ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ के सीएम बघेल की पहल पर 13 माह के हर्ष को बच्चा वार्ड में मिला बेड, माता-पिता को मिली आर्थिक सहायता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

छत्तीसगढ़ के सीएम बघेल की पहल पर 13 माह के हर्ष को बच्चा वार्ड में मिला बेड, माता-पिता को मिली आर्थिक सहायता

By Mohan Rao
Published: November 15, 2022
Share
शिशुवार्ड में भर्ती मासूम हर्ष, साथ में माता-पिता
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर तेरह महीने के हर्ष डेहरे को अब साईंस कालेज के पास के शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शिशु वार्ड में भर्ती करा दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद जब जब उसकी कीमोथेरेपी होगी, एम्स अस्पताल तक आने-जाने के लिए उसे वाहन की सुविधा भी दी जाएगी।

बता दें हर्ष की बीमारी और उसके माता-पिता द्वारा एम्स अस्पताल के बाहर ही चाय का ठेला लगाकर उसे रखने की जानकारी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मीडिया के माध्यम से मिली। इस पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे को परिवार की हर सम्भव मदद करने के निर्देश दिए था। इसके बाद कलेक्टर ने सीएमएचओ डॉ मिथलेश चौधरी और नगर निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी को वहा भेजा। दोनों अधिकारियों ने हर्ष के पिता बालकराम डेहरे से पूरे मामले की जानकारी ली और कलेक्टर डॉ भुरे को अवगत कराया था। जानकारी मिलने पर कलेक्टर ने तत्काल हर्ष और उसके माता-पिता को हर सम्भव मदद देने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे।

कवर्धा के रहने वाले बालकराम डेहरे का तेरह महीने का बेटा हर्ष ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित था। रायपुर के एम्स अस्पताल में उसका  सफल आपरेशन हुआ है और अब उसकी कीमोथेरेपी चल रही है।आर्थिक तंगी के चलते हर्ष के माता पिता अस्पताल के पास ही चाय का ठेला लगाकर अपना भरण पोषण कर रहे है और वही हर्ष को रख कर समय समय पर उसका इलाज भी करा रहे थे। मीडिया से जानकारी मिली तो मुख्यमंत्री बघेल ने संज्ञान लिया और कलेक्टर डॉ भुरे को हर्ष और उसके माता पिता की मदद के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर मंगलवार की सुबह हर्ष को शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शिशु वार्ड में भर्ती करा दिया गया। इसके साथ ही जब जब उसकी कीमोथेरेपी एम्स में होगी तब तब उसे आने जाने के लिए ज़िला प्रशासन गाड़ी की सुविधा भी उपलब्ध कराएगा। ज़िला प्रशासन ने हर्ष की दवाइयों और अन्य ज़रूरतों के लिए उसके माता पिता को आर्थिक मदद भी दी है।

Bhilai Breaking : पॉलिसी के नाम पर डॉक्टर को लगाया लाखों का चूना, पुरानी पॉलिसी के रुपए निकालने का दिया था झांसा
सीएम साय ने कहा- श्रमिक कल्याण और ऊर्जा के क्षेत्र में विकास को लेकर राज्य सरकार प्रतिबद्ध
संविधान के 75वें वर्ष पूर्ण होने पर 26 नवंबर को राजधानी में संविधान दिवस पदयात्रा का होगा आयोजन
सीजी में फिर आइईडी विस्फोट: सीआरपीएफ जवान घायल, दो दिन पहले भी हुआ था ब्लास्ट
गुस्ताखी माफ : भाजपा ने अविश्वास प्रस्ताव लाकर करवा ली बेइज्जती
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले BJP प्रदेश प्रभारी का CG दौरा, 4 दिन तक नेताओं के साथ करेंगे मंथन, चुनाव पर रहेगा फोकस भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले BJP प्रदेश प्रभारी का CG दौरा, 4 दिन तक नेताओं के साथ करेंगे मंथन, चुनाव पर रहेगा फोकस
Next Article भेंट-मुलाकात में सीएम बघेल की बड़ी घोषणा, घुमका बनेगा नगर पंचायत…. स्वामी आत्मानंद स्कूल की दी सौगात
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?