ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: इकबाल मिर्ची के परिवार के खिलाफ ईडी की कार्रवाई, 22 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

इकबाल मिर्ची के परिवार के खिलाफ ईडी की कार्रवाई, 22 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त

By @dmin
Published: October 20, 2020
Share
इकबाल मिर्ची के परिवार के खिलाफ ईडी की कार्रवाई, 22 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त
इकबाल मिर्ची के परिवार के खिलाफ ईडी की कार्रवाई, 22 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन से संबंधित एक मामले में गैंगस्टर इकबाल मिर्ची के परिवार की 22 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है। ईडी ने मंगलवार को बताया कि जब्त की गई संपत्तियों में एक सिनेमा हॉल और मुंबई स्थित एक होटल भी शामिल है। संपत्तियों को जब्त करने के लिए धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एक अनंतिम आदेश जारी किया गया है।

इस संबंध में केंद्रीय जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा, ‘जब्त की गई संपत्तियों में मुंबई में स्थित एक टाकीज (सिनेमा हॉल) और एक होटल, एक निर्माणाधीन होटल, एक फार्म हाउस, दो बंगला और पंचगनी में 3.5 एकड़ जमीन शामिल है।’ बयान में प्रवर्तन निदेशालय ने कहा कि जब्त की गई संपत्तियों की कुल कीमत 22.42 करोड़ रुपये है और इसमें सात बैंक खातों में जमा राशि भी शामिल है।
धन शोधन के इस मामले में इकबाल मिर्ची और उसके परिवार के खिलाफ अब तक कुल 798 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। एजेंसी ने इससे पहले जब्ती आदेश जारी किया था। इसमें विदेश में स्थित 203 करोड़ रुपये की संपत्ति भी शामिल है। बता दें कि इकबाल मिर्ची की साल 2013 में लंदन में मौत हो गई थी।

माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम के सहयोगी मिर्ची पर मादक पदार्थों की तस्करी और उगाही से रकम हासिल करने के आरोप लगाए गए थे। ईडी ने पहले कहा था कि इकबाल मिर्ची मादक पदार्थ का अंतरराष्ट्रीय तस्कर था, जिसने दुनियाभर में अपार चल-अचल संपत्ति अर्जित की थी। एजेंसी ने आरोप लगाया था कि मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में मिर्ची ने अप्रत्यक्ष तरीके से कई संपत्तियां अर्जित की थीं।

छत्तीसगढ़ सस्टनेबिलिटी एंड रिजनरेटिव डेव्हलपमेंट के मामले में बनेगा अग्रणी राज्य
छत्तीसगढ़-यूपी सीमा पर हाथियों ने ली एक युवक की जान, दहशत में इलाके के लोग
मुख्यमंत्री साय को जशपुर की बहनों ने बांधी राखी, बोले-भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का प्रतीक है रक्षाबंधन
पुलिस कंट्रोल रूम में कोविड हेल्प डेस्क शुरू होने के बाद पहले दिन आये 71 कॉल…. 50 पहुंचे कोविड टेस्ट कराने तो 23 हितग्राहियों ने कराया वैक्सीनेशन
ऑनस्क्रीन भाई को दिल दे बैठी थी ये एक्ट्रेस, 16 साल की उम्र में निभाया था बहू का किरदार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महापौर देवेंद्र यादव के प्रयासों से निगम के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहा है डोम शेड का निर्माण
Next Article पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?