ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 8 किलोमीटर पैदल चलकर बेंगपाल पहुंची स्वास्थ्य टीम, पेड़ की छांव बनी अस्पताल
Share
Notification Show More
Latest News
मध्य प्रदेश में क्यों नहीं बन रहे पर्याप्त अंग प्रत्यारोपण केंद्र? - डॉ. अतुल मलिकराम, राजनीतिक रणनीतिकार
मध्य प्रदेश में क्यों नहीं बन रहे पर्याप्त अंग प्रत्यारोपण केंद्र? – डॉ. अतुल मलिकराम, राजनीतिक रणनीतिकार
October 3, 2026
SING फोरम 2026 में सहभागिता के लिए सिंगापुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
October 3, 2026
4 फन ऐप से दोस्ती के बाद वायरल की युवती की अश्लील तस्वीरे, दिल्ली से पकड़ाया आरोपी
October 3, 2026
सेवा संकल्प अभियान की अनूठी पहल, 106 ग्रामीणों को मिला उपचार, जांच और योजनाओं का लाभ
8 किलोमीटर पैदल चलकर बेंगपाल पहुंची स्वास्थ्य टीम, पेड़ की छांव बनी अस्पताल
October 3, 2026
शिवनंदनपुर के हनुमान मंदिर परिसर में जनभागीदारी से चला सफाई अभियान
सेवा संकल्प में झाड़ू थामकर उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, श्रमदान से जगाई स्वच्छता की अलख
October 3, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedHealthRaipur

8 किलोमीटर पैदल चलकर बेंगपाल पहुंची स्वास्थ्य टीम, पेड़ की छांव बनी अस्पताल

By Poonam Patel Published October 3, 2026
Share
सेवा संकल्प अभियान की अनूठी पहल, 106 ग्रामीणों को मिला उपचार, जांच और योजनाओं का लाभ
सेवा संकल्प अभियान की अनूठी पहल, 106 ग्रामीणों को मिला उपचार, जांच और योजनाओं का लाभ
SHARE

रायपुर। जहां सड़कें खत्म हो जाती हैं, वहां अक्सर सरकारी सेवाओं की पहुंच भी मुश्किल हो जाती है। लेकिन सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य ही उन दूरस्थ इलाकों तक पहुंचना है, जहां जरूरत सबसे अधिक है। इसी संकल्प को साकार करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बैलाडीला के अंतिम छोर पर बसे पहुंचविहीन ग्राम बेंगपाल तक पहुंचने के लिए करीब 8 किलोमीटर का पैदल सफर तय किया। गांव में पहुंचने के बाद पेड़ की छांव के नीचे ही स्वास्थ्य शिविर लगाया गया और यही छांव ग्रामीणों के लिए उस दिन अस्पताल बन गई।

मौके पर स्वास्थ्य अमले ने गांव के 106 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श दिया। शिविर में प्रत्येक ग्रामीण की मलेरिया जांच की गई। वहीं 30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की गैर-संचारी रोग कार्यक्रम के अंतर्गत रक्तचाप एवं मधुमेह की जांच की गई। साथ ही महिलाओं का गर्भवती पंजीयन तथा बच्चों का टीकाकरण भी किया गया। शिविर के दौरान मोतियाबिंद से पीडि़त मरीजों की पहचान कर उन्हें आगे उपचार एवं ऑपरेशन के लिए जिला अस्पताल भेजने की प्रक्रिया की गई। इसके साथ ही ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड तथा 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्रधानमंत्री वय वंदना योजना से संबंधित कार्ड की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।

बेंगपाल में आयोजित यह शिविर केवल स्वास्थ्य जांच तक सीमित नहीं रहा, बल्कि ग्रामीणों को स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने का माध्यम भी बना। 8 किलोमीटर का पैदल सफर तय कर स्वास्थ्यकर्मियों का गांव तक पहुंचना इस बात का प्रमाण है कि सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच को अंतिम व्यक्ति तक ले जाने का संकल्प केवल कागजों तक सीमित नहीं है, बल्कि उसे धरातल पर उतारा जा रहा है। बेंगपाल के ग्रामीणों के लिए पेड़ की छांव में लगा यह शिविर शायद एक साधारण स्वास्थ्य शिविर हो, लेकिन स्वास्थ्य अमले के लिए यह उस संकल्प की तस्वीर है, जिसमें दूरी कितनी भी हो, सेवा का रास्ता कभी नहीं रुकता।

You Might Also Like

मध्य प्रदेश में क्यों नहीं बन रहे पर्याप्त अंग प्रत्यारोपण केंद्र? – डॉ. अतुल मलिकराम, राजनीतिक रणनीतिकार

SING फोरम 2026 में सहभागिता के लिए सिंगापुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

4 फन ऐप से दोस्ती के बाद वायरल की युवती की अश्लील तस्वीरे, दिल्ली से पकड़ाया आरोपी

सेवा संकल्प में झाड़ू थामकर उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, श्रमदान से जगाई स्वच्छता की अलख

गांधी जयंती पर प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने मनेंद्रगढ़ में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन

Poonam Patel October 3, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शिवनंदनपुर के हनुमान मंदिर परिसर में जनभागीदारी से चला सफाई अभियान सेवा संकल्प में झाड़ू थामकर उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, श्रमदान से जगाई स्वच्छता की अलख
Next Article 4 फन ऐप से दोस्ती के बाद वायरल की युवती की अश्लील तस्वीरे, दिल्ली से पकड़ाया आरोपी
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?