ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधायक रिकेश के प्रस्ताव पर डिप्टी सीएम अरूण साव ने वैशाली नगर विधानसभा को दी 325 करोड़ की सौगात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedVaishali Nagar

विधायक रिकेश के प्रस्ताव पर डिप्टी सीएम अरूण साव ने वैशाली नगर विधानसभा को दी 325 करोड़ की सौगात

By Mohan Rao
Published: January 24, 2025
Share
विधायक रिकेश सेन डिप्टी सीएम अरुण साच
SHARE

भिलाई। उप मुख्यमंत्री और लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विधि और विधायी कार्य, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्री अरूण साव ने विधायक रिकेश सेन के प्रस्ताव पर नगर पालिक निगम भिलाई अंतर्गत वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में अलग अलग 86 कार्यों की स्वीकृति देते हुए 325 करोड़ रूपये की सौगात दी है।

आज बिहार के समस्तीपुर में मौजूद विधायक रिकेश सेन को मंत्री अरूण साव ने फोन पर यह जानकारी देते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र वैशाली नगर के समग्र विकास के प्रति शासन एवं आपकी प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा आपके विधानसभा क्षेत्र में स्थित नगरीय निकायों को विभिन्न मद एवं योजना अंतर्गत जनहित के विकास कार्यों के लिए यह स्वीकृति दी जा रही है। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने सभी कार्यों को अपने मार्गदर्शन में शीघ्रता और गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने विधायक रिकेश सेन को निर्देशित भी किया है।

उप मुख्यमंत्री अरूण साव द्वारा वैशाली नगर विधानसभा को दी गई 325 करोड़ की सौगात के लिए विधायक रिकेश सेन ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि स्वीकृत इस राशि से 86 महत्वपूर्ण कार्य होंगे। उन्होंने कार्य आबंटन की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार द्वारा उनके प्रस्ताव पर अधोसंरचना मद से 42 कार्यों के लिए 8 करोड़ 19 लाख, 15वें वित्त मद से 43 कार्यों के लिए 4 करोड़ 30 लाख और अमृत मिशन मद से 274.15 करोड़ के कार्य की स्वीकृति से वैशाली नगर में विकास की गंगा बहाने एक बड़ा रास्ता खुला है, इससे जन उपयोगी चिन्हित आवश्यक 86 अहम कार्य होंगे।

हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का हक : पी.दयानंद
संक्रमण दर घटी पर बढ़ती मौतों ने बढ़ाई चिंता, अब इस तरह काबू करेगी सरकार
प्रियंका गांधी समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं पर केस, धारा 144 के उल्लंघन का आरोप
बीएसएफ का अफसर बनकर देता नौकरी का झांसा, पुलिस गिरफ्त में दो शातिर ठग, दूसरा क्रेडिट कार्ड के बहाने ठगता
Bhilai Nigam Breaking : महापौर का आश्वासन हुआ टांय-टांस फिस्स, सोमवार को भी नहीं मिला कर्मियों को वेतन.. अब एमआईसी को घेरने की तैयारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भाजपा घोषणा पत्र समिति की बैठक : अमर अग्रवाल बोले- शहर विकास को समर्पित होगा भाजपा का घोषणा पत्र
Next Article Municipal elections 2025 : रात 10 बजे के बाद साउंड सिस्टम का नहीं कर सकेंगे इस्तेमाल, चुनाव आयोग ने किया बैन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?