ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अफीम की खेती : दुर्ग पुलिस की गिरफ्त में आए दो और आरोपी, खरीदते थे डोडा व अफीम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

अफीम की खेती : दुर्ग पुलिस की गिरफ्त में आए दो और आरोपी, खरीदते थे डोडा व अफीम

By Mohan Rao
Published: March 15, 2026
Share
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले के समोदा में अफीम की खेती के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह दोनों आरोपी अफीम का बाजार तैयार करते थे। दोनों होटल-डाबा का संचालन करते हैं और वहीं से इसका व्यापार कर रहे थे। पुलिस ने दोनों के पास से 304 ग्राम अफीम डोडा (चुक्की) एवं 1 लाख 29 हजार नकद जब्त किया है। दोनों को विधिवत कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया।

बता दें थाना पुलगांव अंतर्गत चौकी जेवरा–सिरसा धारा 8, 18, 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत ग्राम समोदा में अवैध अफीम की खेती के प्रकरण में पूर्व में आरोपी विकास बिश्नोई, विनायक ताम्रकार, मनीष उर्फ गोलू ठाकुर व छोटू राम को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था। पुलिस रिमाण्ड के दौरान आरोपी विकास बिश्नोई से पूछताछ में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई कि अवैध रूप से की गई अफीम की खेती से उत्पादित डोडा (अफीम फल) को अन्य व्यक्तियों द्वारा खरीदकर अपने होटल/ढाबा में रखकर विक्रय किया जाता था। साथ ही यह भी जानकारी सामने आई कि आगे उत्पादित होने वाले डोडा को भी खरीदने की योजना आरोपियों द्वारा बनाई गई थी।

इसके आधार पर तकनीकी साक्ष्य एवं मेमोरण्डम कथन के आधार पर 15 मार्च को पुलिस टीम द्वारा बेमेतरा–सिमगा रोड स्थित ग्राम कठिया में रामदेव होटल एवं राजस्थानी हाईवे ढाबा में एनडीपीएस एक्ट में निहित वैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए रेड कार्यवाही की गई। रेड कार्यवाही के दौरान आरोपी रणछोड़ राम उर्फ रणजीत के ढाबा के कमरे से 304 ग्राम अफीम डोडा (चुक्की) व 1 लाख 29 हजार नगद राशि एवं एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। साथ ही आरोपी सुनील देवासी के पास से अफीम डोडा को चुक्की बनाने हेतु प्रयुक्त मिक्सी (जार सहित) एवं एक मोबाइल फोन जप्त किया गया। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है तथा प्रकरण में आगे की विवेचना जारी है।

Durg News : सेंट्रल जेल में बंद पिता से मिली 10 वीं की दुर्ग टॉपर सानिया, एसपी पल्लव से की थी अपील
shreekanchanpath 89 # 11 January 2025
गुस्ताखी माफ: पॉट्टी, वॉशरूम और शुद्ध हिन्दी
फेक न्यूज केस: आपस में भिड़ी सीजी और यूपी पुलिस, जाने क्या है मामला
भारतीय मूल के अमेरिका निवासी सत्या नडेला बने माइक्रोसॉफ्ट के चैयरमैन… पहले थे कंपनी के सीईओ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एमबीबीएस योजना को लेकर पॉवर कंपनी ने किया अलर्ट, उपभोक्ताओं से की साइबर ठगों से बचने की अपील
Next Article गढ़फुलझर नानकसागर बनेगा आस्था और पर्यटन का प्रमुख केंद्र : मुख्यमंत्री  साय

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?