ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गरियाबंद में फिट-इंडिया फ्रीडम-रन का आयोजन: जिला स्तरीय दौड़ में शामिल हुए सैकड़ों युवा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

गरियाबंद में फिट-इंडिया फ्रीडम-रन का आयोजन: जिला स्तरीय दौड़ में शामिल हुए सैकड़ों युवा

By @dmin
Published: September 25, 2021
Share
Organizing Fit-India Freedom-Run in Gariaband: Hundreds of youths participated
Organizing Fit-India Freedom-Run in Gariaband: Hundreds of youths participated
SHARE

गरियाबंद । स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र संगठन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में शनिवार को किया गया। नेहरू युवा केन्द्र, यूनिसेफ, एन.एस.एस. के स्वयंसेवकों और पुलिस विभाग के जवानों सहित लगभग 175 से अधिक युवा इस जिला स्तरीय दौड़ में शामिल हुए। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, संदीप अग्रवाल ने हरी झंडी दिखा कर फ्रीडम-रन की शुरूआत की। यह दौड़ शासकीय वी एस साय, पीजी कॉलेज, गरियाबंद शुरू होकर मंगल भवन गाँधी बाजार में सम्पन्न हुआ।

शासकीय वीएससाय, पीजी कॉलेज, गरियाबंद में आयोजित इस कार्यक्रम का प्रारम्भ अतिथियों द्वारा डॉ भीमराव अम्बेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण और राष्ट्रगान से हुआ। इसके बाद युवाओं को फिटनेस का डोज आधा घंटा रोज शपथ दिलाया गया। लालिमा ठाकुर, जनपद अध्यक्ष, हरमेश चावड़ा अध्यक्ष, जनभागीदारी शासकीय महाविद्यालय, सुरेंद्र सोनटेके उपाध्यक्ष नगर पालिका, डॉक्टर आर.के. तलवरे, प्रभारी प्राचार्य पीजी कॉलेज और सुश्री वन्दना पांडेय, प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गरियाबंद विशेष रूप से उपस्थित थे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संदीप अग्रवाल ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के दौरान लोगो में कई शारीरिक और मानसिक परेशानी हुई हैं, रोज आधा घंटा फिटनेस पर समय देकर इन परेशानियों को दूर किया जा सकता है। इसके अलावा उन्होंने कोरोना वायरस से बचने उपाए भी बताए। इस अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी श्री अर्पित तिवारी जी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने युवाओ और देशवासियों को स्लोगन फिटनेस का डोज आधा घंटे रोज के माध्यम से प्रतिदिन व्यायाम और योग करने का आवाह्न किया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना, गरियाबंद के डॉ टीएस सोनवानी ने किया।

Gustakhi Maaf: अब तो झूठ के भी निकल आए हैं पांव
शादी से खुश नहीं थी युवती, तीन दिन बाद ससुराल पहुंचते ही लगा ली फांसी, सुसाइड नोट में लिखी यह बात
औसत पॉजिटिविटी दर 5.86 से घटकर 1.68 फीसदी तक पहुंची…. संयुक्त सचिव ने कहा चुनौती अब भी कायम
राष्ट्रीय युवा महोत्सव-2025 : सीएम साय ने कहा- उत्कृष्ट और मनमोहक प्रस्तुति से युवा छत्तीसगढ़ का नाम करें रोशन
मलूहा के पांच किसानों को मिला 25 वर्षों से लंबित 88 लाख रूपए का मुआवजा, कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे की संवेदनशील पहल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Ram Van Gaman Circuit Development Project: The work of first and second phase of Kaushalya राम वन गमन परिपथ विकास परियोजना: कौशल्या माता मंदिर के प्रथम एवं द्वितीय चरण का कार्य पूर्ण… सीएम बघेल 7 अक्टूबर को करेंगे लोकार्पण
Next Article With the initiative of MLA Devendra Yadav, a mini indoor stadium will be built in Sector 7 विधायक देवेंद्र की पहल से सीआईएसएफ कालोनी में शेड और इंटुक भवन में बन रहा डोम शेड
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?