ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 4 फन ऐप से दोस्ती के बाद वायरल की युवती की अश्लील तस्वीरे, दिल्ली से पकड़ाया आरोपी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedJashpur

4 फन ऐप से दोस्ती के बाद वायरल की युवती की अश्लील तस्वीरे, दिल्ली से पकड़ाया आरोपी

By Mohan Rao
Published: October 3, 2026
Share
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की एक युवती की अश्लील तस्वीरें वाट्सएप पर वायरल करने तथा युवती को जान से मारने की धमकी देने वाले बदमाश को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। लगभग 9 माह पूर्व दर्ज एफआईआर के बाद पुलिस को अब जाकर आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली है। युवती की शिकायत के बाद पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में लगी रही। आरोपी यूपी निवासी शोवित उर्फ शोभित  कुशवाहा पिता कृष्ण पाल (24) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 79, 351 बीएनएस एवं आईटी एक्ट की धारा 67, 67(ए) के तहत कार्रवाई की गई।

इस मामले में  21 जनवरी 2026 को 19 वर्षीय पीड़िता के द्वारा थाना जशपुर में लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई थी। शिकायत के अनुसार, अप्रैल 2024 में पीड़िता की पहचान आरोपी शोवित कुशवाहा उर्फ शोभित, उम्र 24 वर्ष, उत्तर प्रदेश से 4Fun एप्लीकेशन के माध्यम से हुई थी। बाद में दोनों के बीच व्हाट्सएप के माध्यम से बातचीत होने लगी। आरोपी द्वारा पीड़िता पर दबाव बनाकर वीडियो कॉल के दौरान उसकी निजी/अश्लील तस्वीर एवं वीडियो प्राप्त कर उसका स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर लिया गया था। आरोपी ने उक्त सामग्री को व्हाट्सएप ग्रुप में प्रसारित कर दिया तथा पीड़िता को बातचीत नहीं करने पर उसे एवं उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता की शिकायत पर थाना जशपुर में अपराध क्रमांक 23/2026, धारा 79, 351 बीएनएस एवं आईटी एक्ट की धारा 67, 67(ए) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस के द्वारा उसके गृह ग्राम उत्तर प्रदेश में पतासाजी की गई, परंतु शोभित घटना दिनांक से फरार था, पुलिस के द्वारा आरोपी की धर पकड़ हेतु मुखबिर तंत्र व पुलिस की टेक्निकल टीम को सक्रिय करते हुए, संभावित ठिकानों में दबिश दी जा रही थी, इसी दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी दिल्ली में है, जिस पर डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के द्वारा थाना सिटी कोतवाली जशपुर से विशेष टीम दिल्ली भेजी गई थी, जिनके द्वारा आरोपी को दिल्ली से ढूंढकर हिरासत में लेकर लाया गया।

पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे उसके मोबाइल फोन, जिसमें दो सिम कार्ड उपयोग में पाए गए, को विधिवत जप्त किया गया गया है। मोबाइल के व्हाट्सएप एवं गैलरी का गवाहों के समक्ष अवलोकन कर मोबाइल अवलोकन पंचनामा तैयार किया गया तथा आवश्यक स्क्रीनशॉट भी लिए गए। मामले में पुलिस के द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। आरोपी शोवित कुशवाहा उर्फ शोभित  उम्र 24 वर्ष , उत्तर प्रदेश  के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर निरीक्षक मोर ध्वज देशमुख, प्रधान आरक्षक विशाल गुप्ता, आरक्षक अविनाश की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जशपुर पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील है कि सोशल मीडिया या किसी ऑनलाइन माध्यम पर किसी व्यक्ति की निजी तस्वीर/वीडियो का दुरुपयोग, ब्लैकमेलिंग, धमकी अथवा अश्लील सामग्री प्रसारित किए जाने की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें। ऐसे मामलों में चुप न रहें और पुलिस से संपर्क करें।

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्मों के शानदार लुक, एक में निभा रहे हैं भगवान शिव का किरदार
पीएम मोदी का कांग्रेस पर तंज, तीन राज्य हारकर भी नहीं खुली नींद, खुद से ज्यादा कर रहे हमारी चिंता
‘बिहान’ की भारती बनी बिजली बिल वाली दीदी
अंधेरे का उठाया फायदा, विधवा महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों को तलाश में जुटी पुलिस
कर्नाटक के पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी ने कांग्रेस पर लगाए आरोप, कहा- गठबंधन के कारण सब कुछ खो दिया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सेवा संकल्प अभियान की अनूठी पहल, 106 ग्रामीणों को मिला उपचार, जांच और योजनाओं का लाभ 8 किलोमीटर पैदल चलकर बेंगपाल पहुंची स्वास्थ्य टीम, पेड़ की छांव बनी अस्पताल
Next Article SING फोरम 2026 में सहभागिता के लिए सिंगापुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?