ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राहुल गांधी की सजा पर रायपुर में कांग्रेसियों में आक्रोश, राजधानी में किया प्रदर्शन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

राहुल गांधी की सजा पर रायपुर में कांग्रेसियों में आक्रोश, राजधानी में किया प्रदर्शन

By Mohan Rao
Published: March 23, 2023
Share
रायपुर में कांग्रेसियों का प्रदर्शन
SHARE

रायपुर। 2019 की चुनावी सभा में मोदी सरनेम वालों को चोर कहने के मामले में सूरत के सेशन कोर्ट ने राहुल गांधी को दो साल की सजा क्या मिली दिल्ली से लेकर देशभर में कांग्रेस समर्थकों केन्द्र सरकार को घेरना शुरू कर दिया। हालांकि सजा मिलने के बाद 30 दिनों की जमानत भी तुरंत मिल गई। इधर राहुल गांधी को सजा मिली और इसका असर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी देखने को मिला। गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता अंबेडकर चौक व गांधी पुतले के सामने मौन प्रदर्शन किया।

बता दें राहुल गांधी ने कर्नाटक के कोलार में 13 अप्रैल 2019 को चुनावी रैली में कहा था कि नीरव मोदी, ललित मोदी, नरेंद्र मोदी का सरनेम कॉमन क्यों है? सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है? राहुल के इस बयान को लेकर बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि का केस दर्ज कराया था। गुजरात की सूरत कोर्ट ने चार साल पुराने इस मामले में गुरुवार को राहुल को दोषी ठहराया। इस मामले में कोर्ट ने राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई और उन्हें तुरंत 30 दिनों की बेल भी मिल गई। अब राहुल गांधी परमानेंट बेल के लिए अप्लाई कर सकते हैं। वहीं उनके वकील ने कहा कि वे हायर कोर्ट जाएंगे।

मोहन मरकाम बोले- सत्य पराजित नहीं हो सकता
राहुल गांधी को सजा मिलने पर इसका दोष भी कांग्रेस नेताओं ने मोदी सरकार पर मढ़ दिया है। छत्तीसगढ़ पीसीसी अध्यक्ष ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि सत्य परेशान हो सकता है मगर पराजित नहीं। हम सत्य और राहुल गांधी के साथ खड़े हैं। इससे पहले सीएम भूपेश बघले ने भी इसका विरोध किया था। कहा था कि राहुल गांधी जी तानाशाह के खिलाफ आवाज़ बुलंद कर रहे हैं। गलत को गलत कहने का साहस दिखा रहे हैं। इस साहस से तानाशाह घबराया हुआ है। कभी ED, कभी पुलिस, कभी केस, कभी सजा से डराने में जुटा है। राहुल गांधी जी इस मामले में न्यायसंगत अपील दायर करेंगे। हम लड़ेंगे और जीतेंगे।

जेईई-नीट एग्जाम को लेकर भिलाई शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष तुलसी साहू ने कहा….. छात्रों के हित में परीक्षा स्थगित करे केन्द्र सरकार
कांग्रेस में हलचल तेज: सोनिया गांधी से मिलने दिल्ली पहुंचे कमलनाथ, जाने क्या है मामला
पहले बाइक चुराई और फिर एटीएम में सेंध लगाने पहुंचे शातिर: पुलिस गश्त के दौरान ऐसे धराए चोर
Big Breaking : महारैली में राज्यपाल की जिद पर बरसे मुख्यमंत्री भूपेश, कहा- भाजपा ने राजभवन को बनाया राजनीति का अखाड़ा
प्रदेश का यह मेडिकल कॉलेज अब पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी के नाम से जाना जाएगा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कार्रवाई: निगम ने फिर दी व्यापारियों को चेतावनी, जब्त किए बिना अनुमति लगाए गए बैनर पोस्टर कार्रवाई: निगम ने फिर दी व्यापारियों को चेतावनी, जब्त किए बिना अनुमति लगाए गए बैनर पोस्टर
Next Article रायपुर ऑटो एक्सपो में वाहन खरीदनें वालों को मिलेगा बड़ा फायदा, सरकार दे रही है टैक्स में 50 फीसदी छूट

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?