ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मलूहा के पांच किसानों को मिला 25 वर्षों से लंबित 88 लाख रूपए का मुआवजा, कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे की संवेदनशील पहल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

मलूहा के पांच किसानों को मिला 25 वर्षों से लंबित 88 लाख रूपए का मुआवजा, कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे की संवेदनशील पहल

By Mohan Rao
Published: August 23, 2025
Share
SHARE

रायपुर। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ ब्लॉक के ग्राम मलूहा के पांच किसान परिवारों को 25 वर्षों से लंबित मुआवजा राशि आखिरकार मिल गई। अपर सोनिया जलाशय डूबान से प्रभावित इन किसानों ने वर्षों तक कार्यालयों के चक्कर लगाए, धरना-प्रदर्शन और भूख हड़ताल तक की, लेकिन उन्हें उनका हक नहीं मिल पा रहा था। कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन प्रस्तुत करने पर कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने इस प्रकरण को गंभीरता से लिया और मात्र 4 माह की सतत मॉनिटरिंग के बाद किसानों को उनका हक दिला दिया।

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने 28 अप्रैल 2025 को पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद इस प्रकरण की जानकारी ली। उन्होंने कार्यपालन अभियंता कसडोल डिवीजन एवं एसडीएम बिलाईगढ़ से पूरे दस्तावेज मंगवाए और हर सप्ताह इसकी प्रगति रिपोर्ट लेते रहे। उनकी संवेदनशीलता और सतत मॉनिटरिंग का परिणाम रहा कि ग्राम मलूहा के किसानों को 25 वर्षों के बाद कुल 88 लाख 19 हजार 592 रुपये का मुआवजा प्रदान किया गया।

जनपद पंचायत बिलाईगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने प्रभावित किसान गंगाधर नाई, चंद्रा परिवार के तीन भाई सरकार, परदेशी, रामानुज, दो बहनेंकृशांति एवं घसनीन, तथा उनकी बुआ सहोद्राबाई को चेक के माध्यम से मुआवजा राशि सौंपी। वर्षों से लंबित किसानों को मुआवजा प्रकरण को संवेदनशीलता के साथ निराकृत होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कलेक्टर और उनकी टीम की कार्यशैली की सराहना की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि किसी भी नागरिक को उसके हक और अधिकार के लिए भटकना न पड़े। उन्होंने कहा कि यह प्रसन्नता की बात है कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में कलेक्टर जनदर्शन के माध्यम से 25 वर्षों से लंबित मुआवजा प्रकरण का समाधान 4 माह में हुआ है। यह प्रशासन की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता का उदाहरण है। हमारी सरकार की मंशा है कि हर व्यक्ति को उसका हक मिले।

मुआवजा राशि प्राप्त होने पर किसानों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और शासन-प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। सहोद्राबाई, जो लंबे समय से बीमार हैं, मुआवजा राशि का चेक पाकर भावुक हो गई। उनका कहना है कि मैं विवाह के बाद से मायके में ही रह रही हूँ और भतीजों के सहारे जीवन बिता रही थी। अब इस मुआवजे से इलाज कराऊँगी और वर्षों से लिए कर्ज चुका पाऊँगी। किसान गंगाधर नाई ने कहा कि 25 साल से हम न्याय के लिए भटक रहे थे। आज मुख्यमंत्री जी, कलेक्टर और एसडीएम की बदौलत हमें हमारा हक मिला।

दुर्ग पुलिस के एसआई डॉ संकल्प राय व आरक्षक प्रशांत शुक्ला ने पूरा किया ड्रोन पायलट कोर्स, आईजी गर्ग ने दी बधाई
भिलाई होटल ईशा में देह व्यापार : पुलिस ने खुद भेजा ग्राहक और रंगे हाथों पकड़ा पूरा रैकेट
CG breaking : डबल मर्डर से मची सनसनी, नशेड़ी पति ने कैरेक्टर पर शक के चलते पत्नी व बेटी की कर दी हत्या
मुख्यमंत्री उतरे खेल के मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला
टिकट के बदले रीता बहुगुणा ने सांसद पद से इस्तीफे की पेशकश की
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article डिप्टी सीएम अरुण साव स्वदेशी सुरक्षा अभियान में हुए शामिल, बोले- विदेशी उत्पादों को नकारें, स्वदेशी अपनाएं
Next Article वनमंत्री केदार कश्यप ने कहा- एक पेड़ मां के नाम 2.0 पौधारोपण के लक्ष्य को साय सरकार ने किया पूरा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?