ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ के लाड़ले मंत्री ताम्रध्वज साहू के जन्मदिन पर समर्थकों में उत्साह का माहौल, बधाई देने लगा रहा तांता… सीएम बघेल ने दी बधाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

छत्तीसगढ़ के लाड़ले मंत्री ताम्रध्वज साहू के जन्मदिन पर समर्थकों में उत्साह का माहौल, बधाई देने लगा रहा तांता… सीएम बघेल ने दी बधाई

By @dmin
Published: August 6, 2021
Share
On the birthday of Chhattisgarh's beloved minister Tamradhwaj Sahu
On the birthday of Chhattisgarh's beloved minister Tamradhwaj Sahu
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ के लाड़ले मंत्री ताम्रध्वज साहू शुक्रवार को अपना 72 वां जन्मदिन मना रहे हैं। प्रदेश के गृह, जेल, लोक निर्माण, धर्मस्व व पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू के जन्मदिन पर आज उनके निवास पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह का माहौल दिखा। पूरे प्रदेश से उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। कोई गुलदस्ता तो कोई मिठाई का डिब्बा लेकर अपने लाड़ले मंत्री को बधाई देने पहुंच रहे थे। इस दौरान लोगों ने मंत्री साहू को गुलदस्ता भेंटकर उनका मुंह मीठा कराया और साथ में सेल्फी लेकर इस पल को यादगार बनाया।

प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को जन्मदिन मना रहे गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को बधाई दी। जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्होंने ट्विट कर कहा कि छत्तीसगढ़ के गृह, पर्यटन एवं लोक निर्माण मंत्री, बड़े भैया श्री ताम्रध्वज साहू जी को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना करता हूं।

मृदुभाषी, मिलनसार व सरल व्यक्तित्व के धनी प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज के जन्मदिन के मौके पर शुक्रवार को उनके निवास का माहौल किसी त्योहार से कम नहीं लगा। सुबह से ही समर्थकों में उन्हें बधाई देने की होड़ लगी रही। दुर्ग जिले के साथ ही बालोद, बेमेतरा व रायपुर से भी समर्थकों की लंबी लाइन लगी रही। ताम्रध्वज साहू ने भी किसी को निराश नहीं किया सभी से उन्होंने आत्मियता के साथ मुलाकात की। इस उत्सवभरे माहौल के अलावा फोन, व्हाट्सएप और सोशल मीडिया पर भी उन्हें बधाइयां मिली। पारिवारिक मित्रों एवं सगे संबंधियों के भी फोन आते रहे।

बधाई देने सुबह से पहुंचने लगे थे समर्थक
ताम्रध्वज साहू का एक लंबा निर्विवाद राजनीतिक सफर रहा है। उन्होंने अब तक अपने राजनीतिक जीवन में दोस्त ही ज्यादा बनाए हैं। इसका नजारा शुक्रवार को उनके निवास पर देखने को मिला। सुबह 5 बजे से ही उनके निवास के सामने उनके समर्थक जुटने लगे थे। कोई केक लेकर आया था तो कोई मिठाई। कोई गुलदस्ता लिये खड़ा था तो किसी के हाथ में फूलमाला थी। मंत्री ताम्रध्वज ने सभी से प्रेम पूर्वक मुलाकात कर बधाई स्वीकार की। इस दौरान सभी का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने किसी को नाराज नहीं किया। जो समर्थक केक लेकर पहुंचे उनके साथ केक काटा, मिठाई लाने वालों के साथ मुंह मीठा किया।

पूर्व संध्या पर भी हुए कार्यक्रम
मंत्री ताम्रध्वज साहू के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर भी दो बड़े कार्यक्रम हुए। गुरुवार शाम को पहला कार्यक्रम होटल अमित पार्क में और दूसरा कार्यक्रम होटल सेंट्रल पार्क में आयोजित किया गया था। दोनों आयोजनों में शहर के कांग्र्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समर्थकों के इस अभूतपूर्व स्नेह को देखकर मंत्री ताम्रध्वज साहू गदगद हो गए। उन्होंने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर अपने समर्थकों के साथ काफी लंबा समय बिताया। इस दौरान केक काटाने के साथ सामूहिक भोज कार्यक्रम में भी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि समर्थकों का ऐसा स्नेह जीवन में हर पल याद रहेगा।

Gustakhi Maaf: कांग्रेस से संस्कारों का ट्यूशन लें भाजपा समर्थक
छात्रावासों के कुशल प्रबंधन एवं ‘विद्यार्थियों के मनो-सामाजिक देखभाल‘ प्रशिक्षण पर कार्यशाला प्रांरभ
लाइसेंस खत्म होने के बाद भी चल रहे थे नर्सिंग होम, सीएमएचओं ने जारी किया नोटिस
Loksabha News Update: पूरे शीतकालीन सत्र के लिए विपक्ष के 14 सांसद लोकसभा से निलंबित, गलत बर्ताव के चलते हुई कार्रवाई
मुख्यमंत्री साय गिरौदपुरी मेला में हुए शामिल, गुरु गद्दी की पूजा कर लिया आशीर्वाद, प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Expansion of Modi cabinet: List of 43 MPs to become ministers released 6 अगस्त जन्मदिन पर विशेष: जितने सरल-सहज उतने ही अनुशासित माटीपुत्र ताम्रध्वज साहू…. छत्तीसगढ़ में बदली पर्यटन की तस्वीर, बिछाया सड़कों का जाल
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 294 # 06 august 2021
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?