रिसाली। प्रथम पर्व हरेली तिहार के अवसर पर नगर पालिक निगम रिसाली द्वारा छत्तीसगढी संस्कृति से जुड़े खेलों का आयोजन नेवई गोठान में रविवार को 10:30 से आयोजित है। जिसमें क्षेत्र की महिला समूह गेड़ी दौड़, कुर्सी दोड़, नारियल फेक, रस्सा खीच प्रतियोगिता में शामिल हो सकेगी।

इसके अलावा छत्तीसगढ़ी व्यंजन ठेठरी, खुरमी, अइरसा एवं चिला का भी स्टॉल लगेगी। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान आने वाली महिला समूहों को निगम द्वारा पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। नगर पालिक निगम रिसाली आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे एवं निगम के नोडल अधिकारी रमाकंात साहू ने इस दौरान नेवई गोठान का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने आयोजन से जुड़े संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।




