ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai News : दुर्ग पुलिस का शहर में फ्लैग मार्च,एसपी ने दिए गुंडा बदमाशों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

Bhilai News : दुर्ग पुलिस का शहर में फ्लैग मार्च,एसपी ने दिए गुंडा बदमाशों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

By Mohan Rao
Published: September 26, 2023
Share
SHARE

भिलाई। शहर में बढ़ते अपराधिक घटनाओं व जुआ, सट्टा, स्पीड बाइकर्स आदि पर नकेल कसने सोमवार को पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर-6 में एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने सभी थाना प्रभारियों व राजपत्रित अधिकारियों की बैठक ली। बैठक के दौरान गुंडा बदमाशों पर नकेल कसने की रणनीति पर विचार किया गया। एसपी सिन्हा ने सभी पुलिस अफसरों को गुंडा बदमाशों के साथ की सट्टेबाजी, जुआं और नशाखोरी में लिप्त लोगों पर भी कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बैठक के बाद एसपी शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। आधी रात को शहर की गश्त करने के बाद पुलिस कंट्रोल रूम में फ्लैग मार्च समाप्त हुआ।

पुलिस कंट्रोल रूम में यह बैठक आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए रखी गई। बैठक में जिले की सुदृढ सुरक्षा व्यवस्था के लिये, असामजिक तत्वों, गुंडे बदमाशो में कानून का डर बनाने हेतु, नशे के खिलाफ कार्यवाही करने,  आगामी विधानसभा चुनाव में सुरक्षा योजना तैयार किए जाने के संबंध में निर्देश दिए गए। फ्लैग मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय कुमार ध्रुव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत कुमार सहित राजपत्रित अधिकारी के साथ में भिलाई नगर क्षेत्र छावनी, खुसीपार, वैशाली नगर में सघन पेट्रोलिंग की गई ।

फ्लैग मार्च के दौरान सट्टेबाजी करने वाले, क्षेत्र के गुंडे बदमाशो, स्पीड बाइकिंग करने वालो पर सख्त कार्रवाई किये जाने का निर्देश दिया गया। साथ ही आदतन अपराधियों तथा असामाजिक तत्वों को चिन्हांकित कर उन पर प्रभावी कार्रवाई किये जाने एवं उनकी गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश भी दिए गए। फ्लैग मार्च के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर विश्व दीपक त्रिपाठी, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी आशीष बंछोर, नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग मणि शंकर चंद्रा सहित सभी थानों के प्रभारी व उनके पेट्रोलिंग स्टाफ, डायल 112 के स्टाफ उपस्थित रहे।

नागपुर-चिरमिरी रेलवे हॉल्टलाइन प्रोजेक्ट : प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा, एसडीएम ने की सुनवाई
विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान बीएलओ पर हमला, आरोपी गिरफ्तार- दुर्ग जिला प्रशासन ने की त्वरित कार्रवाई
बदल रहा छत्तीसगढ: अब अंदरूनी क्षेत्रों तक पहुंच रहा प्रशासन
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महापौर, आयुक्त एवं एमआईसी मेंबर सहित निगम के अधिकारियों ने रोपित किए पौधे
मुख्यमंत्री ने खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय रायपुर सहित 4 नये उद्यानिकी महाविद्यालयों साजा, अर्जुन्दा, धमतरी, जशपुर और लोरमी कृषि महाविद्यालय का किया ई-शुभारंभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बकायादारों को बड़ी राहत : 50 लाख तक बकाया पर 40 फीसदी छूट, जुर्माना भी माफ… जीएसटी विभाग ने शुरू की यह योजना
Next Article बीजापुर में दो नक्सली गिरफ्तार, वाहनों में आगजनी व पुलिस पार्टी पर हमला करने के हैं आरोपी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?