ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर मुख्यमंत्री साय कल करेंगे “उल्लास साक्षरता अभियान का शुभारंभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर मुख्यमंत्री साय कल करेंगे “उल्लास साक्षरता अभियान का शुभारंभ

By Mohan Rao
Published: September 7, 2024
Share
सीएम साय
SHARE

पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित होगा राज्य स्तरीय उल्लास मेला

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर प्रदेश में राज्य स्तरीय उल्लास मेले में उल्लास साक्षरता अभियान का शुभारंभ करेंगे। राज्य स्तरीय उल्लास मेले का आयोजन रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में 8 सितम्बर को किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री केदार कश्यप करेंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों में सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुंरदर मिश्रा, अनुज शर्मा, इंद्र कुमार साहू, राजेश मुणत, मोतीलाल साहू, गुरु खुशवंत साहेब और महापौर एजाज ढेबर सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के प्रति जागरूकता फैलाने और समाज के सभी वर्गों में शिक्षा का प्रचार-प्रसार करने के उद्देश्य से 1 से 8 सितम्बर 2024 तक पूरे देश में साक्षरता सप्ताह का भव्य आयोजन हुआ। इस दौरान सभी जिलों, ब्लॉकों, नगरीय क्षेत्रों और ग्राम पंचायतों के साथ-साथ शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षा और साक्षरता पर केन्द्रित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

साक्षरता सप्ताह का समापन 8 सितम्बर को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के रूप में होगा। इस दौरान बुनियादी साक्षरता, महत्वपूर्ण जीवन कौशल, व्यावसायिक कौशल, और सतत् शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया। इस कार्यक्रम के तहत 1 सितम्बर को उल्लास रथ की रवानगी और शैक्षणिक संस्थाओं में सेमिनार व सम्मेलन का आयोजन हुआ। 2 सितम्बर को समस्त शैक्षणिक संस्थानों में सबके लिए शिक्षा पर केन्द्रित गीत, नृत्य, पेंटिंग, और रंगोली प्रतियोगिताएं हुईं। 3 सितम्बर को पंचायती राज संस्थाओं और नगरीय निकायों में उल्लास कार्यक्रम पर चर्चा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। 4 सितम्बर को महिला साक्षरता पर कार्यक्रम और व्यावसायिक कौशल पर आधारित प्रदर्शनियाँ, 5 सितम्बर को नवभारत साक्षरता पर केन्द्रित भाषण और निबंध प्रतियोगिताएं हुईं। 6 सितम्बर को नवाचारी गतिविधियों और सतत शिक्षा पर केन्द्रित कार्यक्रम आयोजित किए गए। 7 सितम्बर को साक्षरता रैली का आयोजन किया गया। आखिरी दिन, 8 सितम्बर को राज्य स्तरीय उल्लास मेला और अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस का भव्य आयोजन होगा।

बारिश के पहले सड़कों की मरम्मत शुरू, विधायक रिकेश ने कहा वैशाली नगर में सड़कों पर नहीं दिखने चाहिए गड्ढे
छत्तीसगढ़ में भी शराबबंदी की तैयारी! आबकारी मंत्री जाएंगे बिहार और गुजरात
ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर को सीधी आर्थिक मदद देने वाला छत्तीसगढ़ बना देश का पहला राज्य
CG Politics: कितना कारगर होगा जातीय कार्ड! कांग्रेस ने खेला है बड़ा दाँव, महालक्ष्मी न्याय पर भी भरोसा लेकिन मोदी की गारंटी पड़ रही भारी
छत्तीसगढ़ में 1 से 7 मार्च तक मनाया जाएगा जन औषधि सप्ताह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big news : भिलाई में इलेक्ट्रिक सिटी बसों के लिए 7 करोड़ के प्रोजेक्ट को हरी झंडी… 50 बसें स्वीकृत
Next Article Breaking News : गणेश चतुर्थी पर खूनी संघर्ष, डीजे पर डांस को लेकर विवाद में तीन युवकों की हत्या
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?