ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: असाइनमेंट पद्धति से होंगी ओपन स्कूल की परीक्षाएं : इस दिन से शुरू होगीं 10 वीं व 12वीं की परीक्षाएं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

असाइनमेंट पद्धति से होंगी ओपन स्कूल की परीक्षाएं : इस दिन से शुरू होगीं 10 वीं व 12वीं की परीक्षाएं

By @dmin
Published: July 16, 2020
Share
Open school examinations will be done through assignment method: 10th and 12th examinations will start from this day
Open school examinations will be done through assignment method: 10th and 12th examinations will start from this day
SHARE

रायपुर। राज्य शासन ने निर्णय लिया है कि छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की परीक्षाएं अब असाइनमेंट पद्धति से संपन्न कराई जाएंगी। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी की मुख्य और अवसर परीक्षा वर्ष 2020 कोविड-19 संक्रमण के तहत अभी तक आयोजित नहीं हो पाई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के सचिव प्रोफेसर व्ही.के. गोयल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हायर सेकेण्डरी कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को आबंटित परीक्षा केन्द्र के माध्यम से 22 जुलाई से 29 जुलाई तक असाइनमेंट कार्य का वितरण किया जाएगा। इसी प्रकार हाई स्कूल कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को आबंटित परीक्षा केन्द्र के माध्यम से 4 अगस्त से 9 अगस्त तक असाइनमेंट कार्य का वितरण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि हायर सेकेण्डरी के परीक्षार्थियों को जिस दिन असाइनमेंट प्रदान किया जाएगा, उसे दो दिवस के भीतर संबंधित परीक्षा केन्द्र में जमा करना अनिवार्य होगा। असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि 24 जुलाई से 31 जुलाई तक रहेगी, अर्थात जो छात्र 22 जुलाई को असाइनमेंट प्राप्त करेंगे उसकी अंतिम तिथि 24 जुलाई और जो छात्र 29 जुलाई को असाइनमेंट प्राप्त करेंगे उनकी अंतिम तिथि 31 जुलाई होगी। रविवार 26 जुलाई को अवकाश के दिन भी असाइनमेंट प्रदान करने और जमा करने का कार्य किया जाएगा।

इसी प्रकार हाई स्कूल कक्षा 10वीं के परीक्षार्थियों को जिस दिन असाइनमेंट प्रदान किया जाएगा, उसे दो दिवस के भीतर संबंधित परीक्षा केन्द्रों में जमा करना अनिवार्य होगा। असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि 6 अगस्त से 11 अगस्त तक रहेगी। जो छात्र 4 अगस्त को असाइनमेंट प्राप्त करेंगे, उसकी अंतिम तिथि 6 अगस्त और जो छात्र 9 अगस्त को असाइनमेंट प्राप्त करेंगे उनकी अंतिम तिथि 11 अगस्त होगी। रविवार 9 अगस्त को अवकाश के दिन भी असाइनमेंट प्रदाय करने और जमा करने का कार्य किया जाएगा।

सचिव छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल ने बताया कि शासकीय अवकाश के दिनों में भी असाइनमेंट वितरण और जमा किया जाएगा। सभी छात्र निर्धारित तिथियों में असाइनमेंट अपने परीक्षा केन्द्रों से प्राप्त करेंगे और इसे प्राप्त करने की तिथि से दो दिन के भीतर असाइनमेंट परीक्षा केन्द्रों में जमा करेंगे। जो छात्र इन तिथियों में असाइनमेंट प्राप्त नहीं करेंगे उन्हें अनुपस्थित माना जाएगा। जो छात्र दो दिन की समय-सीमा में असाइनमेंट जमा नहीं करेंगे वे भी अनुपस्थित माने जाएंगे। दो दिन की समय-सीमा में शासकीय अवकाश की भी गणना की जाएगी। परीक्षा केन्द्र में कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए शासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन किया जाना अनिवार्य है। इसके अंतर्गत परीक्षा केन्द्रों में मास्क, फिजिकल डिस्टेंसिंग और अन्य गाईडलाइन को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जाएगा।

भिलाई में पहली बार मुस्लिम समाज का बड़ा सम्मेलन जहां होगा सम्मान…
shreekanchanpath 67 # 20 December 2024
प्रदेश सरकार गांवों और शहरों के संतुलित विकास पर दे रही विशेष जोर : उप मुख्यमंत्री साव
संबलपुर स्टेशन में होगा यार्ड रीमॉडलिंग का काम,  छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनों का बदला रूट
विकास का पहिया निरंतर प्रगति के पथ पर दौड़ता रहेगा-महामंत्री जितेंद्र साहू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कल BCCI की अहम बैठक, IPL और खिलाड़ियों के ट्रेनिंग कैंप को लेकर होंगे अहम फैसले! कल BCCI की अहम बैठक, IPL और खिलाड़ियों के ट्रेनिंग कैंप को लेकर होंगे अहम फैसले!
Next Article MNREGA becomes a source of employment in the coronary period कोरोनाकाल में मनरेगा बना रोजगार का जरिया: मनरेगा से एक लाख 11 हजार श्रमिकों को मिला रोजगार

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?