ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Opration Sindoor: कोलंबिया को हुआ गलती का एहसास; वापस लिया पाकिस्तान को भेजा शोक संदेश, शशि थरूर ने जताई थी आपत्ति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNationalWorld

Opration Sindoor: कोलंबिया को हुआ गलती का एहसास; वापस लिया पाकिस्तान को भेजा शोक संदेश, शशि थरूर ने जताई थी आपत्ति

By Om Prakash Verma
Published: May 31, 2025
Share
Opration Sindoor: कोलंबिया को हुआ गलती का एहसास; वापस लिया पाकिस्तान को भेजा शोक संदेश, शशि थरूर ने जताई थी आपत्ति
Opration Sindoor: कोलंबिया को हुआ गलती का एहसास; वापस लिया पाकिस्तान को भेजा शोक संदेश, शशि थरूर ने जताई थी आपत्ति
SHARE

बोगोटा (एजेंसी)। भारत के वैश्विक स्तर पर आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख और पाकिस्तान को बेनकाब करने के प्रयासों को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। कांग्रेस नेता शशि थरूर के नेतृत्व में सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने कोलंबिया में पाकिस्तान की पोल खोलकर रख दी। कोलंबिया ने पहले अपने बयान में पाकिस्तान में जानमाल के नुकसान पर सहानुभूति जताई थी, लेकिन शशि थरूर की ओर से आपत्ति जताए जाने के बाद उसने अपना बयान वापस ले लिया है।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बोगोटा में गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कोलंबिया की स्थिति पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारत को इस बात से निराशा हुई कि कोलंबिया सरकार ने पाकिस्तान में हुए नुकसान पर संवेदना जताई, जबकि उन्हें पहलगाम आतंकवादी हमले के पीडि़तों के प्रति सहानुभूति व्यक्त करनी चाहिए थी।

शशि थरूर ने कहा कि हमें कोलंबिया सरकार की प्रतिक्रिया से थोड़ी निराशा हुई, जिन्होंने भारतीय हमलों के बाद पाकिस्तान में जानमाल के नुकसान पर हार्दिक संवेदना व्यक्त की, बजाय इसके कि वे आतंकवाद के पीडि़तों के प्रति सहानुभूति दिखाते। उन्होंने आगे कहा कि हम अपने कोलंबियाई मित्रों से कहना चाहते हैं कि आतंकवाद फैलाने वालों और उनसे लडऩे वालों के बीच कोई समानता नहीं हो सकती। हम सिर्फ आत्मरक्षा के अधिकार प्रयोग कर रहे हैं और अगर इस मुद्दे पर कोई गलतफहमी है, तो हम उसे दूर करने के लिए यहां हैं।

भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने कोलंबिया के उप विदेश मंत्री रोजा योलांडा विलाविसेनियो को भारत की स्थिति के बारे में बताया। इसके बाद कोलंबिया ने अपना पाकिस्तान के समर्थन में दिया गया बयान वापस ले लिया। भारत की स्थिति समझने के लिए कोलंबिया के रुख की सराहना करते हुए थरूर ने कहा कि उप विदेश मंत्री ने बहुत गरिमापूर्वक कहा कि उन्होंने वह बयान वापस ले लिया है, जिसे लेकर हमें चिंता थी, और अब वे हमारे रुख को पूरी तरह समझते हैं, जिसे हम बहुत महत्व देते हैं।

An equally positive meeting followed at the Colombian Congress (National Assembly) with Alejandro Toro, President of the Second Commission of the Chamber of Representatives (the equivalent of our Foreign Affairs Committee) and Jaime Raul Salamanca, President of the Chamber of… pic.twitter.com/91uentRN3r

— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) May 30, 2025

थरूर ने ट्वीट कर कहा, आज का दिन उप विदेश मंत्री रोजा योलेन्डा विलाविसेन्सियो और एशिया-प्रशांत मामलों से जुड़े उनके वरिष्ठ सहयोगियों के साथ एक उत्कृष्ट बैठक से शुरू हुआ। मैंने हालिया घटनाओं पर भारत का दृष्टिकोण स्पष्ट किया और 8 मई को पाकिस्तान के प्रति ‘संवेदना’ व्यक्त करने वाले बयान पर निराशा जताई। मंत्री ने आश्वस्त किया कि वह बयान वापस ले लिया गया है और अब भारत की स्थिति को ठीक से समझा और मजबूती से समर्थन किया गया है।

शशि थरूर ने कहा कि हम ब्रिक्स के साथ अपने संबंधों को बहुत महत्व देते हैं, जिसके हम संस्थापक सदस्य हैं। हम ग्लोबल साउथ विकासशील दुनिया के देशों के विकास से भी बहुत जुड़े हुए हैं। कोलंबिया और भारत दोनों ही ग्लोबल साउथ के सदस्य हैं और जहां तक भारत का सवाल है, हम विकास और प्रगति के रोमांच पर एक साथ आगे बढऩा पसंद करेंगे।

रविवार अवकाश के दिन भी खुला रहेगा संपत्तिकर जमा करने के लिए काउंटर…. संपत्तिकर जमा करने लोगों को होगी सुविधा
CG News : कोरबा में पटरी से उतरे मालगाड़ी के पांच डिब्बे, कई घंटों से प्रभावित है कोयला लदान
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय खेल दिवस की दी शुभकामनाएं… कहा- युवाओं के लिए खेल के क्षेत्र में हैं असीम संभावनाएं
घुमन्तु समाज को मुख्यधारा में जोड़ने के लिए जरुरी केंद्र व राज्य सरकारों की इच्छाशक्ति – डॉ अतुल मलिकराम
सीएम बघेल की घोषणा पर अमल करते हुए मेडिकल की छात्रा को मिली 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री साय ने कहा- जनसुविधाओं का ध्यान, समस्याओं का तत्परता से समाधान और गुणवत्तापूर्ण सेवा से ही सुशासन
Next Article Bhilai Breaking : सीबीआई अफसर बनकर 54 लाख की ठगी, रिसाली में बुजुर्ग हुआ डिजीटल अरेस्ट का शिकार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?