ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ऑपरेशन क्लीन हंट : 1.77 करोड़ की निवेश धोखाधड़ी का फरार आरोपी विश्वजीत देवनाथ गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Latest News
लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत 15 दिनों में जारी हुए जाति प्रमाण पत्र
पहाड़ी कोरवा परिवारों को मिला अधिकार, जाति प्रमाण पत्र बना शिक्षा और शासकीय योजनाओं की राह आसान
September 21, 2026
बिहान से मिली उड़ान, साय सरकार की योजनाओं से मजबूत हुआ आत्मविश्वास
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महिला स्व-सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के विजन की दिख रही जमीनी तस्वीर
September 21, 2026
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की समीक्षा की
सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाने के निर्देश
September 21, 2026
मन में बरसों से बसी थी रामलला के दर्शन की आस, साय सरकार की योजना से पूरा हुआ डोमन-पार्वती का सपना
कबीरधाम के दंपती ने विशेष ट्रेन से पहुंचकर किए रामलला और बाबा विश्वनाथ के दर्शन
September 21, 2026
सतत जांच, उपचार और विभागीय परामर्श से हुए पूरी तरह स्वस्थ
सेवा संकल्प अभियान : टीबी उन्मूलन कार्यक्रम : विजय को मिली टीबी से मुक्ति
September 21, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedRaigarh

ऑपरेशन क्लीन हंट : 1.77 करोड़ की निवेश धोखाधड़ी का फरार आरोपी विश्वजीत देवनाथ गिरफ्तार

By Mohan Rao Published June 20, 2026
Share
SHARE

रायगढ़ के 13 से अधिक निवेशकों से जुटाई गई थी करोड़ों रुपए की रकम

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत थाना कोतवाली रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब 1 करोड़ 77 लाख रुपये की निवेश धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे आरोपी विश्वजीत देवनाथ को जिला जांजगीर-चांपा में दबिश देकर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को रायगढ़ लाकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

मामले में दरोगापारा रायगढ़ निवासी संजय मिश्रा द्वारा 30 मई 2026 को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शिकायत में बताया गया कि वर्ष 2022 में उसकी मुलाकात विश्वजीत देवनाथ से हुई थी। आरोपी ने स्वयं को एलईडी बल्ब मैन्युफैक्चरिंग एवं शेयर मार्केट ट्रेडिंग व्यवसाय से जुड़ा बताते हुए निवेश करने पर प्रतिमाह 6 प्रतिशत ब्याज तथा 10 प्रतिशत मूलधन वापसी का भरोसा दिलाया था। आरोपी के झांसे में आकर संजय मिश्रा ने आईसीआईसीआई बैंक से 12 लाख रुपये का ऋण लेकर निवेश किया। प्रारंभिक कुछ माह तक आरोपी नियमित रूप से ब्याज देता रहा, जिससे विश्वास बढ़ा और बाद में अन्य लोगों को भी निवेश के लिए प्रेरित किया गया।

13 से अधिक निवेशकों से जुटाए गए 1.77 करोड़ रुपए
जांच में सामने आया कि आरोपी ने संजय मिश्रा सहित विकास साहू, राकेश मनहर, रितेश साव, देव कश्यप, सुनील पाणिग्रही, शिशुपाल, कृष्णा पाण्डे, कृष्णा द्विवेदी, राकेश सरकार, लोचन पटेल, मनिल गुप्ता तथा अजय वर्मा समेत कई निवेशकों से कुल 1 करोड़ 77 लाख 10 हजार रुपये निवेश कराए थे। बाद में जब निवेशकों को यह जानकारी हुई कि शेयर ट्रेडिंग के लिए डीमैट खाता आवश्यक होता है और आरोपी द्वारा किसी प्रकार का डीमैट दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया गया है, तब उन्हें धोखाधड़ी का संदेह हुआ और रिपोर्ट दर्ज कराई गई।  विवेचना के दौरान आरोपी के संबंध में जानकारी जुटाई गई। पुलिस को यह भी पता चला कि आरोपी के विरुद्ध थाना चांपा जिला जांजगीर-चांपा में भी धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल द्वारा जांजगीर-चांपा पुलिस से समन्वय स्थापित कर विशेष टीम रवाना की गई। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी को जांजगीर-चांपा से हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया।

पूछताछ के दौरान आरोपी विश्वजीत देवनाथ ने बताया कि वह लोगों से निवेश कराकर विभिन्न बैंक खातों और ट्रेडिंग प्लेटफार्म के माध्यम से शेयर बाजार में रकम लगाता था। प्रारंभिक अवधि में निवेशकों को ब्याज एवं राशि का भुगतान भी किया गया, जिससे और लोगों का निवेश बढ़ता गया। आरोपी ने बताया कि मई 2025 के बाद शेयर बाजार में भारी नुकसान होने के कारण वह निवेशकों की रकम वापस नहीं कर सका। आरोपी ने यह भी बताया कि उसके उपयोग की फॉर्च्यूनर वाहन तथा बैंकिंग दस्तावेज थाना चांपा में दर्ज प्रकरण में पूर्व में जप्त किए जा चुके हैं।

आरोपी गिरफ्तार, वित्तीय लेनदेन की जांच जारी
पुलिस ने आरोपी विश्वजीत देवनाथ पिता जतीन्द्र देवनाथ, उम्र 43 वर्ष, निवासी ईटला पोडापाड़ा, पोस्ट कालीहाट, थाना कोतवाली कृष्णानगर, जिला नदिया (पश्चिम बंगाल) को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस अब आरोपी के बैंक खातों, ट्रेडिंग खातों तथा अन्य वित्तीय लेनदेन की विस्तृत जांच कर रही है। मामले में अन्य तथ्यों एवं संभावित निवेश नेटवर्क की भी जांच जारी है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा है कि शेयर मार्केट,ऑनलाइन निवेश अथवा अधिक मुनाफे का लालच देने वाली किसी भी योजना में निवेश से पहले उसकी वैधता और दस्तावेजों का सत्यापन अवश्य करें। बिना जांच-पड़ताल किसी व्यक्ति के कहने पर धनराशि निवेश न करें।

You Might Also Like

पहाड़ी कोरवा परिवारों को मिला अधिकार, जाति प्रमाण पत्र बना शिक्षा और शासकीय योजनाओं की राह आसान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महिला स्व-सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के विजन की दिख रही जमीनी तस्वीर

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाने के निर्देश

कबीरधाम के दंपती ने विशेष ट्रेन से पहुंचकर किए रामलला और बाबा विश्वनाथ के दर्शन

सेवा संकल्प अभियान : टीबी उन्मूलन कार्यक्रम : विजय को मिली टीबी से मुक्ति

Mohan Rao June 20, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए नामांकन आमंत्रित,  31 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Next Article पिकअप की स्टेपनी में छिपा रखा था गांजा, तीन तस्कर गिरफ्तार… 15 किलो से ज्यादा गांजा जब्त

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?