ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भाजपा की बी टीम होने के आरोप पर बोले ओवैसी- मैं एक लैला हूं, जिसके हजारों मजनूं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

भाजपा की बी टीम होने के आरोप पर बोले ओवैसी- मैं एक लैला हूं, जिसके हजारों मजनूं

By @dmin
Published: November 30, 2020
Share
बाबरी फैसले पर असदुद्दीन ओवैसी ने उठाए सवाल, 'काला दिन' बताते हुए बोले- क्या जादू से गिर गई थी मस्जिद?
बाबरी फैसले पर असदुद्दीन ओवैसी ने उठाए सवाल, 'काला दिन' बताते हुए बोले- क्या जादू से गिर गई थी मस्जिद?
SHARE

नई दिल्ली (एजेेंसी)। एआईएमआईएम के अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर कई बार भाजपा की बी टीम होने के आरोप लगते रहे हैं। इसपर उनका कहना है कि मेरा हाल ऐसा है कि मैं एक लैला हूं और मेरे हजारों मजनूं हैं। एआईएमआईएम नेता का कहना है कि सभी पार्टियां मुझे मुद्दा बनाकर फायदा लेना चाहती हैं। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि पार्टी ने हैदराबाद में आई बाढ़ के दौरान यहां की जनता की पूरी तरह अनदेखी की।
एक चैनल के साथ बातचीत में ओवैसी ने कहा, ‘बिहार में कांग्रेस ने कह दिया कि मैं भाजपा के साथ वोटकटवा हूं, बी टीम हूं। यहां हैदराबाद में कांग्रेस कह रही है कि अगर ओवैसी नहीं तो हमको वोट दे दो। भाजपा कुछ और कह रही है। मुझे कोई फिक्र नहीं है।
ओवैसी ने आगे कहा, ‘यानि मैं एक लैला हूं और हर कोई चाहता है कि मुझे मुद्दा बनाकर वोट हासिल किए जाएं। हैदराबाद की जनता यह देख रही है कि असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी हैदराबाद के हर पहलू को बेहतर बनाने की कोशिश कर रही है। यह बात तो अब जनता तय करेगी।

अंधे-बहरे हैं अमित शाह के सलाहकार
अमित शाह ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि हैदराबाद में बाढ़ आई तो ओवैसी भाई और टीआरएस कहां थी। इसका जवाब देते हुए ओवैसी ने कहा, ‘अमित शाह के जो सलाहकार हैं वे बिल्कुल बहरे और अंधे हैं। अकबरुद्दीन ओवैसी ने साढ़े तीन करोड़ रुपये की राहत बांटी। असदुद्दीन ओवैसी रोज घुटनों तक गहरे पानी में फिर रहा था। हमारे पास इसके विजुअल हैं। हम लोगों की जान बचा रहे थे। हमने मुख्यमंत्री से मिलकर हर घर को 10 हजार रुपये दिलवाए।

आपने नहीं दिया एक पैसा
गृह मंत्री अमित शाह पर आरोप लगाते हुए ओवैसी ने कहा, ‘मैं अमित शाह पर आरोप लगा रहा हूं कि आपने हैदराबाद की जनता के साथ झूठ बोलकर उन्हें एक रुपया नहीं दिलवाया। कर्नाटक की बाढ़ में पैसा दिया। अगर हैदराबाद में लोगों को पैसे मिलते तो एक-एक घर को 80 हजार से एक लाख रुपये मिलते। आपने एक पैसा नहीं दिया और हमसे सवाल कर रहे हैं। हमने न हिंदू देखा न मुसलमान हर आदमी की मदद की। उस समय भाजपा सो रही थी।

Big Breaking: मिग-21 फाइटर जेट क्रैश; तीन महिलाओं की मौत, दोनों पायलट सुरक्षित
माघ पूर्णिमा पर राजिम के त्रिवेणी संगम में भक्तों ने लगाई डुबकी, आज शाम राज्यपाल डेका करेंगे कुंभ कल्प का शुभारंभ
देश में कोरोना: बीते 24 घंटे में 24 हजार से ज्यादा नए मामले, 197 दिन बाद एक्टिव केस सबसे कम
बरसते पानी में पगडंडियों पर चलकर हाथी से प्रभावितों के बीच पहुंचे खाद्य मंत्री अमरजीत भगत…. हाथी के हमलों से प्रभावित लोगों की समस्याएं शीघ्र दूर करने दिए निर्देश
रायपुर हेरिटेज वॉक द्वितीय के अंतर्गत रायपुर को नजदीक से जान रहे हैं इतिहास में रूचि रखने वाले प्रतिभागी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीरम ने चेन्नई के प्रतिभागी के साइड-इफेक्ट के दावे को नकारा, 100 करोड़ के मानहानि केस की दी चेतावनी सीरम ने चेन्नई के प्रतिभागी के साइड-इफेक्ट के दावे को नकारा, 100 करोड़ के मानहानि केस की दी चेतावनी
Next Article Chief Minister Bhupesh Baghel did the Kartik Purnima bath मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महादेव घाट पर किया कार्तिक पूर्णिमा स्नान… प्रदेश वासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?