ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नुपूर बघेल ने अमेरिका में किया भिलाई का नाम रोशन…..फेसबुक जैसी प्रतिष्ठित संस्थान में हुआ चयन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

नुपूर बघेल ने अमेरिका में किया भिलाई का नाम रोशन…..फेसबुक जैसी प्रतिष्ठित संस्थान में हुआ चयन

By @dmin
Published: August 11, 2020
Share
Nupur Baghel named Bhilai in the US in a prestigious institution like Roshan
Nupur Baghel named Bhilai in the US in a prestigious institution like Roshan
SHARE

भिलाई। इस्पात नगरी की एक और प्रतिभावान छात्रा नुपूर बघेल ने अमेरिका में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वर्तमान में नुपूर अमेरिका के प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी पेनीसिलवानिया में डाटा साइंस में एमएस की पढ़ाई कर रही हैं। नुपूर बघेल को अध्ययन के दौरान माइक्रोसाफ्ट और फेसबुक जैसे प्रतिष्ठित कम्पनियों से इंटर्नशिप ऑफर की गई। जिसमें से नुपूर ने अपने इंटर्नशिप के लिए फेसबुक को चुना। अमेरिका में अध्ययनरत् नुपूर का चयन यूएसए के कैलीफोर्निया में स्थिति सुप्रसिद्ध कम्पनी फेसबुक में साफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में हुआ है। जहाँ नुपूर को डेढ़ करोड़ रूपये का वार्षिक पैकेज प्राप्त हुआ है। सुश्री नुपूर बघेल ने अपनी मेधा से इस मुकाम को हासिल कर भिलाई का नाम रोशन किया है।

उल्लेखनीय है कि बहुआयामी प्रतिभा की धनी सुश्री नुपूर बघेल ने अपने छात्र जीवन से ही अनेक प्रतिष्ठित उपलब्धियाँ हासिल की है। उन्होंने वर्ष 2015 में सीबीएसई के 12वीं बोर्ड में 97.2 प्रतिशत अंक लेकर पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त कर भिलाई को गौरवान्वित किया था। वर्ष 2013 में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले नेशनल टैलेंट सर्च एग्जाम (एनटीएसई) में चयनित होकर अपने प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसी क्रम में इडियन इन्स्टीट्यूट ऑफ साइंस, बैंगलोर द्वारा वर्ष 2015 में आयोजित किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना में सेलेक्ट होकर नुपूर ने पुन: अपने मेधा का परिचय दिया। सुश्री नुपूर बघेल ने वर्ष 2015 से 2019 के मध्य दिल्ली यूनिवर्सिटी के एनएसआईटी कॉलेज से अपनी बीटेक (कम्प्यूटर साइंस) की डिग्री हासिल की। इस दौरान उन्हें मोजिला फॉयरफॉक्स ब्राउजर प्रोजेक्ट पर योगदान देने का अवसर मिला। सुश्री नुपूर बघेल न केवल प्रतिभावान छात्रा हैं, बल्कि उन्होंने एक कुशल नृत्यांगना के रूप में भरतनाट्यम में विशारद् की डिग्री हासिल की है।

मिल चुका है पीएम ट्रॉफी स्कॉलरशिप, भिलाई में हुई पूरी शिक्षा

नुपूर की सम्पूर्ण शिक्षा भिलाई-टाउनशिप में सम्पन्न हुई। उन्हें विभिन्न स्कॉलरशिप के साथ-साथ संयंत्र द्वारा प्रदत्त प्रधानमंत्री ट्रॉफी स्कॉलरशिप से भी नवाजा गया। नुपूर बघेल के पिता कुंतल बघेल, सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के ईआरएस विभाग में उप महाप्रबंधक तथा माता व पूर्व बीएसपी अधिकारी श्रीमती दीप्ति बघेल, अमेरिका के न्यूक्लीयस टेक कम्पनी में साफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत् हैं। उनकी इस उपलब्धि पर भिलाई बिरादरी ने खुशी जाहिर की है।

महापौर परिषद की बैठक: सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण पर बनी सहमति, जाने एमआईसी और किन पर बनी सहमति
गुस्ताखी माफ : अंतर्जातीय विवाह पर बवाल
Bhilai Breaking : खुद पर डीजल डालकर शख्स ने लगा ली आग, 75 फीसदी झुलसा
मास्क अभियान की एडीएम ने की मानिटरिंग… जुर्माना देने के बजाय फुटकर व्यापारी कर रहा था बहस, कराई उठक बैठक
सुप्रीम कोर्ट के पांच नए जज, सभी के पास न्यायपालिका का लंबा अनुभव, कल लेंगे शपथ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 295 # 11 August 2020
Next Article भारत और नेपाल में आई बाढ़ के लिए यूरोपीय संघ ने बढ़ाया मदद का हाथ भारत और नेपाल में आई बाढ़ के लिए यूरोपीय संघ ने बढ़ाया मदद का हाथ
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?