ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big news : भिलाई में इलेक्ट्रिक सिटी बसों के लिए 7 करोड़ के प्रोजेक्ट को हरी झंडी… 50 बसें स्वीकृत
Share
Notification Show More
Latest News
लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत 15 दिनों में जारी हुए जाति प्रमाण पत्र
पहाड़ी कोरवा परिवारों को मिला अधिकार, जाति प्रमाण पत्र बना शिक्षा और शासकीय योजनाओं की राह आसान
September 21, 2026
बिहान से मिली उड़ान, साय सरकार की योजनाओं से मजबूत हुआ आत्मविश्वास
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महिला स्व-सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के विजन की दिख रही जमीनी तस्वीर
September 21, 2026
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की समीक्षा की
सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाने के निर्देश
September 21, 2026
मन में बरसों से बसी थी रामलला के दर्शन की आस, साय सरकार की योजना से पूरा हुआ डोमन-पार्वती का सपना
कबीरधाम के दंपती ने विशेष ट्रेन से पहुंचकर किए रामलला और बाबा विश्वनाथ के दर्शन
September 21, 2026
सतत जांच, उपचार और विभागीय परामर्श से हुए पूरी तरह स्वस्थ
सेवा संकल्प अभियान : टीबी उन्मूलन कार्यक्रम : विजय को मिली टीबी से मुक्ति
September 21, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Big news : भिलाई में इलेक्ट्रिक सिटी बसों के लिए 7 करोड़ के प्रोजेक्ट को हरी झंडी… 50 बसें स्वीकृत

By Mohan Rao Published September 7, 2024
Share
इलेक्ट्रिक सिटी बसें : डेमो पिक
SHARE

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी व मुख्यमंत्री साय का जताया अभार

भिलाई। जल्द ही शहर में इलेक्ट्रिक सिटी बसें दौड़ती दिखाई देंगी। केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भिलाई में इलेक्ट्रिक सिटी बसों के लिए 7 करोड़ के प्रोजेक्ट को स्वीकृति दी है।  वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने इसके लिए विशेष प्रयास किया और उनके प्रयास से भिलाईवासियों को 50 सिटी बस की सौगात मिलने जा रही है। विधायक रिकेश ने इस प्रोजेक्ट को माताओं और बहनों को समर्पित करते हुए कहा कि अगले वर्ष तीज त्यौहारों की तैयारी को लेकर होने वाली मार्केटिंग और अत्यंत कम दर पर मायके आने जाने के लिए ये सिटी बसें माताओं बहनों के लिए आवागमन का बेहतर माध्यम साबित होंगी।

विधायक रिकेश सेन ने कहा कि वैशाली नगर विधानसभा और दुर्ग जिले में सिटी बस की फिर से शुरुआत हो इसके लिए उन्होंने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा था और खुशी का विषय यह है कि पचास इलेक्ट्रिक बस हमारे भिलाई को मिल रही हैं। वैशाली नगर विधानसभा के अलग अलग वार्डों में भी इसका रूट तय होगा। तीज पर यह स्वीकृति आने से एक तरह से तिजहारिन माताओं बहनों के लिए यह खुशी की खबर मैं उन्हें गिफ्ट के रूप में दे रहा हूं। विधायक रिकेश सेन ने इसके लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया है।

बसों का किराया भी होगा न्यूनतम
विधायक रिकेश सेन ने बताया कि 7 करोड़ रुपये के लगभग का यह प्रोजेक्ट स्वीकृत किया गया है। सभी 50 इलेक्ट्रिक सिटी बसों का किराया भी न्यूनतम होगा क्योंकि इनका संचालन पेट्रोल डीजल से नहीं बल्कि बिजली चार्ज से होना है। बस को चार्ज करने के लिए डी मार्ट के समीप एक चार्जिंग डिपो भी बनेगा। इस प्रोजेक्ट का कार्य जल्द प्रारंभ किया जाएगा और पूरे सेटअप को तैयार करने में लगभग 6 से 8 महीने का समय लगेगा। इलेक्ट्रिक सिटी बसों के संचालन से जहां भिलाई वासियों को मार्केट, अस्पताल, निगम, जिला प्रशासन कार्यालय सहित समीपस्थ स्थानों पर सुलभ आवागमन अत्यंत कम किराया पर सुनिश्चित होगा वहीं शहर के प्रदूषण को कम करने में भी हम कामयाब होंगे। हम लोग अधिकतर देखते हैं कि खासकर महिलाओं को डीजल के धुएं की वजह से वोमिटिंग होती है, इलेक्ट्रिक बस से यह समस्या भी दूर हो जाएगी।

लोगों को प्रदूषण से भी मिलेगी राहत
विधायक रिकेश सेन ने कहा कि इलेक्ट्रिक बसें आने से प्रदूषण से भी काफी राहत मिलेगी। पेट्रोल व डीजल के बढ़ते दाम को देखते हुए यह बस काफी किफायती रहने वाली हैं। बहुत जल्द पूरे प्रोजेक्ट की रूपरेखा जमीन पर दिखेगी, सिटी बस संचालन कंपनी और इसमें लगने वाले ड्राइवर, चार्जिंग स्टेशन, इलेक्ट्रिक रिपेयर मैनेजमेंट और बिजली खर्च आदि के लिए स्थानीय भर्तियां भी होंगी। इलेक्ट्रिक बसें चलने में काफी आराम दायक होती हैं। बसों में बैठने की सीट काफी आरामदायक होगी जिससे सिटी बस खासकर बुजुर्गों के लिए भी वरदान साबित होगी। आज के दौर में 45 साल के उपर लगभग 70 प्रतिशत लोगों को कमर दर्द की दिक्कत है। उनके लिए यह सीट काफी अच्छी रहने वाली है।

इलेक्ट्रिक बसों से पर्यावरणीय लाभ भी
विधायक रिकेश सेन ने कहा कि प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन करने वाली ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन को कम करने और शोर के स्तर को न्यूनतम रखने की अपनी क्षमता के कारण इलेक्ट्रिक बसों से पर्यावरणीय लाभ भी होगा। अमूमन डीजल बसों का धुआं स्वास्थ्य के लिए ख़तरा है। इलेक्ट्रिक बसों में शून्य टेलपाइप उत्सर्जन होता है। हम सभी जानते हैं कि भिलाई को स्मार्ट शहर के रूप में ले जाने के लिए परिवहन प्रणालियाँ स्वच्छ हवा, डीकार्बोनाइजेशन और जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए ये इलेक्ट्रिक सिटी बसें काफी उपयोगी होंगी क्योंकि वायु प्रदूषण जनसंख्या के मृत्यु दर के जोखिम को काफी हद तक बढ़ा रहा है।

कंडम बसों के लिए जिम्मेदार लोगों पर होगी कार्रवाई
सुपेला बस स्टैंड पर खड़ी कबाड़ सिटी बसों को लेकर विधायक रिकेश सेन ने कहा कि करोड़ों रूपयों की लागत से शुरू की गईं सिटी बसों को कांग्रेस सरकार ने अपने शासनकाल में किस तरीके से बर्बाद और कंडम किया है यह दुर्ग भिलाई के लोग भलि भांति जानते हैं। जल्द ही पूर्व में संचालित सिटी बसों की व्यवस्था को बेहाल और बर्बाद करने वाले जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग वो करने जा रहे हैं। सिटी बस संचालन रोके जाने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।

You Might Also Like

पहाड़ी कोरवा परिवारों को मिला अधिकार, जाति प्रमाण पत्र बना शिक्षा और शासकीय योजनाओं की राह आसान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महिला स्व-सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के विजन की दिख रही जमीनी तस्वीर

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाने के निर्देश

कबीरधाम के दंपती ने विशेष ट्रेन से पहुंचकर किए रामलला और बाबा विश्वनाथ के दर्शन

सेवा संकल्प अभियान : टीबी उन्मूलन कार्यक्रम : विजय को मिली टीबी से मुक्ति

Mohan Rao September 7, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नक्सल प्रभावित जिलों में केन्द्र और राज्य शासन की योजनाओं का सभी पात्र लोगों को मिलेगा लाभ
Next Article अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर मुख्यमंत्री साय कल करेंगे “उल्लास साक्षरता अभियान का शुभारंभ

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?