ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बायोडायवर्सिटी पार्क में ओपन थियेटर भी बनेगा, लोटस पांड की तरह विकसित होगा सरोवर… बोटिंग की सुविधा भी…. प्रकृति प्रेमियों के लिए सबसे सुंदर जगह बनाने कवायद तेज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeaturedUncategorized

बायोडायवर्सिटी पार्क में ओपन थियेटर भी बनेगा, लोटस पांड की तरह विकसित होगा सरोवर… बोटिंग की सुविधा भी…. प्रकृति प्रेमियों के लिए सबसे सुंदर जगह बनाने कवायद तेज

By @dmin
Published: May 29, 2021
Share
Open theater will also be built in Biodiversity Park
Open theater will also be built in Biodiversity Park
SHARE

दुर्ग। कल्पना कीजिए कि आप ऐसी जगह पर हों जहाँ पूरी तरह कमल से घिरा सरोवर हो, उसके ठीक बगल से बने ओपन थियेटर में कालिदास के सुंदर नाटक ऋतुसंहार का दृश्यांकन हो रहा हो, पक्षियों की चहचहाहट बैंकग्राउंड के म्यूजिक की तरह हो तो यह बिल्कुल जन्नत सा दृश्य लगता है। यह जन्नत अब हकीकत की सतह पर उतरने वाला है। बायोडायवर्सिटी पार्क में यह सारी सुंदरताएं आने वाले कुछ समय में नजर आएंगी। आज कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे एवं डीएफओ श्री धम्मशील गणवीर ने आज तालपुरी स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क का निरीक्षण किया और इन सबकी प्लानिंग की गई। इस दौरान अपर कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी एवं जिला पंचायत सीइओ श्री सच्चिदानंद आलोक भी मौजूद थे। 250 एकड़ में फैले इस बायोडायवर्सिटी पार्क में वेटलैंड की वजह से अनेक प्रवासी पक्षियों का बसेरा भी होगा। हजारों पेड़ों की छाँव के बीच पाथवे में घूमते हुए लोग अपने को बिल्कुल प्रकृति के नजदीक पाएंगे।
डीएफओ धम्मशील गणवीर ने बताया कि पक्षियों की बसाहट के लिए तथा उनकी ब्रीडिंग के लिए पूरे सरोवर में फेंसिंग कराई जा रही है और पार्क में ओपन थियेटर और तालाबों में बोटिंग की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने एक तालाब को लोटस पांड के रूप में विकसित करने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि यह शानदार वेटलैंड है और स्वाभाविक तौर पर यह पक्षियों के लिए बेहतर बसावट बनेगा। भविष्य में यह पार्क पैराडाईज फ्लाई केचर, ग्रेहॉर्नबिल और व्हिसलिंग डक्स जैसे पक्षियों का आशियाना बनेगा। उन्होंने बताया तालाब में जलकुंभी साफ करने का कार्य किया जा रहा है।
लैंडमार्क लगाए जाएंगे
कलेक्टर ने कहा कि यह काफी बड़ा पार्क है और यहां देखने के लिए दर्शकों को देखने के लिए काफी कुछ है रास्ते में लैंडमार्क लगा दिए जाएं तथा सामने ही रोडमैप रख दिया जाए तो लोगों को आसानी होगी।
मेमोरियल कॉर्नर की प्रशंसा की
कलेक्टर ने इस पार्क में मेमोरियल कॉर्नर की विशेष रूप से प्रशंसा की उन्होंने कहा कि लोगों ने यहां अपने प्रियजनों की स्मृति में पौधे लगाए हैं तथा भविष्य में भी यहां वे पौधे लगाएंगे। इस तरह से लोगों को प्रकृति से भावनात्मक रूप से जोडऩे यह पहल बहुत प्रशंसनीय है। मेमोरियल कॉर्नर बताता है कि प्रकृति की रक्षा कर ही हम अपने अस्तित्व की रक्षा भी कर सकते हैं।
हाल ही में हुआ था सघन पौधरोपण
बायोडायर्वसिटी पार्क पहले ही विविध प्रजातियों के पेड़ों को लेकर काफी समृद्ध क्षेत्र रहा है। हाल ही में यहां सघन पौधरोपण भी किया गया। यह पौधरोपण यहां बायोडायर्वसिटी को और भी समृद्ध करेगा। वेटलैंड का जिस तरह से यहां विकास किया जा रहा है उसके मुताबिक पौधे लगने से पक्षियों के लिए यह क्षेत्र आशियाने के रूप में बेहतर तरीके से विकसित हो सकेगा।

उद्धव गुट के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत मिली जान से मारने की धमकी… लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से आया मैसेज
”सेल“ ने अपने स्थापना दिवस को “सेव द गर्ल चाइल्ड” की थीम से जोड़ा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बने छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के अध्यक्ष, बोले- हमारा लक्ष्य प्रदेश के खिलाड़ी ओलंपिक में खेलें और मेडल जीत कर लाएं
गांजा तस्करी पर जशपुर में बड़ी कार्रवाई, पांच तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे…. स्कार्पियों से हो रही थी तस्करी
बंटी शर्मा का सराहनीय प्रयास, गंजपारा वार्ड में सफाई कर्मियों से करवाया ध्वजारोहण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article To take advantage of Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana राजीव गांधी किसान न्याय योजना के लाभ के लिए पंजीयन अनिवार्य… 1 जून से 30 सितंबर तक करा सकेंगे पंजीयन… सभी श्रेणी के भू-स्वामी और वन पट्टा धारी कृषक होंगे पात्र
Next Article Oxygen from Bhilai became a lifeline for the corona patients of Tamil Nadu तमिलनाडु के कोरोना मरीजों के लिए जीवनदायिनी बना भिलाई का ऑक्सीजन… पहली बार भेजा लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?