ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एक नवम्बर से राज्य के सभी कॉलेजों में ऑनलाइन क्लास
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedRaipur

एक नवम्बर से राज्य के सभी कॉलेजों में ऑनलाइन क्लास

By @dmin
Published: October 10, 2020
Share
SHARE

कॉलेजों में रिक्त सीटों पर शत प्रतिशत प्रवेश दिलाएं: देवांगन

रायपुर। उच्च शिक्षा विभाग के सचिव धनंजय देवांगन ने 9 अक्टूबर को मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और विद्यालयों के प्राचार्यो से कॉलेजों में प्रवेश, ऑनलाइन क्लास, परीक्षा परिणाम और पाठ्यक्रमों के संबंध में चर्चा की। सचिव श्री देवांगन ने कुलपतियों से कहा कि परीक्षा परिणाम समय पर जारी करें।
विश्वविद्यालय के कुलपति शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने ने कहा कि 22 अक्टूबर तक कॉलेजों में प्रवेश की तिथि निर्धारित की गई है। राज्य के सभी कॉलेजों में कोई सीट खाली न रहे, शत प्रतिशत सीटों पर प्रवेश दिए जाएं। श्री देवांगन ने कॉलेजों में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रवेश में प्राथमिकता देने को कहा।

सचिव श्री देवोंगन ने कहा कि समय पर पाठ्यक्रम पूरा कराने के लिए स्नातक स्तर पर पाठ्यक्रमों को कम करने के लिए समिति गठित की गई है। समिति से सुझाव मिलने पर दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। कोरोना महामारी के कारण कॉलेजों में पढ़ाई के लिए ऑनलाइन क्लास की व्यवस्था की जानी है। उन्होंने कहा कि एक नवम्बर से अनिवार्य रूप से क्लास शुरू किए जाएं। श्री देवांगन ने सभी कॉलेजों में कोरोना से सुरक्षा के सभी उपायों का कढ़ाई से पालन कराने को कहा। उन्होंने राज्य के सभी कॉलेजों में निर्माण कार्य, उपकरण खरीदी, पेंशन और अनुकम्पा नियुक्ति की भी समीक्षा की।

बैठक में कुलपतियों ने बताया कि सभी परीक्षाओं का परीक्षा परिणाम अक्टूबर अंत तक घोषित किए जाएंगे। वर्तमान में मूल्यांकन का कार्य जारी हैै। कॉलेजों में शत प्रतिशत सीटों में प्रवेश हो सके इसके लिए प्रवेश के लिए निर्धारित तिथि 22 अक्टूबर से बढ़ाकर 30 अक्टूबर तक करने के भी सुझाव दिए। बैठक में उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त शारदा वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

किसानों के नाम पर राजनीति न करें पार्टियां, सरकार बातचीत करने को तैयार: कृषि मंत्री तोमर
सीडब्ल्यूसी की बैठक में फैसला…. नए कांग्रेस अध्यक्ष के लिए मई में होंगे चुनाव
बुजुर्गो के चॉकलेट खाने से आता है संज्ञानात्म कौशल में सुधार
लालू को और पांच साल की सजा: चारा घोटाले के 5वें केस में सीबीआई कोर्ट ने सुनाया फैसला, 60 लाख रुपये का जुर्माना भी ठोका
Bhilai Breaking : भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन में चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला यात्री, आरपीएफ के हेड कॉन्स्टेबल ने बचाई जान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article त्वचा के लिए सीबीडी ऑयल के फायदे, इस्तेमाल और स्टोर करने का सही तरीका
Next Article All India Small and Medium News Papers Federation constitutes 11 member committee for GST ताम्रध्वज साहू ने पर्वतारोही दल को हिमाचल प्रदेश के लिए किया रवाना

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?