ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: देश के नाम संबोधन में बोले पीएम मोदी- लॉकडाउन भले खत्म हो गया, लेकिन अभी नहीं गया है वायरस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

देश के नाम संबोधन में बोले पीएम मोदी- लॉकडाउन भले खत्म हो गया, लेकिन अभी नहीं गया है वायरस

By @dmin
Published: October 20, 2020
Share
देश के नाम संबोधन में बोले पीएम मोदी- लॉकडाउन भले खत्म हो गया, लेकिन अभी नहीं गया है वायरस
देश के नाम संबोधन में बोले पीएम मोदी- लॉकडाउन भले खत्म हो गया, लेकिन अभी नहीं गया है वायरस
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोनाकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार शाम को देश को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में वायरस, लॉकडाउन, कोरोना वैक्सीन, त्योहारों आदि का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हमें यह नहीं भूलना है कि लॉकडाउन भले चला गया है, लेकिन वायरस नहीं गया है। उन्होंने कहा कि  बीते 7-8 महीनों में, प्रत्येक भारतीय के प्रयास से, भारत आज जिस संभली हुई स्थिति में हैं, हमें उसे बिगड़ने नहीं देना है और अधिक सुधार करना है। प्रधानमंत्री का संबोधन ऐसे समय हुआ, जब बिहार में विधानसभा चुनाव सहित कई राज्यों में उपचुनाव हो रहे हैं और साथ ही दुर्गापूजा का त्योहार जारी है। इसके अलावा दशहरा, दीवाली व छठ जैसे पर्व नजदीक हैं। इससे पहले, पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ”आज शाम छह बजे राष्ट्र के नाम संदेश दूंगा। आप जरूर जुड़ें।” बता दें कि भारत में जब से कोरोना संक्रमण की शुरुआत हुई है तब से प्रधानमंत्री छह बार राष्ट्र के नाम संदेश जारी कर चुके हैं। आज उनका सातवां राष्ट्र के नाम संबोधन था। मार्च महीने में उन्होंने इसकी शुरुआत की थी और 19 मार्च को उन्होंने लोगों से जनता कर्फ्यू की अपील की थी। इस संबोधन में प्रधानमंत्री ने ‘हम स्वस्थ तो जग स्वस्थ’ का नारा दिया था। अपने इस संबोधन में उन्होंने 22 मार्च को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक सभी देशवासियों को जनता-कर्फ्यू का पालन करने का आग्रह किया था। उन्होंने लोगों से घरों से बाहर न निकलने की अपील की थी।

जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं
पीएम मोदी ने कोरोना वायरस को लेकर कहा कि जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं। बरसों बाद हम ऐसा होता देख रहे हैं कि मानवता को बचाने के लिए युद्धस्तर पर काम हो रहा है। अनेक देश इसके लिए काम कर रहे हैं। हमारे देश के वैज्ञानिक भी वैक्सीन के लिए  जी-जान से जुटे हैं।  भारत में अभी कोरोना की कई वैक्सीन्स पर काम चल रहा है। इनमें से कुछ एडवान्स स्टेज पर हैं।

  • बरसों बाद हम ऐसा होता देख रहे हैं कि मानवता को बचाने के लिए युद्धस्तर पर काम हो रहा है।
  • अनेक देश इसके लिए काम कर रहे हैं।
  • हमारे देश के वैज्ञानिक भी vaccine के लिए जी-जान से जुटे हैं।
  • भारत में अभी कोरोना की कई वैक्सीन्स पर काम चल रहा है। इनमें से कुछ एडवान्स स्टेज पर हैं

CG Big Accident : राजनांदगांव में आमने सामने से भिड़े दो बाइक, चार युवकों की मौत
Bhilai Breaking : डेढ़ साल बाद खुला दादी-पोती की हत्या का राज, गनियारी में खून से लथपथ मिले थे दोनों के शव
सीएम ने 28 जिलों में सिकलसेल प्रबंधन केन्द्रों का किया उद्घाटन, जल्द होगी राष्ट्रीय स्तर के रिसर्च सेंटर की स्थापना…
Bhilai : बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से निकलने लगे ज्यादा नोट, लोगों की लग गई लाइन…. जानिए क्या है मामला
shreekanchanpath 179 # 13 April 2024
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 7वां वेतन आयोग: 48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबर, बढ़ सकता है महंगाई भत्ता 7वां वेतन आयोग: 48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबर, बढ़ सकता है महंगाई भत्ता
Next Article अस्पताल पर कोरोना जांच के दिशा-निर्देशों का पालन न करने के आरोप में एफआईआर दर्ज महामारी के कारण 40 फीसदी तक घट सकता है निजी अस्पतालों का परिचालन लाभ: रिपोर्ट

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?