ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पीएम मोदी बोले: ‘योग से सहयोग तक’ के मंत्र से पूरा होगा ‘एक विश्व-एक स्वास्थ्य’ का मिशन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पीएम मोदी बोले: ‘योग से सहयोग तक’ के मंत्र से पूरा होगा ‘एक विश्व-एक स्वास्थ्य’ का मिशन

By @dmin
Published: June 21, 2021
Share
गरीब कल्याण रोजगार अभियान का शुभारंभ, प्रवासी मजदूरों को मिला केंद्र सरकार का तोहफा, 50 हजार करोड़ किये जाएंगे खर्च
गरीब कल्याण रोजगार अभियान का शुभारंभ, प्रवासी मजदूरों को मिला केंद्र सरकार का तोहफा, 50 हजार करोड़ किये जाएंगे खर्च
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। 21 जून की तारीख ने पिछले कुछ ही बरस में इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान हासिल कर लिया है। भारत की पहल पर शुरू हुए इस खास दिन को लेकर दुनिया के अलग-अलग देशों में खासा उत्साह है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह देशवासियों को संबोधित किया और योग के माध्यम से बीमारियों से दूर रहने का फॉर्मूला दिनचर्या में शामिल करने की बात कही।
पीएम ने कहा कि जब भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव रखा था, तो उसके पीछे यही भावना थी कि ये योग विज्ञान पूरे विश्व के लिए सुलभ हो। आज इस दिशा में भारत ने यून, डब्ल्यूएचओ के साथ मिलकर एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि सबको साथ लेकर चलने वाली मानवता की इस योग यात्रा को हमें ऐसे ही अनवरत आगे बढऩा है। कोई भी स्थान हो, कोई भी परिस्थिति हो, कोई भी आयु हो, हर एक के लिए योग के पास कोई न कोई समाधान जरूर है। पीएम ने कहा कि दुनिया के अधिकांश देशों के लिए योग दिवस कोई उनका सदियों पुराना सांस्कृतिक पर्व नहीं है। इस मुश्किल समय में, इतनी परेशानी में लोग इसे भूल सकते थे, इसकी उपेक्षा कर सकते थे, लेकिन इसके विपरीत, लोगों में योग का उत्साह बढ़ा है, योग से प्रेम बढ़ा है। 
कोरोना के खिलाफ लड़ाई में योग बना एक सुरक्षा कवच
मोदी ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में योग भी एक सुरक्षाकवच बना है, डॉक्टर और मरीज दोनों के लिए ये लाभदायक हुआ है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक कहावत का जिक्र करते हुए कहा कि महान तमिल संत श्री तिरुवल्लुवर जी ने कहा कि अगर कोई बीमारी है तो उसकी जड़ तक जाओ, बीमारी की वजह क्या है वो पता करो, फिर उसका इलाज शुरू करो।योग यही रास्ता दिखाता है। उन्होंने कहा कि आज मेडिकल साइंस भी उपचार के साथ-साथ हीलिंग पर उतना ही बल देता है और योग इसमें उपचारक है। आज योग के इस पहलू पर दुनिया भर के विशेषज्ञ अनेक प्रकार के प्रयोग कर रहे हैं, इस पर काम कर रहे हैं।
एम-योगा एप से दुनिया को मिलेगा लाभ: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अब विश्व को, एम-योगा एप की शक्ति मिलने जा रही है। इस एप में कॉमन योग प्रोटोकॉल के आधार पर योग प्रशिक्षण के कई वीडियोज दुनिया की अलग-अलग भाषाओं में उपलब्ध होंगे। ये आधुनिक टेक्नोलॉजी और प्राचीन विज्ञान के फ्यूजन का भी एक बेहतरीन उदाहरण है। पीएम ने कहा, ‘Óमुझे पूरा विश्वास है कि एम-योगाएप, योग का विस्तार दुनिया भर में करने और वन वल्र्ड, वन हेल्थ के प्रयासों को सफल बनाने में बड़ी भूमिका निभाएगा।

विधायक रिकेश ने अपने चार माह का मानदेय मानव सेवा के लिए किया समर्पित, नेहरू नगर गुरुद्वारे को दी ई-रिक्शा
कांग्रेस पर पलटवार: स्मृति ईरानी बोलीं- मैंने सोनिया-राहुल के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस की, यही मेरी बेटी का दोष
दोहरे मानदंड अपना रहा मानवाधिकार आयोग व संयुक्त् राष्ट्र, बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमला एक सोची समझी साजिश-आरएसएस
CG Crime : गाय का मांस बेचने के लिए घूम रहे थे बदमाश, पुलिस ने पकड़कर भेजा जेल
सुबह-सुबह घास पर नंगे पैर चलने से स्वास्थ्य को मिलते हैं ये 5 फायदे…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article On International Yoga Day, Chief Minister Bhupesh Baghel did yoga at his residence अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास पर किया योगाभ्यास, कहा- तन और मन दोनो स्वस्थ्य होने से हम किसी भी विपरीत परिस्थति का कर सकते हैं सामना
Next Article Chhattisgarh Corona update: All the records in the state so far broken, 15 corona patients died in a single day…. 1287 new infected people surfaced देश में कोरोना से राहत का दौर जारी: 88 दिनों बाद 53 हजार नए केस, 24 घंटे में गई 1422 मरीजों की जान
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?