ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कार्रवाई: निगम ने फिर दी व्यापारियों को चेतावनी, जब्त किए बिना अनुमति लगाए गए बैनर पोस्टर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

कार्रवाई: निगम ने फिर दी व्यापारियों को चेतावनी, जब्त किए बिना अनुमति लगाए गए बैनर पोस्टर

By Om Prakash Verma
Published: March 23, 2023
Share
कार्रवाई: निगम ने फिर दी व्यापारियों को चेतावनी, जब्त किए बिना अनुमति लगाए गए बैनर पोस्टर
कार्रवाई: निगम ने फिर दी व्यापारियों को चेतावनी, जब्त किए बिना अनुमति लगाए गए बैनर पोस्टर
SHARE

दुर्ग। नगर पालिक निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर शहर के प्रमुख सड़को से सार्वजनिक स्थलों पर लगाये गए नियम के विरुद्ध बैनर पोस्टर हटाए जाने की कार्रवाही को लेकर गुरुवार को कार्रवाही शुरू की गई। आज सहायक राजस्व अधिकारी व नोडल अधिकारी अतिक्रमण दुर्गेश गुप्ता ने टीम अमला के साथ सुवा चौक से लेकर महाराजा चौक तक के सड़कों के बीच बिजली के खंभों में अवैध तरीके से लगाए गए बधाई व शुभकामनाएं सहित विज्ञापन के 86 नग बैनर पोस्टर के खिलाफ अभियान चलाकर हटाया साथ ही दुकानदारो द्वारा दुकान के बाहर साइन बोर्ड को भी हटवाया गया। सुवा चौक में अवैध तरीके से सड़क घेरकर गमला बेचने वालों को भी वहाँ से हटवाया गया।

गौरतलब है कि इससे पहले भी इसी तरह निगम ने पूरे शहर में अभियान चलाया था। इसके बाद कुछ बधाई,शुभकामनाओ के अलावा धार्मिक आयोजन व व्यापारिक प्रतिष्ठानों द्वारा पोस्टर व होर्डिंग्स लगा लिए गए थे। मुख्य मार्ग में विद्युत खंभों, डिवाईडरों व सड़क किनारे लगाए गए अवैध होर्डिंग पोस्टर आदि को निगम अमले द्वारा 86 बेनर पोस्टर जब्त किया गया। बिना अनुमति पोस्टर होर्डिंग लगाने पर होगी कार्यवाही आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने निगम के अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा है कि बिना अनुमति के अवैध रूप से शहर की सड़कों, विद्युत खंभों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर होर्डिंग लगाए जाने पर निरंतर नजर रखें तथा जिन लोगों द्वारा बिना अनुमति के पोस्टर होर्डिंग लगाए जा रहे हैं, उन पर नियमों के तहत आवश्यक कार्यवाही करें।

उन्होंने अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि शहर में कहीं भी अवैध रूप से होर्डिंग पोस्टर न लगें, यह अंतिम रूप से सुनिश्चित करें। आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे बिना अनुमति के पोस्टर होर्डिंग न लगाएं, इससे सड़क दुर्घटनाएं घटित होने की संभावना बनी रहती है, आमनागरिकों को आवागमन में असुविधा होती है, अत: नियमों का पालन करें, अवैध रूप से होर्डिंग पोस्टर आदि न लगाएं।

समाज सेवा के लिए भिलाई की इन विभुतियों का हुआ सम्मान… सांसद व अभिनेत्री हेमामालिनी द्वारा किया गया सम्मान
शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला जारी, हरे निशान पर बंद हुए सेंसेक्स और निफ्टी
सरेंडर को तैयार नक्सलियों की सेंट्रल कमेटी, सीएम साय सहित तीन राज्यों  मुख्यमंत्रियों को पत्र जारी
Time Out War: शाकिब बोले- मैंने नियमों के दायरे में रहते हुए यह सब किया, मैथ्यूज बोले-मैं कभी शाकिब और बांग्लादेश की इज्जत नहीं कर पाउंगा
वैक्सीनेशन अपडेट: भिलाई निगम के 18 केन्द्रों में कोविशिल्ड एंव 7 केन्द्रों में कोवैक्सीन का लगाया जाएगा टिका…. यहां देखें वैक्सीनेशन सेंटरों का पूरा शेड्यूल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जेके फाउंडेशन ने किया 100 महिलाओं को 'वुमन एचीवर अवार्ड' से सम्मानित, विधायक देवेन्द्र ने कहा-ये महिलाएं रहीं मेरे जीवन की प्रेरणा जेके फाउंडेशन ने किया 100 महिलाओं को ‘वुमन एचीवर अवार्ड’ से सम्मानित, विधायक देवेन्द्र ने कहा-ये महिलाएं रहीं मेरे जीवन की प्रेरणा
Next Article राहुल गांधी की सजा पर रायपुर में कांग्रेसियों में आक्रोश, राजधानी में किया प्रदर्शन

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?