ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एक और उपलब्धि: छत्तीसगढ़ के 7 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन प्रमाण-पत्र… स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने उत्कृष्टता हासिल करने वाले सभी अस्पतालों के अधिकारियों-कर्मचारियों को दी बधाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

एक और उपलब्धि: छत्तीसगढ़ के 7 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन प्रमाण-पत्र… स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने उत्कृष्टता हासिल करने वाले सभी अस्पतालों के अधिकारियों-कर्मचारियों को दी बधाई

By @dmin
Published: April 7, 2021
Share
SHARE

रायपुर। उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा और मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने वाले छत्तीसगढ़ के सात प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की विशेषज्ञों की टीम द्वारा विगत फरवरी माह में इन अस्पतालों में मरीजों के लिए उपलब्ध सेवाओं की गुणवत्ता के परीक्षण के बाद राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण-पत्र के लिए चयन किया गया है।
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने समर्पित स्वास्थ्य सेवाओं के लिए उत्कृष्टता प्रमाण-पत्र हासिल करने वाले सभी अस्पतालों के अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई दी है। उन्होंने भरोसा जताया है कि ये अस्पताल आगे भी अपनी उत्कृष्टता बरकरार रखते हुए मरीजों की सेवा करेंगे और प्रदेश के दूसरे अस्पतालों के लिए नए प्रतिमान स्थापित करेंगे। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए स्वास्थ्य विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी. पिल्लै, संचालक स्वास्थ्य सेवाएं श्री नीरज बंसोड़ और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला सहित संबंधित जिलों के मैदानी अधिकारियों को भी बधाई दी है।
भारत सरकार के केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा सरगुजा जिले के रघुनाथपुर और लुंड्रा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, रायपुर के मंदिरहसौद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जांजगीर-चांपा के राहोद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, महासमुंद के पटेवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कोरिया के खडग़वां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और बेमेतरा के देवरबीजा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया है। राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन प्रमाण-पत्र प्रदान करने के पूर्व विशेषज्ञों की टीम द्वारा अस्पतालों की ओपीडी, आई.पी.डी, लेबोरेट्री, प्रसव कक्ष, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन और जनरल एडमिन व्यवस्था का मूल्यांकन किया गया। मूल्यांकन में खरा उतरने वाले अस्पतालों को ही केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा गुणवत्ता प्रमाण-पत्र जारी किए जाते हैं।
भारत सरकार के विशेषज्ञों द्वारा मरीजों के लिए अस्पताल में उपलब्ध सेवाओं की गुणवत्ता के परीक्षण में लुंड्रा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और मंदिरहसौद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को 94-94 प्रतिशत, रघुनाथपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को 91 प्रतिशत, राहोद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को 86 प्रतिशत, खडगवां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को 85 प्रतिशत, पटेवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को 82 प्रतिशत और देवरबीजा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को 75 प्रतिशत अंक मिले हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। कोरोना महामारी के संकट काल में भी इन सात सरकारी अस्पतालों द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन प्रमाण-पत्र हासिल करने से प्रदेश के दूसरे अस्पताल भी लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने को प्रेरित होंगे।

Big News: बादल फटने से आई बाढ़ में सेना के 23 जवान लापता, तलाशी अभियान शुरू
कार्ति चिदंबरम के कई ठिकानों पर सीबीआई का छापा, बोले- नंबर भी याद नहीं कितनी बार पड़ी रेड
छत्तीसगढ़ के रेलवे स्टेशनों पर ऑटोमेटिंक वेंडिंग मशीन ले सकेंगे सामान, बिलासपुर रेलवे स्टेशन में शुरू हुई सेवा
बीएसपी के जेएलएन अस्पताल में कोविड टीकाकरण अभियान…. अब तक 2292 व्यक्तियों का टीकाकरण…. 23 फरवरी से द्वितीय चरण प्रारंभ
Bhilai News : दुर्ग पुलिस का शहर में फ्लैग मार्च,एसपी ने दिए गुंडा बदमाशों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Nec initiative of BM Shah Hospital Trust: Distribution of water बीएम शाह हॉस्पिटल ट्रस्ट की नेेक पहल: लॉकडाउन में कड़ी धूप में काम कर रहे पुलिसकर्मियों को बांटे पानी के बॉटल
Next Article Driver takes a nap in the middle of the road पीएम मोदी ने ली कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज, बोले- वायरस को हराने के लिए टीकाकरण जरूरी

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?