर्ग-विशाखापट्नम वंदेभारत दो घंटे रीशेड्यूल, 5:45 की जगह अब 7:45 को छूटेगी
शहर के साढ़े चार सौ घरों में अलसुबह पुलिस ने दी दबिश
कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान…. मिल रहा लोगों का समर्थन
कुछ साल बाद महिलाओं को अपनी पोजिशन पर देखेंगे, NDA में एंट्री पर आर्मी चीफ ने किया स्वागत
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बड़ी मुश्किल, नौकरी के बदले जमीन मामले की अब होगी सीबीआई जांच
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Corona uncontrollable in Delhi: Kejriwal said - cancel CBSE examinations, record 13500 infected in 24 hours तीनों बिलों पर खुली बहस कराएं केंद्र, ताकि देश को पता चले सच्चाई : अरविंद केजरीवाल
Next Article JK Pride of Durg Bhilai Beauty Contest in 2020 Miss Anusha, Mrs. Ruchita Gupta, Mrs. Gautam and Deepika in Kids जे के प्राइड ऑफ दुर्ग भिलाई ब्यूटी कॉन्टेस्ट 2020 में मिस अनुषा, मिसेस रुचिता गुप्ता, मिस्टेर गौतम ओर किड्स में दीपिका रही विनर

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?