ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: धान खरीदी से पहले ही छत्तीसगढ़ पहुंचने लगा दूसरे राज्यों का धान, कोंडागांव में 364 क्विंटल धान और मक्का जब्त, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeatured

धान खरीदी से पहले ही छत्तीसगढ़ पहुंचने लगा दूसरे राज्यों का धान, कोंडागांव में 364 क्विंटल धान और मक्का जब्त, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

By Mohan Rao
Published: November 14, 2024
Share
धान का अवैध परिवहन
SHARE

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ में 14 नवंबर यानी गुरुवार से धान खरीदी की घोषणा की गई और उससे पहले की दूसरे राज्यों से धान पहुंचने लगा। सीएम साय ने धान के अवैध परिवहन पर कड़ी निगरानी रखने के भी निर्देश दिए। इसी कड़ी में कोंडागांव में 364क्विंटल धान व मक्का जब्त किया गया।

कोंडागांव में अवैध धान परिवहन पर जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई जारी है। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए 14 नवंबर से धान खरीदी की शुरुआत हो रही है। इस दौरान जिले में अवैध धान परिवहन रोकने के लिए 21 चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं, जहां पुलिस, वन एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें 24 घंटे जांच कर रही हैं। इसके अलावा, पांच उड़नदस्ता टीमें भी निगरानी में जुटी हुई हैं, ताकि छोटे व्यापारियों एवं बिचौलियों पर नजर रखी जा सके।

कृषि उपज मंडी समिति कोण्डागांव के अंतर्गत अवैध रूप से धान क्रय-विक्रय करने पर पांच व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इनमें ग्राम मुलमुला निवासी चमरू राम देवांगन से 50 बोरा धान और 30 बोरा मक्का, ग्राम बालोण्ड निवासी घड़वा राम मरकाम से 20 बोरा धान और 50 बोरा मक्का, केशकाल निवासी मोहम्मद मैययाज खत्री से 37 बोरा धान, ग्राम बरकई निवासी बलराम पाण्डे से 28 बोरा धान और 05 बोरा मक्का तथा ग्राम बिवला निवासी सुखराम मरकाम से 25 बोरा धान और 30 बोरा मक्का जब्त की है। इसके अलावा, ग्राम गम्हरी में डागेश कुमार पांडेय द्वारा 29 क्विंटल धान को पटेलपारा निवासी संत कुमार नेताम के घर पर अवैध रूप से भंडारित किया जा रहा था। इसे पिकअप वाहन के साथ जप्त किया गया। माकड़ी थाना क्षेत्र में वाहन क्रमांक सीजी 27 जी 0130 को 202 क्विंटल धान के 450 बोरों के साथ बिना दस्तावेजों के पकड़ा गया, जिसे थाने में सुपुर्द किया गया है।

10 किलो गांजा पहुंचाने का मिलता है 6 हजार, दुर्ग में पकड़ाए युवकों ने खोले राज… मास्टर माइंड की तलाश
आयुक्त के निर्देश पर अधिकारी मैदान में…. स्वच्छता कार्यालय में 2 कर्मचारी गायब, नोडल अधिकारी ने लगाया ऐब्सेंट
Video : अंबेडकर की प्रतिमा पर कालिक पोतने का विरोध कर रही महिलाओं पर पुलिस ने बरसाई लाठियां… वीडियो देख होगी हैरानी
दुर्ग में प्रदर्शनी का शुभारंभ, दुर्लभ फोटोग्राफ और ऐतिहासिक दस्तावेज़ों में झलकी 1947 की विभीषिका
शहर की प्राचीन धरोहरों को जोडऩे शासन की अनुपम पहल, रायपुर की सांस्कृतिक ऐतिहासिक धरोहरों के दर्शन होंगे आसान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 31 # 14 November 2024
Next Article भिलाई में ट्रेन हादसे से मचा हड़कंप, स्पेशल पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी डिरेल… कई यात्री घायल
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?