ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बीएसएफ की पहल पर कांकेर के नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवक युवतियों का जत्था विशाखापट्नम रवाना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedKanker

बीएसएफ की पहल पर कांकेर के नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवक युवतियों का जत्था विशाखापट्नम रवाना

By Mohan Rao
Published: December 6, 2024
Share
कांकेर के युवक युवतियों का दल विशाखापट्नम रवाना
SHARE

सीमा सुरक्षा बल द्वारा आयोजित आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम 40 युवक-युवतियों को भेजा गया टूर पर

भिलाई। 16वें आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के 5 दिसंबर को कांकेर के अति दुर्गम एवम् नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से 20 आदिवासी युवा लड़के एवं 20 युवा लड़कियों का दूसरा दल विशाखापट्नम रवाना किया गया। इस दल को रायपुर रेलवे स्टेशन से विशाखापट्नम के लिए रवाना किया गया। सीमा सुरक्षा बल के 2 पु़रूष सुरक्षा अधिकारी और 2 महिला सुरक्षा अधिकारी भी इनके साथ रवाना हुए। यह दल विशाखापट्नम में भारत के विभिन्न राज्यों के अन्य आदिवासी युवाओं से मिलकर अन्य राज्यों की संस्कृति से रूबरू होगा।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत आदिवासी युवक एवं युवतियों को उनके उज्ज्वल भविष्य तथा अधिकार के बारे में उचित व उपयुक्त जानकारी प्रदान की जायेगी, साथ ही साथ अन्य राज्यों से भाग लेने वाले युवक-युवतियों के बीच मेल-मिलाप बढ़ेगा, जिससे वे एक-दूसरे के खान-पान, रहन-सहन, सांस्कृतिक गतिविधियाँ एवं वेशभूषा से रूबरू होंगे। इस कार्यक्रम में सभी राज्यों के स्थानीय लोक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जायेगी। साथ ही विशाखापट्नम के प्रसिद्ध, दर्शनीय एवं सांस्कृतिक महत्व के स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।

माई भारत (नेहरू युवा केन्द्र संगठन), नई दिल्ली, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार एवं गृह मंत्रालय के संयुक्त तत्वाधान में 16वां आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रत्येक आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम की अवधि 7 दिन है। छत्तीसगढ के कांकेर और नारायणपुर जिले में तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के नक्सल प्रभावित इलाके से इस वर्ष कुल 13 भ्रमण कार्यक्रमों के अतंर्गत 18 से 22 वर्ष आयु वर्ग के 500 चयनित युवा भाग ले रहे है।

इस आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम की प्रमुख गतिविधियों में संवैधानिक अधिकारियों और प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ संवाद सत्र, पैनल चर्चा, व्याख्यान सत्र, भाषण प्रतियोगिता, कैरियर संबंधी मार्गदर्शन, चल रहे खेल आयोजनों के बारे में जानना शामिल है। इसके अलावा प्रतिभागी विशाखापट्नम के उद्योगो एवं सुरक्षा बलों के कैम्पों का भ्रमण करेंगे।  इस कार्यक्रम के दुसरे जत्थे को विशाखापट्नम रवाना करते हुए सीमा सुरक्षा बल सीमांत मुख्यालय के महानिरीक्षक आनंद प्रताप सिंह ने बधाई व शुभकामनाएं दी।

सीएम योगी का फैसला: आज से पूरे प्रदेश में रात्रि कफ्र्यू लागू, शनिवार-रविवार रहेगा लॉकडाउन
Bhilai Breaking : नशे में धुत कार चालक ने भाई –बहन को रौंदा, मौके पर बहन की मौत.. भाई गंभीर रूप से घायल… देखें Video
कुम्हारी हत्याकांड़ : छोटे भाई के साथ तीन संदिग्ध हिरासत में, हत्या के बाद कैश भी लूट कर ले गए थे संदेही… जल्द होगा खुलासा
मंत्रालय सहित नवा रायपुर तथा रायपुर स्थित सभी विभागाध्यक्ष कार्यालय खुलेंगे 7 अगस्त से: सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा दिशा-निर्देश जारी
Big news : सुपेला घड़ी चौक पर नाश्ता ठेले पर तोड़फोड़, जवान ने मारपीट कर सड़क पर फेंका पोहा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 10 किलो गांजा पहुंचाने का मिलता है 6 हजार, दुर्ग में पकड़ाए युवकों ने खोले राज… मास्टर माइंड की तलाश
Next Article हाउसलीज योजना पर रोक से हजारों परिवारों का भविष्य अंधकार में, बड़े आंदोलन की तैयारी में हाउस लीज संयुक्त संघर्ष समिति
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?