ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बिरयानी सेंटर की आड़ में चल रहा था करोड़ों का ऑनलाइन सट्टा, भेद खुलते ही फरार हुए महादेव बुक सटाेरिए
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

बिरयानी सेंटर की आड़ में चल रहा था करोड़ों का ऑनलाइन सट्टा, भेद खुलते ही फरार हुए महादेव बुक सटाेरिए

By Mohan Rao
Published: October 9, 2022
Share
सांकेतिक फोटो
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में महादेव बुक आईडी से ऑनलाइन सट्टा के कारोबार इस कदर हावी हो गया है कि लोग बुकी तरह तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। इसी कड़ी में राजधानी रायपुर में बिरयानी सेंटर की आड़ में महादेव बुक आईडी से ऑनलाइन सट्टे का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस को भनक लगते ही बिरयानी सेंटर का संचालक व उसके साथी फरार हो गए। वहीं पुलिस ने यहां पर करोड़ों रुपए के ऑनलाइन ट्रांजेक्शन का भी खुलासा किया है।

पुलिस के अनुसार तात्यापारा निवासी आशीष भालकर और नावेद कुरैशी यहां पर जायका बिरयानी सेंटर के नाम से रेंस्त्रा चलाते हैं। इनकी दुर्ग में भी एक ब्रांच हैं। आशीष भालकर ने महादेव बुक की आईडी ले रखी है। इसके संचालन के लिए आशीष ने कर्मचारी रख रखे हैं। जो यह आईडी चला रहे थे। आशीष ने बिरायानी सेंटर में पार्टनरशिप देने का झांसा देकर नयापारा निवासी शेख कमालुद्दीन के नाम से खाता खोल दिया। इसके लिए कमालुद्दीन ने अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड, फोटो समेत अन्य दस्तावेज दे दिए थे। इस खाते में महादेव बुक का पैसा जमा होने लगा।

इसके बाद जब भी कमालुद्दीन अपना एटीएम पासबुक मांगता उसे मना कर देते। इसके बाद जब महादेव बुक की जानकारी हुई तो कमालुद्दीन ने पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद पुलिस अलर्ट हुई तो आशीष भालकर, नावेद कुरैशी और उनका एक साथी प्रीतम अग्रवाल फरार हो गए हैं। फिलहाल पुलिस तीनों की तलाश कर रही है।

इधर महादेव बुक आईडी के संबंध में एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि महादेव बुक में 7 बुकी और उनके लिए दांव लेने वाले 55 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अब तक 466 से ज्यादा बैंक खातों का पता लगाया जा चुका है। इनका रिकार्ड खंगाला जा रहा है। इनमें से कुछ खातों में जमा 95 लाख फ्रीज किया जा चुका है। जिन खातों से करोड़ों का ट्रांजेक्शन हो रहा है उनके खाताधारकों को पता ही नहीं है कि उनके खातों से इतना बड़ी रकम का लेनदेन हो रहा है।

गुणवत्ताहीन निर्माण करने वाले एजंसियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, समीक्षा बैठक में डिप्टी सीएम शर्मा का निर्देश
इकबाल मिर्ची के परिवार के खिलाफ ईडी की कार्रवाई, 22 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त
प्रधानमंत्री आवास योजना को गति देने अभिनव पहल, ग्रामीण युवाओं को राजमिस्त्री का निःशुल्क प्रशिक्षण
विदेशी मेहमान छतीसगढ़ आने के लिए अपने देशों से हुए रवाना… राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में बिखेंरेगे नृत्य की छटा
सीएम साय ने पूर्व सीएम बघेल के पिता को दी श्रद्धांजलि, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन ने भी किया नमम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big Breaking : दुर्ग में युवक की तलवार मारकर हत्या, चंद घंटों में गिरफ्तार हुए आरोपी
Next Article विशेष: चीते की तरह तेजी से दौड़ेगा भारत विशेष: चीते की तरह तेजी से दौड़ेगा भारत

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?