ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एक्सपोर्ट कान्क्लेव का आयोजन… उद्यमियों ने जानी एक्सपोर्ट से संबंधित बारीकियां… विशेषज्ञों ने दिए सुझाव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

एक्सपोर्ट कान्क्लेव का आयोजन… उद्यमियों ने जानी एक्सपोर्ट से संबंधित बारीकियां… विशेषज्ञों ने दिए सुझाव

By @dmin
Published: September 26, 2021
Share
Organizing Export Conclave… Entrepreneurs know the details related to export
Organizing Export Conclave… Entrepreneurs know the details related to export
SHARE

भिलाई। पहले हम उद्यमी अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए जाने पहचाने उद्यम तलाशते थे। यह पूछते थे कि कौन से उद्यम में पैसा लगाएं जो चलन में है और जहां ज्यादा पैसे मिल रहे हैं। अब हम आइडिया में पैसा लगाते हैं। कौन सा ऐसा उद्यम करें जो बिल्कुल नया हो और जिसमें असीम संभावनाएं हों। एक्सपोर्ट को इसी लिए हम लोग आजमा रहे हैं और इसमें सफलता मिल रही है। यह बात एक्सपोर्ट कान्क्लेव के दौरान उद्यमियों ने कही।

उद्यमियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ क्षेत्र में एक्सपोर्ट की संभावनाएं केवल स्टील को लेकर नहीं हैं। यहां वनोपजों को लेकर और इसकी प्रोसेसिंग को लेकर बहुत सी संभावनाएं हैं। उद्यमी इस क्षेत्र में निवेश करें तो इसकी बड़ी संभावनाएं बनेंगी। उद्यमियों ने कुम्हारी क्षेत्र में इंडस्ट्रियल कारिडोर आरंभ करने के निर्णय की प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में ग्रोथ के लिए सबसे बड़ी बात यह है कि आपका मानव संसाधन नजदीक से आये। छत्तीसगढ़ में अभी मुंबई और गुडग़ांव जैसे हालात नहीं हैं कि लोग दूर से चलकर आएं। वे घर के निकट ही अच्छे रोजगार के अवसर चाहते हैं। इसके मुताबिक शहर के पास ऐसा कारिडोर उपयोगी होता है। दुर्ग में औद्योगिक स्थिति की जानकारी उप महाप्रबंधक सीमोन एक्का ने दी।

कान्क्लेव के बारे में विस्तार से जानकारी उप संचालक संजय गजघाटे, सहायक संचालक लोकपाल खांडेकर ने दिया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में केके झा, अजय भसीन, कल्पतरू बेहरा, सत्यनारायण अग्रवाल, मलय जैन, स्वामीनाथन, विनोद जैन, अरविंदर सिंह खुराना, श्री यश शुक्ला, श्री रामभगत अग्रवाल, केएस बेदी, अतुल चंद साहू, नवीन अग्रवाल, सोमेंद्र विद्या, एस दीपिका एवं अन्य उद्योगपति तथा शाखा प्रबंधक, आशुतोष सिंह, आईसीआईसीआई बैंक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में निर्यात को बढ़ावा देने हेतु अपने विचार प्रकट किये गये । जिसमें तकनीकी जानकारी ईईपीसी प्रतिनिधि अंकित मेहता, ईसीजीसी प्रतिनिधि कल्पतरू बेहरा, मेसर्स शिवम् हाईटेक प्रतिनिधि केतन गुलाटी, नाबार्ड प्रतिनिधि एमबारा, एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, दुर्ग प्रबंधक कपिल सिंह कुषवाह द्वारा दी गई । लोकपाल खांडेकर, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, दुर्ग की ओर से मुख्य महाप्रबंधक श्री सिमोन एक्का, महाप्रबंधक आरके तिवारी एवं आरके कुमार, प्रबंधक राकेश चौरसिया, कपिल सिंह कुषवाह, श्रीमती गुणेष्वरी साहू, भूपेंद्र गौर, श्री तुषार त्रिपाठी एवं नरेंद्र देवांगन, सहायक प्रबंधक शैलेन्द्र सिंह एवं संजय कुमार सिंह उपस्थित रहे। मंच संचालन भूपेंद्र गौर द्वारा किया गया।

सीएम ने दी राजभाषा दिवस की बधाई, साहित्यकारों का सम्मान और 10 रचनाओं का विमोचन किया
भिलाई जैसे छोटे शहरों के युवा ही बाहर निकल कर बड़ा नाम करते हैं: छाबड़ा
जब दूसरी एयरलाइंस हार गईं हिम्मत, तब भारतीय पायलटों ने उतारा विमान, देखे वीडियो
अवैध बोरवेल खनन पर वन विभाग की सख्त कार्रवाई, जशपुर में दो वाहन जब्त
देश में कोरोना के दैनिक मामलों में उतार चढ़ाव जारी: बीते 24 घंटे में 43,071 नए मामले आए सामने… 955 मरीजों ने गंवाई जान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article To know the status of drinking water, the collector reached Khursipar at 6 o'clock in the morning पेयजल की स्थिति जानने सुबह 6 बजे कलेक्टर पहुंचे खुर्सीपार… लोगों से पूछा पेयजल पर्याप्त मिल रहा है या नहीं
Next Article The commissioner reviewed the works of the zone आयुक्त ने की जोन के कार्यों की समीक्षा…. सुबह से शाम तक चली बैठक…. हर कार्य के लिए डेडलाइन तय कर कार्य करने के दिए निर्देश

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?