ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ऑक्सीजन की कमी से मरने वालों के परिवारों को 5 लाख रुपये देगी दिल्ली सरकार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

ऑक्सीजन की कमी से मरने वालों के परिवारों को 5 लाख रुपये देगी दिल्ली सरकार

By @dmin
Published: May 28, 2021
Share
ऑक्सीजन की कमी से मरने वालों के परिवारों को 5 लाख रुपये देगी दिल्ली सरकार
ऑक्सीजन की कमी से मरने वालों के परिवारों को 5 लाख रुपये देगी दिल्ली सरकार
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली सरकार उन कोविड-19 रोगियों के परिवारों को 5 लाख रुपये तक की मुआवजा राशि देगी, जिनकी ऑक्सीजन की कमी के कारण मृत्यु हो गई थी। यह राशि कोविड-19 संक्रमण के कारण मरने वालों के परिवारों को पहले से घोषित 50,000 मुआवजे के अतिरिक्त होगी।
आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने मुआवजे की रूपरेखा तैयार करने के लिए छह डॉक्टरों की एक कमेटी बनाई है। कमेटी उस फ्रेमवर्क का फैसला करेगी जिसके आधार पर अधिकतम 5 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। उसे संबंधित अस्पताल की ऑक्सीजन सप्लाई, स्टॉक और भंडारण से संबंधित किसी भी दस्तावेज की जांच करने का अधिकार होगा। यह कमेटी साप्ताहिक आधार पर अपनी रिपोर्ट प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य), दिल्ली को भेजेगी।

ऑक्सीजन की कमी से जान गंवाने वाले मरीजों के मामले की जांच के लिए कमेटी
दिल्ली सरकार ने मुआवजा मंजूर करने के खातिर उन मरीजों के मामलों के मूल्यांकन के लिए छह सदस्यीय कमेटी बनाई है जो राजधानी में हाल ही में ऑक्सीजन की कमी के चलते अपनी जान गंवा बैठे थे। गुरुवार को जारी एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई है। इस आदेश के अनुसार, कमेटी यह जांच करेगी कि नियमानुसार अस्पताल में ऑक्सीजन का सही तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा था या नहीं।
इस माह के प्रारंभ में दिल्ली के बत्रा अस्पताल में एक वरिष्ठ डॉक्टर समेत 12 मरीजों की ऑक्सीन की कमी के चलते मौत हो गई थी। इसी तरह 24 अप्रैल को जयपुर गोल्डन अस्पताल में 21 कोविड मरीजों की जान चली गई। उस बीच राजधानी में तेजी से कोविड-19 के मामले बढ़े और ऑक्सीजन की भारी कमी पैदा हो गई थी।

इस यूनिवर्सिटी में सहायक प्रोफेसर के 110 पदों पर होगी भर्ती, जल्दी करें आवेदन
तंबाकू और नशा मुक्त स्कूल-कॉलेज अभियान 3.0” का हुआ शुभारंभ, विद्यार्थियों को मिलेगा स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर हिन्द सेना ने किया देशभर में राष्ट्रभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन
भिलाई में कोरोना का एक और मरीज, 24 घंटे में दो मरीज पाए गए कोरोना पॉजिटिव, प्रदेश में आंकड़ा 500 के पार
Breaking News : विष्णुदेव साय बने छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक के बाद ऐलान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नई आबकारी नीति लागू, आज से 21 साल के युवा पी सकेंगे शराब, होटलों में 24 घंटे छलकेंगे जाम जहरीली शराब का कहर, दो ट्रक ड्राइवरों समेत आठ की मौत, कई गंभीर
Next Article सोना-चांदी: लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना वायदा, चांदी भी लुढ़की, जानिए कीमत सोना-चांदी: लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना वायदा, चांदी भी लुढ़की, जानिए कीमत

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?