ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महामारी के कारण 40 फीसदी तक घट सकता है निजी अस्पतालों का परिचालन लाभ: रिपोर्ट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeaturedNational

महामारी के कारण 40 फीसदी तक घट सकता है निजी अस्पतालों का परिचालन लाभ: रिपोर्ट

By @dmin
Published: October 20, 2020
Share
अस्पताल पर कोरोना जांच के दिशा-निर्देशों का पालन न करने के आरोप में एफआईआर दर्ज
अस्पताल पर कोरोना जांच के दिशा-निर्देशों का पालन न करने के आरोप में एफआईआर दर्ज
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना वायरस महामारी की वजह से चालू वित्त वर्ष में निजी क्षेत्र के अस्पतालों के परिचालन लाभ में करीब 40 फीसदी की गिरावट आएगी। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि महामारी की वजह से अस्पतालों की बिलिंग में जबर्दस्त गिरावट आई है। महामारी की वजह से लोग अस्पताल जाने से कतरा रहे हैं। वे अत्यंत आवश्यक होने पर ही अस्पताल जा रहे हैं। 

जुलाई से बढ़ी अस्पतालों में आने वाले लोगों की संख्या
हालांकि क्रिसिल की मंगलवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि बड़ी संख्या में महामारी के मामलों की वजह से इन अस्पतालों को 15 से 20 फीसदी का अतिरिक्त राजस्व मिल सकता है। हालांकि, ऐसे मामलों में मार्जिन काफी कम रहेगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि लॉकडाउन और यात्रा अंकुशों में ढील के बाद जुलाई से अस्पतालों में आने वाले लोगों की संख्या बढ़ी है। 

18 फीसदी कम होगा राजस्व 
रिपोर्ट में कहा गया है कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में अस्पतालों में बिस्तरों की मांग कोविड-पूर्व के स्तर 65 से 70 फीसदी पर पहुंच जाएगी। क्रिसिल ने कहा कि इसके साथ महामारी के इलाज से होने वाली आमदनी के जरिए चालू वित्त वर्ष में अस्पतालों के राजस्व में कुल गिरावट 16 से 18 फीसदी रहेगी। इससे पिछले दो वित्त वर्ष के दौरान निजी अस्पतालों के राजस्व में सालाना 17 फीसदी की वृद्धि हुई थी।
मार्च के अंतिम सप्ताह में लॉकडाउन के बाद से अस्पतालों का संकट शुरू हो गया। लोगों ने नियमित परामर्श के लिए अस्पताल जाना बंद कर दिया। इसके अलावा बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी इलेक्टिव सर्जरी को भी टाल दिया। यह किसी भी अस्पताल की कमाई का सबसे आकर्षक जरिया होती है। विशेषरूप से अंग प्रत्यारोपण सर्जरी से अस्पतालों को काफी राजस्व मिलता है। 
क्रिसिल ने कहा कि सर्जरी में कमी, मुनाफे वाले चिकित्सा पर्यटन कारोबार में कमी और लागत में बढ़ोतरी की वजह से चालू वित्त वर्ष में निजी अस्पतालों के परिचालन लाभ में 35 से 40 फीसदी की गिरावट आएगी।

Gustakhi Maaf: ऐसी बनाई योजना की टुकड़े-टुकड़े हो गया समाज
वैज्ञानिकों ने पश्चिमी घाट में की बोनी मछली की एक नई प्रजाति की खोज, जानिए क्या है नाम
CG News : शराब के नशे में मदहोश अधेड़ खाट पर सोई मासूम के ऊपर बैठा, दम घुटने से हो गई मौत
मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक स्वर्गीय भजन सिंह निरंकारी के निवास पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट की
कोरोना की दहशत: 24 घंटे में कोरोना के करीब डेढ़ लाख नए मामले, 794 मौतें, महज 7 दिन में मिले 5 लाख मरीज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article देश के नाम संबोधन में बोले पीएम मोदी- लॉकडाउन भले खत्म हो गया, लेकिन अभी नहीं गया है वायरस देश के नाम संबोधन में बोले पीएम मोदी- लॉकडाउन भले खत्म हो गया, लेकिन अभी नहीं गया है वायरस
Next Article शहर के एक कारोबारी को दूसरे कारोबारी ने दी जान से मारने की धमकी... बिना हस्ताक्षर वाले पत्र से धमकी.... थाने पहुंची शिकायत शहर के एक कारोबारी को दूसरे कारोबारी ने दी जान से मारने की धमकी… बिना हस्ताक्षर वाले पत्र से धमकी…. थाने पहुंची शिकायत

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?