ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में ऐतिहासिक उपलब्धि… मुख्यमंत्री साय ने कॉफी टेबल बुक का किया अनावरण
Share
Notification Show More
Latest News
गणेश विसर्जन और DJ को लेकर बिलासपुर प्रशासन सख्त
गणेश विसर्जन और DJ को लेकर बिलासपुर प्रशासन सख्त, सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश
September 23, 2026
राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम का WhatsApp हैक!
राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम का WhatsApp हैक, संपर्कों से 50-60 हजार रुपये मांगने के मैसेज
September 23, 2026
चित्रोत्पला फिल्म सिटी की धीमी रफ्तार पर टूरिज्म बोर्ड सख्त
चित्रोत्पला फिल्म सिटी की धीमी रफ्तार पर टूरिज्म बोर्ड सख्त, कंपनी को नोटिस; ₹17 करोड़ की बैंक गारंटी पर कार्रवाई की चेतावनी
September 23, 2026
छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ, सिद्धार्थ शंभू होंगे सह-प्रभारी
BREAKING NEWS: छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ, सिद्धार्थ शंभू होंगे सह-प्रभारी
September 23, 2026
बिहान से जुड़कर पशुपालन और सब्जी उत्पादन को बनाया आय का जरिया, सालाना आय ढाई लाख रुपये तक पहुंची
प्रधानमंत्री की लखपति दीदी पहल से मिली नई उड़ान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में निधि बनी लखपति दीदी
September 23, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में ऐतिहासिक उपलब्धि… मुख्यमंत्री साय ने कॉफी टेबल बुक का किया अनावरण

By Mohan Rao Published December 15, 2025
Share
कॉफी टेबल बुक का अनावरण
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को विधानसभा स्थित अपने कार्यालय कक्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत अपनी प्रथम मंत्रिपरिषद बैठक में 18 लाख आवास स्वीकृत किए जाने के निर्णय के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एक आकर्षक कॉफी टेबल बुक का अनावरण किया। यह पुस्तक राज्य में ग्रामीण आवास योजना के तहत प्राप्त ऐतिहासिक प्रगति, नवाचारों और उपलब्धियों को प्रभावी रूप से प्रस्तुत करती है।

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत राज्य को प्राप्त 26.27 लाख आवासों के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 24.37 लाख आवासों की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है, जबकि 17.14 लाख आवासों का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है। विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि वर्तमान सरकार ने अपने मात्र दो वर्षों के अल्प कार्यकाल में ही लगभग 8 लाख आवासों का निर्माण पूर्ण कर राज्य में ग्रामीण आवास निर्माण के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

इसी अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत 10,000 आजीविका डबरी निर्माण कार्यों का भी शुभारंभ किया। इन डबरियों को मई 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। मनरेगा के तहत पात्र हितग्राहियों, जिनमें प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थी भी शामिल हैं, की निजी भूमि पर इन डबरियों का निर्माण किया जाएगा। इससे न केवल ग्रामीण रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि किसानों एवं ग्रामीण परिवारों की आजीविका और आय में भी स्थायी वृद्धि सुनिश्चित होगी।

कार्यक्रम के दौरान कवर्धा जिले के जनमन आवास योजना के हितग्राहियों तथा नारायणपुर जिले के आत्मसमर्पित नक्सलियों एवं नक्सल हिंसा से पीड़ित परिवारों के लिए संचालित विशेष परियोजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों को आजीविका डबरी के स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए गए, जो सामाजिक पुनर्वास और मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारीक सिंह, प्रधानमंत्री आवास योजना के संचालक एवं महात्मा गांधी नरेगा के आयुक्त श्री तारन प्रकाश सिन्हा तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री भीम सिंह सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

You Might Also Like

गणेश विसर्जन और DJ को लेकर बिलासपुर प्रशासन सख्त, सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश

राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम का WhatsApp हैक, संपर्कों से 50-60 हजार रुपये मांगने के मैसेज

चित्रोत्पला फिल्म सिटी की धीमी रफ्तार पर टूरिज्म बोर्ड सख्त, कंपनी को नोटिस; ₹17 करोड़ की बैंक गारंटी पर कार्रवाई की चेतावनी

BREAKING NEWS: छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ, सिद्धार्थ शंभू होंगे सह-प्रभारी

प्रधानमंत्री की लखपति दीदी पहल से मिली नई उड़ान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में निधि बनी लखपति दीदी

Mohan Rao December 15, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरबा में शोले का वीरू बना युवक, पत्नी से विवाद के बाद 200 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ा
Next Article Bhilai Breaking : सुपेला के काली मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नगदी ले गए चोर…  जांच में जुटी पुलिस

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?