ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पीएम विश्वकर्मा योजना में रजिस्ट्रेशन, आधार अपडेशन एवं आयुष्मान कार्ड बनाने का मौका, भिलाई के सभी वार्डों में कल से शिविर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

पीएम विश्वकर्मा योजना में रजिस्ट्रेशन, आधार अपडेशन एवं आयुष्मान कार्ड बनाने का मौका, भिलाई के सभी वार्डों में कल से शिविर

By Mohan Rao
Published: January 11, 2024
Share
SHARE

भिलाई ।  भिलाई निगम क्षेत्र के संपूर्ण 70 वार्डों में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, आधार अपडेशन एवं आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हेतु लगभग एक माह तक शिविर का आयोजन किया जाएगा। 12 जनवरी से लेकर 15 फरवरी तक चलने वाला शिविर जोन 1,2,3,4 एवं 5 के प्रत्येक वार्ड के दो स्थान में एक साथ लगाया जाएगा जो सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक लगाया जाएगा।  शिविर में आम नागरिकों को उनके वार्ड अथवा मोहल्ले में ही प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का आनलाइन पंजीयन, आधार कार्ड अपडेशन एवं आयुष्मान कार्ड बनाने व  सुधार की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इस दौरान निगम के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

शिविरों को लेकर बुधवार को निगम सभागार में  बैठक में हुई जिसमें शिविर के नोडल अधिकारी प्रीति सिंह ने  अधिकारी, लोक सेवा केन्द्र संचालक एवं एनयूएलएम की महिला कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत पारंपरिक व्यवसाय में लगे कारीगर और शिल्पकारों की पहचान विश्वकर्मा के रूप में कर उन्हें लाभान्वित किया जाना है। कारीगरों की क्षमता, योग्यता और उत्पादकता बढ़ाने के लिए कौशल उन्नयन हेतु प्रशिक्षण प्रदान कर टूलकिट के लिए 15 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान किया जाना है।

मिलेगी प्रतिदिन 500 रुपए प्रोत्साहन राशि
उन्होंने बताया कि जो पंजीकृत हितग्राही प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे उन्हें प्रतिदिन 500 रूपए के प्रोत्साहन राशि भी दिया जाएगा । उन्होंने  सामुदायिक संगठिका की महिलाओं को बताया कि इस योजना के अंतर्गत बढ़ई, नाई, दर्जी, चर्मकार, खिलौना बनाने वाले, झाडू, टूकनी बनाने वाले, नाव बनाने, मछली का जाली बूनने वाले, धोबी, मूर्तिकार, लोहार सहित 18 प्रकार के पारंपरिक कारीगरो और शिल्पकारों के रूप में पंजीकृत हितग्राहियों का स्थल अवलोकन कर उनका सत्यापन किया जाना है। योजना में शामिल किए गए हितग्राहियों को डिजिटल लेन-देन लिए प्रोत्साहित भी किया जाना है।

भिलाई निगम क्षेत्र के इन वार्डों में शिविर
12 एवं 13 जनवरी को वार्ड 01 जुनवानी में दुर्गा मंच एवं सामुदायिक भवन बाजार चैक, वार्ड 14 शांति नगर में दशहरा मैदान गणेश मंच, चंद्र नगर हनुमान मंदिर, वार्ड 30 प्रगति नगर में स्वास्थ्य कार्यालय पानी टंकी व प्रगति नगर केम्प 01, वार्ड 38 सोनिया गांधी नगर में शिवालय के पीछे सामुदायिक भवन, वार्ड 57 सेक्टर 4 पूर्व सड़क 06 दुर्गा मंच शेड। 15 एवं 16 जनवरी को वार्ड 02 स्मृति नगर राधाकृष्ण मंदिर त्रिवेणी नगर, वार्ड 15 अम्बेडकर नगर में आंगनबाड़ी भवन एवं सियान सदन, वार्ड 31 मदर टेरेसा नगर में कर्मा भवन पार्षद कार्यालय के समीप व मयूर गार्डन, वार्ड 39 चन्द्रशेखर आजाद नगर मे शिवालय ग्राउण्ड, वार्ड 58 सेक्टर 4 पश्चिम में बीकेपी स्कूल ए मार्केट सेक्टर 04 में शिविर लगाया जाएगा।

Big Breaking: भिलाई नगर निगम ने कुर्की का जारी किया शेड्यूल, अब बकाएदारों की खैर नहीं, पहले दिन इतने लाख रुपए की वसूली की
Bhilai Breaking : ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक की चपेट में आया कार चालक, बाल-बाल बची जान
कम लागत की बिजली और आसान अनुदान, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की यही पहचान
कांग्रेस विधायक के बेटे ने गोली मारकर खुदकुशी की
बूथ चलो अभियान: सीएम बघेल ने कार्यकर्ताओं को समझाई अभियान की महत्ता, कांग्रेस की सरकार बनाने का लिया संकल्प
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : छत्तीसगढ़ बना देश का तीसरा सबसे स्वच्छ राज्य, राष्ट्रपति मुर्मू ने सीएम साय को दिया अवार्ड
Next Article कृष्णा हायर सेकंडरी स्कूल के आयोजन में शामिल हुए विधायक रिकेश सेन, बोले- वार्षिकोत्सव में निखरती है प्रतिभा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?