ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई-दुर्ग में  दुर्गोत्सव और गरबा आयोजनों के लिए पुलिस-प्रशासन ने जारी किए कड़े दिशा-निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भिलाई-दुर्ग में  दुर्गोत्सव और गरबा आयोजनों के लिए पुलिस-प्रशासन ने जारी किए कड़े दिशा-निर्देश

By Mohan Rao
Published: October 9, 2026
Share
SHARE

शुरुआत से विसर्जन तक डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध, पंडाल के अंदर- बाहर लगाने होंगे सीसीटीवी कैमरे

भिलाई। 11 अक्टूबर से शुरू हो रही शारदीय नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और अनुशासित माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस एवं प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी श्रृंखला में पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर-6 में दुर्गोत्सव एवं गरबा आयोजन समितियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में शहर की लगभग 150 से अधिक समितियों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने शासन द्वारा जारी विस्तृत दिशा-निर्देशों से समितियों को अवगत कराया और उनका कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। खासकर सभी पंडाल और भीड़ की मौजूदगी वाली जगह तक नाइट विजन सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य किया गया है।

इस अवसर पर एडिशनल एसपी शहर शोभराज अग्रवाल, एसडीएम भिलाई नगर उत्तम सिंह पंचाणी, एडिशनल एसपी ट्रैफिक कौशलेंद्र पटेल और सीएसपी निशांत पाठक मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में स्पष्ट किया गया कि सार्वजनिक दुर्गोत्सव एवं गरबा आयोजन के लिए समितियों को निर्धारित प्रपत्र में पूर्व प्रशासनिक अनुमति लेना अनिवार्य होगा। सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रत्येक पंडाल और भीड़ के प्रभाव वाले क्षेत्रों तक उच्च गुणवत्ता वाले नाइट विजन सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। भीड़ प्रबंधन के लिए समितियों को अपने वालिंटियर्स तैनात करने होंगे, जिन्हें अनिवार्य रूप से पहचान पत्र दिए जाएंगे। पंडालों में दर्शनार्थियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए महिला एवं पुरुष की अलग-अलग कतारें बनाई जाएंगी। इसके अतिरिक्त, पंडाल परिसर या आसपास किसी भी व्यक्ति के नशे की हालत में पाए जाने पर सख्त मनाही रहेगी।

पंडालों में केवल धार्मिक गाने बजाने की ही अनुमति

ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए प्रशासन ने डीजे के उपयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। पंडालों में केवल धार्मिक गाने बजाने की ही अनुमति होगी। सक्षम प्राधिकारी की अनुमति से ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग अधिकतम 75 डेसीबल की सीमा के भीतर ही किया जा सकेगा। विद्युत सुरक्षा के संबंध में निर्देश दिए गए कि नियमानुसार वैध अस्थाई विद्युत कनेक्शन लिया जाए और शॉर्ट सर्किट जैसी घटनाओं से बचाव के लिए वायरिंग सुरक्षित रहे। इसके साथ ही प्रत्येक पंडाल में अग्निशमन यंत्र रखना अनिवार्य किया गया है। वाहनों की पार्किंग के लिए अलग स्थान सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी भी आयोजकों की होगी।

निर्धारित रूट से जाएंगी विसर्जन झांकियां

विसर्जन प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए निर्देश दिए गए कि विसर्जन झांकियां केवल प्रशासन द्वारा निर्धारित रूट से ही गुजरेंगी। किसी भी विसर्जन झांकी में 3 से अधिक वाहनों को शामिल करने की अनुमति नहीं होगी। विसर्जन के दौरान अस्त्र-शस्त्र या किसी भी तरह के हथियार का प्रदर्शन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। विसर्जन झांकी में भी डीजे नहीं बजेगा, केवल लाउडस्पीकर पर धार्मिक संगीत बजाया जा सकेगा।

सक्ती में दिव्यांग टीचर की हत्या, धारदार हथियार से किया वार… शव जलाने की भी कोशिश
ट्रैक मेंटेनेंस के लिए बंद हुआ सुपेला रेलवे फाटक… फाटक तक आकर लौटते रहे लोग… जाने कितने दिनों तक बंद रहेगा फाटक
राजधानी में पत्नी की हत्या कर फांसी पर झूला पति, चरित्र शंका में उठाया यह खौफनाक कदम
बैरंग लौटने के बाद फिर दिल्ली में सिंहदेव, हाईकमान ने ताम्रध्वज साहू को भी बुलाया
आर्टकॉम की मुहीम: हर आंगन एक पेड़ की टीम एवं पर्यावरण मित्र मंडल की टीम का संयुक्त स्वच्छता अभियान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री साय की पहल से जशपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की पहल, कंडोरा में शुरू होगा फिजियोथेरेपी कॉलेज
Next Article कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की बड़ी पहल, चार संस्थाओं के साथ एमओयू

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?