ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वन होम वन ट्री: महाअभियान से जुडे हजारों हाथ… पौधा लेने जन समूह की लगी कतार… आयुक्त व एल्डरमेन ने बताए पौध के लगाने तरीके
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

वन होम वन ट्री: महाअभियान से जुडे हजारों हाथ… पौधा लेने जन समूह की लगी कतार… आयुक्त व एल्डरमेन ने बताए पौध के लगाने तरीके

By @dmin
Published: July 4, 2021
Share
SHARE

रिसाली। घर-घर पौध लगाने के लिए शुरू किए महाअभियान में रिसाली नगर पालिक निगम क्षेत्र के हजारों लोगो के समूह ने हाथ बढ़ाया। निगम की ओर से पौध वितरण के लिए लगाए स्टॉल में पौध लेने कतार लगी। महज दो घंटे में 1500 से अधिक पौध का वितरण किया गया। शासन की योजना वन होम, वन ट्री को सफल बनाने नगर पालिक निगम के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे व नोडल अधिकारी रमाकांत साहू ने अभिनव प्रयास किया।

अधिकारी अपनी टीम के साथ रिसाली दशहरा मैदान और आजाद मार्केट चैक पहुंचे। मार्निंग वाकिंग में आए लोगों को 6 जूलाई को एक पौध अवश्य लगाने प्रेरित किया और नि:शुल्क पौध देने लगे। देखते ही देखते पौध लेने जन समूह की कतार लगने लगी। खास बात यह रहा कि मुनादी से लोग घरों से बाहर आए और पौध लेने लगे। मनपसंद पौध लेने होड़ लग गई। इस अवसर पर एल्डरमेंन फकीर राम ठाकुर, अनुप डे, समेत उप अभियंता गोपाल सिन्हा व स्वास्थ्य निरीक्षक बृजेन्द्र परिहार मौजूद थे।

पर्यावरण मित्र ने किया सहयोग
नि:शुल्क पौध वितरण कार्यक्रम में एल्डरमेन अनुप डे के नेतृत्व में पर्यावरण मित्र (स्वयंसेवी संगठन) के सदस्य भी पहुंचे। वे नागरिकों केा पौध लेने प्रेरित कर रहे थे। दशहरा मैदान रिसाली में कुछ देर में ही एक के बाद एक 1000 से भी ज्यादा लोगों ने पौध लिया। इसी तरह आजाद मार्केट में 500 से भी अधिक मुनगा, नीबू, सोनपत्ता, जाम व जामून पौध का वितरण किया गया। निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने पौध रोपण करने ब्रांड एम्बेसडर की भूमिका निर्वहन करने कहा है। आयुक्त ने निर्देश दिए है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में कम से कम 1000-1000 घरों में पौध पहुंचाए और 6 जुलाई को पौध लगाने नागरिकों को प्रेरित करें।

पौधा लगाते समय इन बातों का रखे ध्यान

  • डेढ़ से दो फीट का गड्ढा पहले तैयार करें।
  • गड्ढा में धूप पडने दे।
  • इस आकार के गड्ढे में 2 से 3 फीट के पौधे रोपे।
  • पौधा लगाते समय एक तिहाई मिट्टी, एक हिस्सा वर्मी और एक हिस्सा गोबर खाद का मिश्रण डाले।
  • इसके बाद पौधा का पॉलीथीन हटाकर रोपें।
  • पौधो को ऐसे लगाए की जड़ को नुकसान न हो।
  • हर माह पौधा के आस-पास स्वत: उगे खरपतवार की निदाई करें।
  • सिंचाई के लिए पौध के चारो ओर गड्डा तैयार करें।
जंगली जावनर शिकार करने को बिछाया था करंट, खेत से आ रहा ग्रामीण आया चपेट में, हालात गंभीर
मोरध्वज आरंग महोत्सव का समापन, मुख्यमंत्री ने की विकास से जुड़ी अहम घोषणाएं
दुर्ग रेंज के आईजी गर्ग ने ली बैठक : वीवीआईपी, वीआईपी सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर अफसरों को दिए निर्देश
ठेका मजदूरों के लिए बायोमेट्रिक्स अव्यवहारिक, टेंडर में लॉटरी सिस्टम पर भी उठे सवाल
महासम्मेलन को लेकर छत्तीसगढ़ डड़सेना कलार समाज की बैठक कल भिलाई में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जब पांच घंटे तक समुद्र में धधकती रही आग, लपटें देख सभी हैरान, देखें वीडियो जब पांच घंटे तक समुद्र में धधकती रही आग, लपटें देख सभी हैरान, देखें वीडियो
Next Article दोस्त से ज्यादा दुश्मन बनाने की कीमत चुका रहा चीन, पाक के अलावा कोई देश नहीं खरीदना चाहता ड्रैगन के हथियार

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?