ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: त्वचा के लिए सीबीडी ऑयल के फायदे, इस्तेमाल और स्टोर करने का सही तरीका
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

त्वचा के लिए सीबीडी ऑयल के फायदे, इस्तेमाल और स्टोर करने का सही तरीका

By @dmin
Published: October 10, 2020
Share
SHARE

कैनबिनोइड्स या सीबीडी एक रासायनिक यौगिक है, जो कैनबिस में पाया जाता है। कई अध्ययनों में टॉपिकल सीबीडी के त्वचा पर होने वाले लाभ के बारे में बातें सामने आई हैं। एक शोध के विश्लेषण के अनुसार, मुंहासे, खुजली, एक्जिमा और सोरायसिस से जुड़े लक्षणों को कम करने के लिए टॉपिकल सीबीडी में काफी संभावनाएं नजर आई हैं। शोधकर्ताओं ने मुंहासों की समस्या को दूर करने के लिए 3 प्रतिशत कैनबिस मौजूद एक्ने क्रीम का इस्तेमाल कुछ प्रतिभागियां पर किया, जिसके परिणाम चौंकाने वाले सामने आए। अध्ययन में मुंहासों और रेडनेस वाली समस्याओं से ग्रस्त लोगों को दिन में दो बार चेहरे के एक तरफ सीबीडी क्रीम लगाने के लिए दिया गया। इन लोगों में सीबम (तेल जो मुंहासे पैदा करता है) और रेडनेस की समस्या में महत्वपूर्ण कमी देखी गई।

Contents
  • सीबीडी ऑयल के सेहत लाभ
  • कई कारणों से लोग कर रहे हैं सीबीडी ऑयल का यूज
  • एजिंग की समस्या को करे दूर
  • सोरायसिस की समस्या दूर करे सीबीडी ऑयल
  • त्वचा के लिए सीबीडी ऑयल के अन्य फायदे

सीबीडी ऑयल के सेहत लाभ

सीबीडी ऑयल सेहत के लिए फायदेमंद भी होता है, तो वहीं इसके कुछ नकुसान भी हैं। पर क्या आप जानते हैं कि सीबीडी ऑयल त्वचा के लिए भी बेहद लाभदायक है? इसमें मौजूद पोषक तत्व त्वचा को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। सीबीडी ऑयल से बने हेल्थ प्रोडक्ट्स कई सेहत संबंधित समस्याओं को दूर करने के साथ ही त्वचा पर उसी तरह से काम कर सकता है, जिस तरह से इसके सेवन से होता है। जानें, किस तरह से सीबीडी ऑयल त्वचा के लिए फायदेमंद होता है

कई कारणों से लोग कर रहे हैं सीबीडी ऑयल का यूज

सीबीडी तेल या ऑयल के इस्तेमाल के पीछे जो महत्वपूर्ण कारण हैं, वे ये है कि इसके इस्तेमाल से सूजन की समस्या दूर होती है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण एक्जिमा और सोरायसिस जैसी स्किन समस्याओं को दूर करते हैं। सीबीडी ऑयल एक शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट है, जो किसी भी घाव को जल्दी भरने में मदद करता है। आइए नजर डालते हैं, सीबीडी ऑयल से होने वाले ऐसे ही कुछ फायदों पर, जिन्हें आप अपनी दिनचर्या में शामिल करके कई तरह की स्किन से संबंधित समस्याओं से बचे रह सकते हैं.

एजिंग की समस्या को करे दूर

जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है, आपकी त्वचा पर झुर्रियां, लकीरें, त्वचा का रूखापन आदि लक्षण नजर आने लगते हैं। ऐसे में त्वचा को हेल्दी रखने के लिए आपको एंटी-एजिंग क्रीम या लोशन इस्तेमाल करने की जरूरत पड़ सकती है। हालांकि, बाजार में ऐसे कई उत्पाद उपलब्ध हैं, जो बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम कर सकते हैं, लेकिन उनमें से अधिकांश सीबीडी तेल उत्पादों की तरह प्रभावी नहीं हैं।

सीबीडी तेल आपकी त्वचा को हाइड्रेटेड और स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो त्वचा पर उम्र बढऩे के लक्षणों को कम करते हैं। गांजा के पौधों से सीबीडी ऑयल का निर्माण होता है। इसमें दो फैटी एसिड, ओमेगा 3 और ओमेगा 6 होते हैं, जो कोलेजन के उत्पादन को उत्तेजित करते हैं और इस प्रकार पानी की कमी को रोकते हैं। यह आपकी त्वचा को हाइड्रेटेड और गुड लुकिंग रखने में मदद करता है।

सोरायसिस की समस्या दूर करे सीबीडी ऑयल

सोरायसिस एक ऑटोइम्यून बीमारी है, जो स्वस्थ त्वचा कोशिकाओं पर हमला करती है। सोरायसिस होने पर एक्स्ट्रा स्किन सेल्स बनने से त्वचा पर पपड़ी, लाल धब्बे और पैचेज हो जाते हैं। इसमें कई बार दर्द भी बहुत होता है। इस दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप सीबीडी ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे स्किन पर होने वाला दर्द, इंफ्लेमेशन आदि कम होता है।

त्वचा के लिए सीबीडी ऑयल के अन्य फायदे

हर तरह की त्वचा के लिए है सीबीडी ऑयल फायदेमंद।
ड्राई स्किन को मॉइश्चराइज करता है।
स्किन पर होने वाली रैशेज को भरता है।
संवेदनशील त्वचा पर होने वाली समस्याओं को करे दूर सीबीडी ऑयल।
एक्ने की समस्या को करे कम।
त्वचा को हाइड्रेट करने के साथ पोषण दे।
एक्जिमा होने पर भी आप लगा सकते हैं सीबीडी ऑयल।

भारत में कोरोना: सक्रिय मामले 2 लाख के नीचे….. पिछले 24 घंटे में सामने आए 13,823 नए मामले
भिलाई में रेव पार्टी : आधीरात को पुलिस की दबिश, मौके से मिली कई लड़कियां… संचालक को नोटिस
दो सालों में उद्योगों की स्थापना के लिए छत्तीसगढ़ में हुए 103 एमओयू
Good News : RBI ने दी बड़ी राहत, थमी ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी की रफ्तार… इस बार नहीं बढ़ेगी EMI
सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, लश्कर के तीन आतंकी ढेर, तलाशी अभियान जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article इन लोगों के लिए हानीकारक हो सकता है लहसुन, जानें इसके नुकसान
Next Article एक नवम्बर से राज्य के सभी कॉलेजों में ऑनलाइन क्लास

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?