ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ऑडिटोरियम निर्माण पूर्ण करने गंभीरता दिखाएं अधिकारी, साइंस कॉलेज परिसर के सभी कार्य तत्काल करें पूर्ण : वोरा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

ऑडिटोरियम निर्माण पूर्ण करने गंभीरता दिखाएं अधिकारी, साइंस कॉलेज परिसर के सभी कार्य तत्काल करें पूर्ण : वोरा

By @dmin
Published: July 10, 2021
Share
SHARE

दुर्ग। शासकीय डॉ विश्वनाथ यादव तामस्कर विज्ञान महाविद्यालय परिसर में चल रहे विकास कार्यों के ठप्प पड़ जाने पर वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने नगर निगम प्रशासन और पीडब्लूडी विभाग के अफसरों से नाराजगी व्यक्त करते हुए जमकर क्लास लगाई। उन्होंने कहा कि कार्य के प्रति लापरवाही से साइंस कालेज परिसर की दुर्गति हो गई है।  यहां 16 लाख की लागत से संपवेल निर्माण के लिए गड्‌ढा खोदा गया और इसके बाद महीनों से निर्माण बंद पड़ा है। गड्‌ढे को खुला छोड़ देने से यहां कभी भी जानलेवा हादसा हो सकता है। परिसर में 16 करोड़ की लागत से ऑडिटोरियम निर्माण और एक करोड़ की लागत से कांफ्रेंस हाल सह ऑटोनॉमस भवन का निर्माण भी अधूरा पड़ा है।

डिस्ट्रिक्ट माइनिंग फंड (डीएमएफ) से साइंस कालेज में पेयजल उपलब्ध कराने के लिए कॉलेज परिसर में पाइपलाइन बिछाने के साथ ही संपवेल का निर्माण किया जाना है। नगर निगम प्रशासन ने टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद इसके निर्माण की प्रगति की समीक्षा नहीं की। ठेकेदार ने संपवेल बनाने करीब 12 फीट गहरा गड्‌ढा खोदने के बाद कई महीने से काम बंद कर दिया है। गड्‌ढे में बारिश का पानी भरा है। इसके चारों ओर बेरिकेड या रेडियम पट्‌टी लगाने जैसी सावधानी बरतने की बजाय ठेकेदार ने इसे खुला छोड़ दिया है। यहां कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है।

कॉलेज गेट के भीतर खस्ताहाल सड़क 

छत्तीसगढ़ के सबसे प्रतिष्ठित कॉलेजों में से एक साइंस कॉलेज के गेट से प्रवेश करते ही सड़क की खस्ताहालत देखी जा सकती है। कॉलेज के प्राचार्य आरएन सिंह ने बताया कि तेज बारिश होने पर घुटनों तक पानी भर जाता है। कई बार इस समस्या का निराकरण करने विभागीय अफसरों को कहा जा चुका है, लेकिन स्थिति जस की तस है। सड़क के किनारे पाइपलाइन बिछाने गड्‌ढा खोदने के दौरान सड़क पहले से भी ज्यादा खस्ताहाल हो गई। पीडब्लूडी के ईई एके श्रीवास से कई बार समस्या बताने के बावजूद सड़क का निर्माण नहीं किया गया है। वोरा ने अधूरे कार्यों को पूरा करने एवं रुके हुए कार्य तत्काल प्रारंभ करवाने के निर्देश दिये।

कोरोना वैरिएंट ‘ओमिक्रॉन’ से डरी दुनिया, जानें वैक्सीन कंपनियों ने क्या कहा?
Transfer Breaking : आईएएस व आईपीएस अफसरों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश
बलौदाबाजार में फूटा कोरोना बम… एक दिन में सामन आए 87 नए मामले… प्रदेश में 236 केस
एडीएम से मिले चेम्बर के प्रतिनिधि: होलसेल दुकानों के मालवाहक वाहनों के समय निर्धारिण की रखी मांग
छत्तीसगढ़ में नगरीय ठोस अपशिष्ट से बनेगा कंप्रेस्ड बायोगैस उत्पादन, सीएम साय की मौजूदगी में हुआ एमओयू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Collector Dr. Sarveshwar Bhure visited Kohka School… The school will be renovated कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने किया कोहका स्कूल का दौरा… जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की अध्यक्ष तुलसी साहू व शाला विकास समिति के अध्यक्ष की मांग पर होगा स्कूल का जिर्णोद्धार
Next Article National Lok Adalat: On the initiative of the government, one thousand cases related to violation नेशनल लोक अदालत: शासन की पहल पर कोरोनाकाल में धारा 188 के उल्लंघन से संबंधित एक हजार मामले वापस… निपटे 10 हजार से अधिक प्रकरण

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?