ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधायक रिकेश सेन की पहल पर एक और सुविधा जनसेवार्थ समर्पित, “स्वर्ग रथ” को दिखाई हरी झंडी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedVaishali Nagar

विधायक रिकेश सेन की पहल पर एक और सुविधा जनसेवार्थ समर्पित, “स्वर्ग रथ” को दिखाई हरी झंडी

By Mohan Rao
Published: January 8, 2026
Share
SHARE

फ्री ब्लड टेस्ट, श्रीराम रसोई, वेंटिलेटर एम्बुलेंस, हेलमेट-कंबल बैंक के बाद वैशाली नगर विधानसभा में स्वर्ग रथ सेवा भी

भिलाई। ​वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने अपनी जनसेवा की कड़ियों में एक और मोती जोड़ दिया है। अब क्षेत्रवासियों को अंतिम संस्कार हेतु वाहन के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। समाजसेवी अग्रवाल परिवार द्वारा वैशाली नगर भिलाई के सेवार्थ विधायक रिकेश सेन की अपील पर स्वर्ग रथ वाहन भेंट किया गया। जिसका लाभ भिलाईवासी वैशाली नगर ​विधायक कार्यालय में सूचना देकर ले सकेंगे।

​विधायक रिकेश सेन ने जन-सेवा के लिए ‘स्वर्ग रथ’ सुविधा आज भिलाइयंस को समर्पित करते हुए कहा कि अग्रवाल परिवार के सहयोग से अब भिलाई के प्रमुख मुक्तिधामों के लिए यह वाहन उपलब्ध रहेगा। वैशाली नगर विधानसभा में आयोजनों के लिए फिल्टर्ड वाटर, फ्री ब्लड टेस्ट, श्रीराम रसोई, वेंटिलेटर एम्बुलेंस, हेलमेट और कंबल बैंक सुविधा प्रारंभ करने के बाद विधायक रिकेश सेन ने आज “स्वर्ग रथ” सुविधा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वैशाली नगर भिलाई के लोगों को यह सेवा वो समर्पित कर रहे हैं।

श्री सेन ने बताया कि 10 अगस्त अपने जन्मदिन पर उन्होंने बुके-केक लाने से मना करते हुए अपील की थी कि सक्षम लोग अगर मुझे उपहार देना ही चाहते हैं तो चिकित्सा से संबंधित उपकरण, खेल सामाग्री आदि दें ताकि इन्हें जरूरतमंदों तक वो पहुंचा सकें। नतीजतन विधायक को तोहफे में दो वेंटिलेटर एम्बुलेंस सहित बड़ी मात्रा में खेल सामाग्री मिली। इसी अपील पर समाजसेवी अग्रवाल परिवार ने वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र की सेवार्थ एक स्वर्ग रथ दिया है। जिसे आज जनसेवार्थ भिलाइयंस को वो समर्पित कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र और भिलाईवासियों की आवश्यकता पर स्वर्ग रथ विधायक कार्यालय को सूचना देकर लिया जा सकेगा। यह वाहन केवल भिलाई के राम नगर, रिसाली, दुर्ग मुक्तिधाम, छावनी मुक्तिधाम के लिए उपलब्धता के आधार पर जरूरतमंद तक पहुंचेगा। उन्होंने जनसेवार्थ कार्य के लिए अग्रवाल परिवार को धन्यवाद दिया और हरी झंडी दिखा कर जनसेवार्थ स्वर्ग रथ सेवा को समर्पित किया।

बड़ा हादसा: बिल्डिंग की सातवीं मंजिल पर लगी भीषण आग, पिता और दो बच्चों ने बालकनी से लगाईं छलांग, तीनों की मौत
नक्सल मोर्चे पर पूरी मुस्तैदी से डटी हैं दंतेश्वरी फाइटर्स, सीएम बघेल से चर्चा के दौरान साझा किये अपने अनुभव
फिर हिंसा की आग में बंगाल, तृणमूल कांग्रेस नेता की हत्या के बाद फूंके घर, 10 लोग जिंदा जले
धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में डोंगरगढ़ को मिलेगी नई पहचान…. पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया डोंगरगढ़ में प्रशाद योजना के तहत 40.33 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन
पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर संपर्क में आए लोगों से की सुरक्षित रहने की अपील… सीएम बघेल ने की जल्द स्वस्थ्य होने की कामना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राजिम त्रिवेणी संगम में आयोजित भक्त माता राजिम जयंती महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय
Next Article पुलिस और एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने पकड़ा पांच कुंतल से ज्यादा गांजा, महासमुंद में तीन तस्कर गिरफ्तार

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?